सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेरे पापा शहीद हो गए हैं, पिता की शहादत का बदला,,,गोविंदा के सामने कॉमेडी न करने की वजह,


शहीद की बेटी  मौली  ने कहा कि उसके पिता देश की रक्षा करते हुए सीमा पर शहीद हुए हैं। मौली ने पार्थिव शरीर के साथ पहुंचे बीएसएफ के अधिकारियों से हिम्मत के साथ पूछा कि मैं जानती हूं कि मेरे पापा शहीद हो गए हैं,  यह सुनकर सभी की आंखें भर आई। बीएसएफ के अधिकारी ने मौली को अपने सीने से लगा लिया। कुछ सहज होने के बाद मौली ने फिर दोहराया कि और अपने शहीद पिता के सपनों को पूरा करेगी। इसके लिए वह सेना में जाएगी और पिता की शहादत का बदला भी लेगी। मौली लगातार भारत माता की जय..., वंदे मातरम्... का उद्घोष करते सभी को झकझोर दे रही थी। इतना ही नहीं जब शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा उनके घर से निकली तो मौली अंतिम यात्रा में सबसे आगे चलने लगी।शहीद राकेश के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह जम्मू कश्मीर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में सलामी दी गई थी। आवश्यक कार्रवाई के पश्चात उनका पार्थिव शरीर रविवार सायं जम्मू कश्मीर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया था। जहां से सड़क मार्ग से होते हुए उनके पार्थिव शरीर को ऋषिकेश लाया गया। आज ऋषिकेश में सैन्‍य सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया गया।

गोविंदा के सामने कॉमेडी न करने की वजह, 


'द कपिल शर्मा शो' में रविवार रात हीरो नं. 1 के नाम से मशहूर गोविंदा पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर ने उनके साथ खूब मस्ती की। लेकिन खुद गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक गायब रहे। एक इंटरव्यू कृष्णा ने इसके पीछे की वजह बताई। उनके मुताबिक, कभी मामा के साथ उनकी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग हुआ करती थी। लेकिन दुश्मनी ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है।

'कुछ घटनाओं ने मेरे अंदर खटास छोड़ दी है'

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कृष्णा ने कहा, "मैंने 10 दिन पहले ही सुन लिया था कि चीची (गोविंदा) मामा आ रहे हैं। चूंकि सुनीता मामी उनके साथ नहीं थीं, इसलिए टीम को लगा कि मुझे परफॉर्म करने में कोई हिचक नहीं होगी। हालांकि, पिछली कुछ घटनाओं ने मेरे अंदर खटास छोड़ दी है। पिछले साल वे (सुनीता) नहीं चाहती थीं कि मैं उनके सामने परफॉर्म करूं। इस बार मैंने खुद फैसला ले लिया।"

'रिश्ते में खटास तो कॉमेडी करना मुश्किल'

कृष्णा आगे कहते हैं, "मामा के साथ मेरा मजबूत रिश्ता था। लेकिन दुश्मनी ने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया है। जब दो लोगों के रिश्ते में खटास होती है तो कॉमेडी करना मुश्किल होता है। मामा मेरे जोक्स का बुरा मान सकते हैं। इसके अलावा अच्छी कॉमेडी के लिए सेट का माहौल अच्छा होना चाहिए। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मेरे परफॉर्मेंस से घर में आग लग सकती है। फिर चाहे भले ही मैं सपना की जगह कृष्णा बनकर परफॉर्म करता। मैं उन्हें ट्रिब्यूट दे सकता था।"

'मामा मेरे बच्चों को देखने अस्पताल नहीं आए'

कृष्णा ने इस बातचीत में यह भी बताया कि वे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई बार गोविंदा से बात करने की कोशिश की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बकौल कृष्णा, "मामा मेरे बच्चों को देखने अस्पताल नहीं आए , जिनमें से एक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। उन्होंने मेरे फोन कॉल का जवाब भी नहीं लिया।"

'जाहिर तौर पर मुझे भी बुरा लगता है'

कृष्णा ने आगे कहा, "मैं कब तक उन चीजों को ठीक करने की कोशिश करूं, जो गलतफहमी के चलते पैदा हुईं। जाहिर तौर पर मुझे भी बुरा लगता है। वे मुझे नहीं देखना चाहते, मैं भी उनसे नहीं मिलना चाहता। हम दोनों के बीच पैचअप अब सिर्फ कपिल ही करा सकता है। अगली बार जब मामा आएं तो वह मुझे सेट पर बुलाकर सबके सामने हमें सुलह करने के लिए कहे।"

क्या है गोविंदा-कृष्णा के बीच विवाद?

कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस किया करते हैं। जब यह ट्वीट गोविंदा की पत्नी सुनीता ने देखा तो उन्हें लगा कि वह उनके पति के लिए लिखा गया है। यहीं से उनके बीच अनबन शुरू हुई और बातचीत बंद हो गई। इसके अलावा, एक कॉमेडी शो पर कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मैंने गोविंदा को मामा रखा है।' कहा जाता है कि इस मजाक के बाद से भी गोविंदा उनसे नाराज हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...