सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बड़ी खबर -हरक सिंह रावत-बर्खास्त,2-खिताब जीतने से चूकीं

 FORCE TODAY NEWS UPDATED -17 JAN 2022

 बड़ी खबर -हरक सिंह रावत-बर्खास्त,

उत्तराखंड में भाजपा के अंदर की खींचतान लगातार जारी है। कुछ दिन पहले कैबिनेट मीटिंग में इस्तीफा देने के बाद मना लिए गए वरिष्ठ मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को अचानक भाजपा की सदस्यता से बर्खास्त कर दिए गए। सूत्रों के मुताबिक, हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया है और इसकी जानकारी राज्यपाल को भी भेज दी है।

रिश्तेदारों के लिए मांग रहे थे टिकट
सूत्रों के मुताबिक, हरक सिंह अपने परिवार के लिए विधानसभा चुनावों में तीन सीटों पर अपने रिश्तेदारों व खुद के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी एक परिवार-एक टिकट के फॉर्मूले पर ही अड़ी थी। हरक सिंह इसके खिलाफ राज्य में टिकट वितरण के लिए चल रही मीटिंग में भी शामिल नहीं हुए। इसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि एक मीडिया चैनल से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें अभी तक पार्टी की तरफ से अपनी बर्खास्तगी की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आज शामिल हो सकते हैं कांग्रेस में
सूत्रों ने यह भी कहा है कि हरक सिंह रावत सोमवार को कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने भी कहा है कि सोमवार को हरक सिंह रावत दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के 2 से 3 मौजूदा विधायक भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे

 खिताब जीतने से चूकीं-नवदीप कौर-

15 जनवरी को यूएस के लास वेगास में मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नवदीप कौर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि नवदीप खिताब जीतने से चूक गईं। क्राउन मिसेज अमेरिका शीलिन फोर्ड ने जीता। ओडिशा के स्टील हब में जन्मी और पली-बढ़ी नवदीप ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में कुंडलिनी चक्र से इंस्पायर्ड गोल्डन ड्रेस पहनी, जिसमें वे जीत गईं।

'मिसेज वर्ल्ड' शादीशुदा महिलाओं के लिए होने वाला ब्यूटी कम्पिटिशन है। इसमें 80 देशों के कंटेस्टेंट शामिल हुए। नवदीप कौर ने टॉप 15 में जगह बनाई।

 क्यों थी नवदीप कौर की कॉस्ट्यूम इतनी आकर्षक

नवदीप के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अनूठी ड्रेस के बारे में बताया गया है। गोल्डन रंग की ये कॉस्ट्यूम ने नवदीप को नागिन का लुक दिया था। नवदीप के हेड गियर पर एक सांप का खुला हुआ मुंह बना था। जिसमें 6 दांत दिखाई दे रहे थे। दोनों कंधों और घुटनों पर भी नाग बने थे। हाथ में भी नाग के मुंह वाली एक छड़ी थी। हाई हील्स गोल्डन बूट इस ड्रेस को कुंडलिनी नाम दिया जा रहा है. जो कुंडलिनी चक्र से इंस्पायर्ड है। 

 नवदीप कौर की शादी को 7 साल हो चुके हैं। उनकी पांच साल की एक बेटी है। वह पिछले 6 साल से एजुकेशन और ट्रेनिंग में एक्टिव हैं। 

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित-Former CM Tirath Singh Rawat corona infected

SUNDAY -उत्तराखण्ड पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब तक कुल 7440 मरीजों की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 328 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 337865 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 17223 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
SUNDAY -कोटद्वार नगर निगम के आठ कर्मचारियों, दो बच्चों सहित क्षेत्र के 60 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...