सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथरस गैंगरेप आरोपियों के परिवार का घमंड देखिए,

 


 पीड़ित के भाई बोले- किसी के साथ की बात तो दूर की है, यहां हमसे कौन बात करता है?'

आरोपी के पिता ने 20 साल पहले पीड़ित की बुआ से छेड़खानी की थी, उसके दादा ने विरोध किया तो उंगलियां काट दी थीं

 आरोपी की मां कहती हैं, हम इनके साथ बैठना-बोलना तक पसंद नहीं करते, हमारे बच्चे इनकी बेटी को छुएंगे?'

आरोपी रामू की मां कहती हैं, ‘ये नीची जाति के लोग हम ठाकुरों से मुआवजा लेने के लिए हमें झूठे मुकदमों में फंसा देते हैं। हमें भगवान की अदालत पर भरोसा है, हमारा बंसी वाला न्याय करेगा। मेरा बेटा उस दिन ड्यूटी पर था। जिसे शक वो हो वो जाकर कंपनी के रजिस्टर चेक कर सकता है, लेकिन हमारी सुनेगा कौन। सब तो उस परिवार के साथ हैं। मंत्री-संतरी सब वहीं जा रहे हैं। जिस परिवार को इतना सब मिलेगा वो तो हम पर चढ़ेगा ही।’

पीड़ित और आरोपियों के घरों के बीच ज्यादा फासला नहीं है। आरोपियों के घर बस औरतें और छोटे बच्चे ही नजर आते हैं। अपने घर के लड़कों का बचाव करते हुए वो बार-बार यही कहती हैं कि इन छोटी जाति के लोगों से उनके परिवार का कोई संबंध नहीं था। पुरानी रंजिश में हमारे बेटों को फंसाया गया है। अपने बेटों का बचाव करते हुए वो पीड़ित के चरित्र हनन का भी कोई मौका नहीं छोड़ती।


जिस पुरानी रंजिश की वो बात कर रही हैं उसका संबंध भी छेड़खानी की घटना से ही है। पीड़ित की बुआ से आरोपी संदीप के पिता ने बीस साल पहले छेड़खानी की थी। तब पीड़ित के दादा ने विरोध किया था तो उनकी उंगलियां काट दी थीं। गांव के लोग उस घटना का जिक्र करते हुए कहते हैं, आरोपियों का परिवार ऐसा ही है, पहले से ही ये लोग महिलाओं को परेशान करते रहे हैं। ये दबंग हैं, बात-बात पर मारपीट करते हैं इसलिए कोई इनके खिलाफ बोलता नहीं है, थाने नहीं जाता।

रात एसआईटी की टीम भी गांव पहुंच गई है, जो अब एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले की निगरानी कर रहा है। पुलिस ने हाथरस की सीमाएं सील कर दी हैं, धारा 144 लगा दी है। मीडिया को अब गांव में जाने की अनुमति नहीं है

-------------------


अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी कम्पलीट हो गई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म की सबसे खास बात है इसकी टाइमिंग। यह दुनिया की इकलौती फिल्म है जिसकी शूटिंग लॉकडाउन में ही शुरू और खत्म हुई है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर फिल्म की शूटिंग के कम्पलीट होने की जानकारी दी।

पिछले दिनों फिल्म की कास्ट और क्रू यूके गई। जहां अगस्त से सितंबर के बीच शूट कम्पलीट हुआ। अक्षय की इस फिल्म के अलावा महामारी के दौरान काम पूरा करने वाली फिल्मों में टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 और जुरासिक पार्क डोमिनियन का नाम शामिल है। कोरोना काल में काम करने के बावजूद फिल्म के किसी भी सदस्य को कोरोना संक्रमण नहीं हुआ।

   --------------------

  • कारोबारियों को राहत:

  • केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जीएसटी वार्षिक रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा को 31 अक्टूबर 2020 तक कर दिया है।
  • केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जीएसटी वार्षिक रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। नई समय सीमा एक महीने बढ़कर 31 अक्टूबर 2020 तक कर दी गई है।

    जानिए क्या कहा CBIC ने ?

    केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने ट्वीट कर कहा है कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव आयोग से उचित मंजूरी हासिल करने के बाद सरकार ने जीएसटीआर-9 और जीएसटीआर 9सी के तहत वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख को 30 सितंबर 2020 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2020 तक कर दिया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने मई में 2018-19 के लिए वार्षिक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को सितंबर 2020 तक तीन महीने के लिए बढ़ाया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...