सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मौलाना की बहू-मोदी की फैन 2- दोनों नै मौत को गले लगाया-

FORCE TODAY NEWS 20 JAN 2022 https://inr.deals/vsRu7l

 मौलाना की बहू-मोदी को सपोर्ट -Maulana's daughter-in-law support Modi

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले मौलाना तौकीर रजा की बहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। मौलाना तौकीर की बहू निदा खान ने कहा कि मोदी राज में महिलाएं सुरक्षित हुई हैं। निदा बोलीं कि अगर हम जिंदा हैं तो यह भाजपा की देन है।

निदा बोलीं- लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगा रहे, घर में उत्पीड़न करते हैं निदा खान ने इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के चीफ मौलाना तौकीर पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो आदमी अपने घर के मामले नहीं सुलझा सका, वो भला समाज के लिए क्या करेगा। जब मैं उनके घर गई तो मेरे साथ नाइंसाफी हुई। मेरे साथ न्याय क्यों नहीं किया गया। निदा ने कहा कि आज मौलाना तौकीर प्रियंका गांधी के साथ लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा लगा रहे हैं। ये वो लोग हैं, जो अपने घर में लड़कियों का उत्पीड़न करते हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को उठवा लेते हैं।

निदा बोलीं- गुंडागर्दी बंद हो गई
निदा ने कहा कि आज हमारे पास जो भी है, वो सिर्फ बीजेपी का दिया हुआ है। अगर हम जिंदा भी बैठे हैं तो उन्हीं की देन है। सपा की सरकार में हमारे ऊपर जानलेवा हमले हुए। फर्जी मुकदमे लिखे गए, लेकिन बीजेपी की सरकार में ये सब बंद हो गया। गुंडागर्दी पूरी तरह से बंद हो गई है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मौलाना ने दिया था विवादित बयान

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मौलाना तौकीर रजा ने कहा था कि कांग्रेस ने 2009 में हमसे वादा किया था कि वे बाटला हाउस एनकाउंटर की जांच कराएंगे। अगर उसकी जांच हुई होती तो दुनिया यह जानती कि जिन्हें मारा गया, उन्हें शहीद का दर्जा देना चाहिए।

 

 दोनों नै मौत को गले लगाया-

साथ में जीना नसीब न हो सका तो प्रेमी जोड़े ने साथ मरने का फैसला कर लिया। मामला उदयपुर के खेरवाड़ा इलाके का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर लटककर साथ में सुसाइड कर लिया। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन शादी के लिए परिजन नहीं मान रहे थे। जंगल में बकरियां चराने गई एक युवती ने दोनों के शवों को लटका देख ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतार कर मोर्चरी​ भिजवाया।

दो दिन पहले घर से हुए थे गायब

19 साल का राकेश पुत्र हकरा मीणा और 18 साल की शिल्पा पुत्री रामलाल मीणा जलपका होली फलां के रहने वाले थे। दोनों दो दिनों से अपने घर से गायब थे और परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर थानाधिकारी श्याम सिंह मौके पर पहुँचे और मृतकों के परिजनों को बुलाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाए। शवों का गुरूवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार सुसाइड करने वाले युवक-युवती प्रेमी युगल थे। पिछले दो सालों से दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। घर पर बताने के बावजूद परिजन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। परिजनों ने अभी तक पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी है।

FORCE TODAY NEWS 20 JAN 2022

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...