सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

video-दौड़ा-दौड़ा कर लोगो ने मारा -मोदी को बोले थे अपशब्द 2- मुंबई में लॉकडाउन का डर

FORCE TODAY NEWS 8 JANUARY  2022

दौड़ा-दौड़ा कर लोगो ने मारा -मोदी को बोले थे अपशब्द

धनबाद में शुक्रवार को महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर रहे BJP के कार्यकर्ताओं ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे थूक भी चटवाया। युवक ने PM मोदी के बारे में अपशब्द कहे थे। इससे नाराज कार्यकर्ता युवक की तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उसने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद... और जय श्री राम... का नारा नहीं लगाया। इस दौरान गांधी चौक पर तैनात पुलिस आराम से तमाशा देखती रही। किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मुस्लिम युवक को बीच सड़क पर धरना पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा,सड़क पर थूक कर चाटने को कहा और मुस्लिम युवक से जय श्री राम का नारा जबरन लगवाया गया#झारखंड के धनबाद का मामला। युवक ने ऐसा क्या बोला की भाजपाई पिटाई कर दिए?@HemantSorenJMM@dhanbadpolice
pic.twitter.com/ShbbUUqt7F

 शहर के कंबाइंड बिल्डिंग गांधी चौक पर PM नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान की गई सुरक्षा चूक के खिलाफ BJP का एक दिवसीय मौन-धरना कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। इसमें सांसद, विधायक और जिले के कई पदाधिकारी शिरकत कर रहे थे। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, PM मोदी समेत एक समुदाय के बारे में अपशब्द बोलने लगा। इससे BJP के कार्यकर्ता भड़क उठे और दौड़ा-दौड़ा कर उस युवक की पिटाई की।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक को पिटाई से बचाने का प्रयास किया, लेकिन BJP के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। कार्यकर्ताओं ने उससे जय श्रीराम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवाए। थूक चटवाया। इसके बाद युवक ने उपस्थित लोगों से माफी मांगी और फिर वहां से चला गया।

 मुंबई में लॉकडाउन का डर-देश में आज 1 लाख 40 हजार 883 केस सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को भी 1लाख 17 हजार 94 नए मामले दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को 282 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 39 हजार 580 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा 4 लाख 62 हजार 613 हो गया है।

इधर देश में महाराष्ट्र में एक बार फिर सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में आज कोरोना के 40,925 नए मरीज मिले हैं। 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि 14,256 लोग रिकवर हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1,41,492 हो गई है। यहां ओमिक्रॉन के भी मामले बढ़कर 876 हो गए हैं। इनमें 435 ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में आज 17,335 नए केस सामने आए हैं। 9 लोगों की मौत हुई है और एक्टिव केस बढ़कर 39,873 हो गया है। दिल्ली में कल के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.73% हाे गई है।

 मुंबई में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां लगातार दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। आज 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8,490 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91,731 हो गई है। इससे पहले मुंबई में गुरुवार को 20,181 केस दर्ज किए गए थे।

 एक बार फिर यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरने लगी हैं। रोजगार छूटने की बेबसी लिए लोग कंधे पर पूरी गृहस्थी लादे भागे चले जा रहे हैं। कतारों का कोई अंत नहीं दिखाई दे रहा है। हर किसी को बस एक ही फिक्र है...ट्रेन में जगह पाने की, ताकि लॉकडाउन से पहले अपनों के बीच पहुंच सकें। सैकड़ों किलोमीटर का वह सफर न करना पड़े, जो पिछले साल कइयों के लिए जानलेवा बन गया था।

  दुनिया भर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी

ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से दुनिया भर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 24 घंटे में दुनिया के 6 देशों में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, बीते दिन पूरी दुनिया में 24, 97,154 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा 7.51 लाख कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को 2200 फ्लाइट्स कैंसल की दी गई हैं।

इसके अलावा फ्रांस में 2.61 लाख, इटली में 2.19 लाख , ब्रिटेन में 1.79 लाख , भारत में 1.14 लाख और अर्जेंटीना में 1.09 लाख कोरोना केस मिले हैं। कोरोना की वजह से दुनिया भर में अब तक 54.89 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

 भारत ने अफगानिस्तान को एक बार फिर मदद भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को एक बार फिर मदद भेजी है। शुक्रवार को नई दिल्ली से दो टन दवाएं और मेडिकल इक्युपमेंट्स अफगानिस्तान भेजे। विदेश मंत्रालय ने कहा- हम अफगानिस्तान को मानवीय आधार पर मदद भेजना जारी रखेंगे। अफगान अवाम को इस वक्त इस तरह की मदद की सख्त जरूरत है। यह भारत की तरफ से भेजी गई मदद की तीसरी खेप है। काबुल में इंदिरा गांधी हॉस्पिटल है। यह दवाएं और उपकरण वहां पहुंचाए जा रहे हैं। इसके पहले 5 लाख कोविड वैक्सीन भी अफगानिस्तान भेजी गईं थीं। दूसरी तरफ, अफगानिस्तान को 50 हजार टन गेहूं भेजे जाने का मामला भारत-पाकिस्तान की तनातनी की वजह से फंसा हुआ है। भारत इसे वाघा बॉर्डर के जरिए अपने ट्रकों से भेजना चाहता है। पाकिस्तान इसके लिए मंजूरी नहीं दे रहा है।

FORCE TODAY NEWS 8 JANUARY  2022

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...