सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मस्जिद में ही की हत्या-की साजिश-2-निकाह का झांसा देकर 3-ईदगाह में शादी और फिर दूसरी लड़की से प्यार

 FORCE TODAY NEWS REPORT 02 FER 2020 TIME-2;00 HOUR

मस्जिद में ही-किशन की हत्या-की साजिश-
मौलाना अयूब जावरावाला, जिसने शॉर्प शूटरों के लिए पिस्टल और पांच कारतूसों की व्यवस्था की थी।
गुजरात के किशन भरवाड हत्याकांड में एटीएस को कुछ और सुराग हाथ लगे हैं। एटीएस ने सोमवार शाम जमालपुर मस्जिद में तलाशी ली। उसे यहां भड़काऊ भाषणों की किताब, एयरगन और इसके छर्रे मिले हैं। पुलिस को शक है कि किशन की हत्या की साजिश इसी मस्जिद में की गई थी।

किशन शिवाभाई भरवाड की हत्या के आरोपी शब्बीर (नीले स्वेटर में) और उसका साथी इम्तियाज (ब्लैक स्वेटर में)।
इस हत्याकांड में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें दो शार्प शूटर शब्बीर उर्फ शाबा चोपड़ा (25) और इम्तियाज पठान (27) को धंधुका से पकड़ा गया था, जबकि मौलवी अयूब को 27 जनवरी को अहमदाबाद से और मौलवी कमर गनी को 30 जनवरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

सोमवार को सर्च करने पहुंची एटीएस टीम मौलवी अयूब के घर भी गई, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। उसकी बीवी और दोनों बेटे फरार हो गए हैं।पुलिस के अनुसार गोलीबारी में मारे गए किशनभाई बोणिया (भरवाड) ने 6 जनवरी को सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट की थी। इसको लेकर धंधुका मुस्लिम समाज ने स्थानीय थाने में फरियाद की थी। पुलिस ने इस मामले में किशन को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसे जमानत मिल गई। 

हत्या के आरोपी

आरोपी शब्बीर वारदात से 4-5 दिन पहले मौलाना अयूब से मिलने अहमदाबाद आया था। उसे किशन की हत्या के लिए हथियार चाहिए थे। अयूब ने एक पिस्टल और पांच कारतूस का इंतजाम कर दिया। शब्बीर 4-5 दिन तक किशन की रेकी करता रहा। 25 जनवरी को वह इम्तियाज के साथ बाइक से निकला। इम्तियाज बाइक चला रहा था और शब्बीर पीछे बैठा था। मौका मिलते ही शब्बीर ने मोढवाडा के नाके पर किशन पर दो गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अहमदाबाद की जमालपुर मस्जिद से मिली एयरगन और भड़काऊ भाषणों की किताब।

राजकोट में आयोजित रैली में हत्यारों को फांसी पर चढ़ाने की मांग।
हत्यारों के एनकाउंटर की मांग
रैली में चौधरी, भारवाड और ठाकोर समाज के लोग भी शामिल हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग किशन के पोस्टर पर लिखे 'किशन हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा है' जैसे नारों के साथ हत्यारों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

 निकाह का झांसा देकर- कई बार रेप

भोपाल में दो बच्चों की मां से निकाह का झांसा देकर एक युवक ने कई बार रेप किया। आरोपी महिला को जबलपुर से भोपाल ले गया, जहां उसके साथ रेप किया, लेकिन शादी से साफ इनकार कर दिया। जब महिला घर लौटी और उसके पति को पूरी घटना के बारे में पता चला तो उसने भी तलाक दे दिया। दोनों तरफ से छली गई महिला ओमती थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया।

ओमती पुलिस के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ ने उसे प्यार के झांसे में फंसा लिया। 1 दिसंबर 2021 को अपने साथ भोपाल ले गया। वहां निकाह करने का झांसा देते हुए उसके साथ रेप किया। उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद 11 दिसंबर 2021 को उसे लेकर जबलपुर लौट आया। पीड़िता ने मोहम्मद शरीफ से शादी की बात कही तो उसने धमकाते हुए मना कर दिया।

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया। उधर, महिला के गायब होने पर पति ने ओमती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पति को पत्नी के बारे में पता चला कि वह मोहम्मद शरीफ के साथ गई है तो उसने साथ रखने से मना कर दिया। ओमती टीआई एसपीएस बघेल के मुताबिक, महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर केस कलौंजी भोपाल को ट्रांसफर कर दी गई है।

ईदगाह में शादी और फिर दूसरी लड़की से प्यार-

पहले प्यार, फिर शादी और बाद में धोखा देकर किसी और लड़की के साथ भागने का मामला सामने आया है। शिवपुरी की मुबीना को उसकी बहन रुबीना के देवर सादिक शाह ने पहले झूठे प्यार के जाल में फंसाया और फिर दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ निकाह करने के लिए अड़ गए। आखिरकार, दोनों परिवार मान गए और शिवपुरी की ईदगाह में 5 सितंबर 2018 को आयोजित शादी सम्मेलन में दोनों का निकाह करवा दिया।

पीड़ित महिला मुबीना
निकाह के बाद सादिक के परिवार ने दोनों को घर से निकाल दिया। इसलिए दोनों शिवपुरी आकर रहने लगे। करीब आठ महीने दोनों शिवपुरी में रहे। इस दौरान रिश्तों में कुछ नरमी आई तो सादिक पत्नी मुबीना को लेकर राजस्थान के बूंदी राजस्थान चला गया। कुछ महीनों में दोनों के प्यार में ऐसी दरार आई कि सादिक ने मुबीना को 15 दिन के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। अब मुबीना अपने मासूम के साथ पिछले कई महीनों से महिला थाने के चक्कर काट रही है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। महिला थाने की टीआई पूनम सविता का कहना है कि वह फिलहाल इसमें कुछ नहीं कहेंगी, जब कोई कार्रवाई हो जाएगी तभी कुछ बता पाएंगी मुबीना का कहना है कि सादिक ने उसे प्यार का झांसा देकर उसकी जिंदगी खराब कर दी। वह अब दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। मुबीना के अनुसार सादिक का उसकी शादी से पहले भी एक लड़की से अफेयर था। ये बात सादिक ने मुबीना से छिपाए रखी थी। वह उसके झांसे में आ गई और अब पछतावा कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...