सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रिया के घर ड्रग्स न्यूज चैनल दावा -

 


सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स के मामले में नया दावा सामने आया है। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान सुशांत के घर से रिया के घर ड्रग्स कुरियर के जरिए भेजा गया था। कहा जा रहा है कि सुशांत के घर से उनके कर्मचारी दीपेश सावंत ने कुरियर ब्वॉय को पार्सल दिया था, जो रिया के घर डिलीवर हुआ था। रिया के भाई शोविक ने इसे रिसीव किया था।

पार्सल में आधा किलो मारिजुआना था

रिपोर्ट्स की मानें तो यह पार्सल अप्रैल में भेजा गया था, जिसमें आधा किलो मारिजुआना (ड्रग्स) था। किसी को शक न हो इसलिए पार्सल के साथ कुछ घरेलू सामान भी पैक किया जाता था। इसे कुरियर से इसलिए भेजा जाता था, ताकि लॉकडाउन के दौरान पुलिस की चैकिंग में इसे पकड़ा न जा सके।

कूरियर ब्वॉय ने दीपेश-शोविक को पहचाना

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कुरियर ब्वॉय का बयान दर्ज कर लिया है। उसने दीपेश सावंत और शोविक चक्रवर्ती की पहचान की है। दोनों के साथ कुरियर ब्वॉय की फोन कॉल डिटेल भी ट्रेस की गई थी।

रिया ने खोले बॉलीवुड सेलेब्स के नाम

एक अन्य रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स के नाम लिए हैं, जो ड्रग्स लेते हैं और खरीदते हैं। इसके बाद से करीब 15 बॉलीवुड सेलेब्स एनसीबी की राडार पर हैं। यह दावा भी किया जा रहा है कि ये सेलेब्स बी-कैटेगरी से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है।

रिया, शोविक की जमानत अर्जी खारिज

रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित परिहार, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत अर्जी मुंबई के सेशन कोर्ट से खारिज हो गई। फैसला सुनाते समय जज जेबी गुरव ने कहा कि यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है। कोर्ट के फैसले पर रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद हम आगे के कदम उठाएंगे। हम अगले हफ्ते हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं


कंगना को 2 करोड़ रुपए का नुकसान--


9 सितंबर को करीब दो घंटे कंगना रनोट के ऑफिस में बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में कंगना को करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। कंगना ने इस तीन मंजिला ऑफिस को बनवाने करीब 48 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

दावा किया जा रहा है कि बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर तोड़फोड़ की कार्रवाई शिवसेना के इशारे पर की है। दरअसल, कंगना पिछले कुछ दिनों से लगातार शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमलावर हैं। बीएमसी की कार्रवाई के बाद भी उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लेकर उन्हें धमकी भरे अंदाज में कहा था- "आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।"


देश में कोरोना मरीजों की संख्या 46 लाख 54 हजार 416 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 94 हजार 691 लोग संक्रमित पाए गए। राहत की बात है कि इनमें 77.64% यानी 36 लाख 17 हजार 208 लोग ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को रिकॉर्ड 77 हजार 559 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके पहले 8 सितंबर को 74 हजार 607 लोग ठीक हुए थे।



देश में अभी 9 लाख 59 हजार 985 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये या तो होम क्वारैंटाइन में हैं या फिर अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें करीब 9 हजार मरीजों की हालत गंभीर है। संक्रमण के चलते अभी तक 77 हजार 474 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1170 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...