सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमानत के लिए शर्त-घर जाकर राखी बंधवाओ,-TODAY HEADLINE

High Court Of Mp News - हाई कोर्ट में नौकरी ...

-हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ - ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी एक व्यक्ति को जमानत देने के लिए एक अनोखी शर्त रखी। हाईकोर्ट ने पहली शर्त में कहा कि जिस महिला के साथ आरोपी ने छेड़खानी की, उसके घर जाकर राखी बंधवानी होगी। महिला के बच्चों को उपहार भी देने होंगे।

अप्रैल में विक्रम बागरी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की थी। पीड़ित महिला के परिजन ने विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपी ने हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जमानत अर्जी दायर की थी।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जमानत आदेश में कहा कि 3 अगस्त को राखी के दिन वह अपनी पत्नी के साथ पीड़ित महिला के घर जाएगा। महिला से आग्रह करेगा कि वह उसे भाई के रूप में स्वीकार करें। महिला को वचन दे कि उसकी जीवनभर रक्षा करेगा। राखी बंधवाने के साथ वह महिला को 11 हजार रुपए दे और मिठाई भी साथ लेकर जाए।

3 अगस्त के दिन उसे इस शर्त का पालन करना होगा। शर्त को पूरी करने के फोटोग्राफ्स और महिला को दिए गए पेमेंट की रसीद कोर्ट में जमा करवानी होगी।

शराब बेचने वालों को जमानत देने लिए कहा था- पहले सैनिटाइजर और मास्क दान करें
इससे पहले जुलाई में शराब का अवैध बेचने के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों को जमानत देने के लिए इंदौर खंडपीठ ने अनोखी शर्त रखी थी। हाईकोर्ट ने आरोपियों से कहा था कि जमानत चाहिए तो अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर और उच्च क्वालिटी का मास्क दान करें, तभी जमानत मिलेगी।

धार जिले की पुलिस ने सरोज राजपूत और रामकृष्ण नागर नामक दो आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी नागदा से इंदौर 51 लीटर अवैध लेकर जा रहे थे। न्यायाधीश विवेक रूसिया ने सुनवाई के बाद आदेश दिया कि यदि दोनों आरोपी 5-5 लीटर अच्छी क्वालिटी का सैनिटाइजर और 200-200 मास्क का दान जिला अस्पताल धार को करते हैं, तो उन्हें जिला कोर्ट में 40-40 हजार रुपए की जमानत और इतनी ही राशि का मुचलका पेश करने पर जमानत दी जाएगी।

ग्वालियर बेंच ने जमानत के लिए आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने की शर्त रखी थी
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने जमानत के मामलों में आरोपियों को पौधे लगाने, अस्पताल में जाकर सेवा करने और यहां तक कि भारत के वीर जैसे ऐप में पैसे जमा करने की शर्त पर राहत प्रदान की है। दतिया की सियाजू दुबे को 50 हजार के निजी मुचलके और आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने की शर्त पर जमानत का लाभ दिया गया।

वहीं, विदिशा जिले के लटेरी निवासी रेखाबाई को भी इन्हीं शर्तों पर जमानत का लाभ दिया गया। एक अन्य मामले में ग्वालियर के राहुल लोधी को अन्य शर्तों के साथ यह एप इंस्टॉल करने की शर्त पर जमानत दी गई।

------------------------------------------------2-------------------------------------------------------------

-Police and ambulance arrive at Sushant Singh Rajput's Mumbai ...

-सुशांत का शव ले जाने वाले एंबुलेंस ड्राइवर को मिल रहीं धमकियां, बताया- 'इंटरनेशनल नंबर से आ रहे हैं फोन कॉल'--

सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। सुशांत के डिप्रेशन का कारण, बैंक बैलेंस और उनकी एक्स मैनेजर की मौत के एंगल से भी बिहार और मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है। इसी बीच अब खबर आई है कि 14 जून को सुशांत के घर से शव ले जाने वाली एंबुलेंस के ड्राइवर को लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये सभी कॉल उन्हें इंटरनेशनल नंबर से आए हैं।

हाल ही में रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान एंबुलेंस के ड्राइवर अक्षय बंडगर ने बताया कि 14 जून को सुशांत की मौत के समय उनके घर के बाहर दो एंबुलेंस मौजूद थीं। अक्षय ही अपनी एंबुलेंस में सुशांत का शव लेकर गए थे। उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा इस काम के लिए बुलाया गया था। अक्षय को उस दिन से आज तक धमकी भरे कॉल मिल रहे हैं जो इंटरनेशनल नंबर से आ रहे हैं। दूसरी तरफ एंबुलेंस के मालिक लक्ष्मण ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा ही शव को ले जाया गया था।

14 जून को सबसे पहले सुशांत के शव को अस्पताल ले जाया गया गया था वहां पोस्टमार्टम के बाद फिर शव परिवार को दिया गया था। महामारी के चलते ज्यादा लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके। घर के बाहर दो एंबुलेंस खड़ी होने से कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे


---------------------------------------3-------------------------------------


अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव समय पर ही होंगे। 

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव समय पर ही होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव 3 नवंबर को ही होंगे और इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की जीत होगी। पर उन्होंने ये भी कहा कि मेल-इन बैलेट से 100 फीसदी वोटिंग होती है, तो नतीजे समय पर नहीं आ सकेंगे।

Trump to give TikTok's Chinese owner 45 days to reach deal to sell ...

इससे पहले ट्रम्प ने चुनाव टलने के संकेत दिए थे। ट्रम्प ने मेल-इन बैलेट को लेकर चिंता जाहिर की थी और कहा था कि ये चुनाव इतिहास के सबसे फर्जी चुनाव होंगे और अमेरिका के लिए बड़ी शर्मिंदगी भी। हालांकि, बाद में उन्होंने इससे इनकार भी कर दिया था।


-------------------------------------------------4----------------------------------------------------------

कोरोना देश में-यूपी में रिकॉर्ड 4 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, योगी बोले- अयोध्या में कोविड-19 के प्रोटोकॉल सख्ती से लागू होंगे; देश में अब तक 18.22 लाख केस-


Coronavirus in India: 2 Fresh Cases Reported From Ladakh | Arunachal24

-----------------------------------------------------------5-----------------------------------------------------------

देवास में बड़ा हादसा:कमलापुर में मारुति वैन नाले में बही; महिला और ड्राइवर की लाश मिली, बच्चे ने कूदकर जान बचाई, 2 लोग लापता-



Maruti van book in Dehria river woman killed and three people ...
  • पानी में बहने वालों में महिला की मां और चाचा की तलाश, पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही
  • डेहरिया नाले की घटना, 400 मीटर दूर वैन मिली, करीब 600 मीटर दूर महिला का शव बरामद
  • प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रिपटे पर बहाव तेज था। ड्राइवर पप्पू नहीं माना और उसने उफनते रिपटे से गाड़ी निकालने की कोशिश की। हादसे में बचे अर्जुन सिंह ने बताया कि हाटपिप्लिया से आ रहे थे। कार ड्राइवर पप्पू ने रिपटे पर पानी में घुसते ही हाथ जोड़ लिए, इससे गाड़ी नीचे उतर गई। गाड़ी में पांच लोग थे। पानी कार के अंदर चला गया था तो मैं तैरकर ऊपर आ गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...