सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उर्वशी रौतेला,युद्ध के बीच शूटिंग कर रही हैं 2- मीनाक्षी शेषाद्रि फोटो देख हैरान फैन्स

 FORCE TODAY NEWS REPORT 22 FER 2022  REPORTER  MISS SAINOOR [DIR] N.S.G

 उर्वशी रौतेला,युद्ध के बीच शूटिंग कर रही हैं

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने की आशंका है। इस बची एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों यूक्रेन में ही अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट 'द लीजेंड' की शूटिंग कर रही हैं। इस बात की जानकारी उर्वशी ने रविवार को खुद यूक्रेन से अपनी 2 वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इन वीडियोज में उर्वशी यूक्रेन की सड़कों पर घूमते नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला ने पहली वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "अपनी फिल्म की शूटिंग से पहले सुबह-सुबह टहलना पूरे दिन के लिए वरदान होता है।" दूसरी वीडियो के कैप्शन में उर्वशी ने लिखा, "समाचार और अपने फोन से डिस्कनेक्ट होकर शूट से पहले ताजी हवा का आनंद लेना, इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है। हर जीवन मायने रखता है। प्रकृति मां की तरह बनो और बिना जज किए सभी से प्यार करो।

 इन दोनों वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' का फेमस डायलॉग सुनाई दे रहा है। इसके अलावा भी उर्वशी ने यूक्रेन से अपनी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर की हैं। जेडी और जेरी की जोड़ी के डायरेक्शन में बन रही तमिल फिल्म 'द लीजेंड' में उर्वशी के अलावा सरवाना भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उर्वशी ITT से एक माइक्रो-बायोलॉजिस्ट का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म से उर्वशी का तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू भी होने जा रहा है।

उर्वशी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला 'द लीजेंड' के अलावा जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा उर्वशी थ्रिलर फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'थिरुट्टू पायले 2' का हिंदी रीमेक है।

 मीनाक्षी शेषाद्रि फोटो देख हैरान फैन्स--

हाल ही मीनाक्षी ने ट्विटर पर अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। फोटो में मीनाक्षी शॉर्ट हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है। मीनाक्षी के फैन्स उनका ये लुक देखकर चौंक गए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, क्या ये आप हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा, ये आपने क्या हाल बना रखा है? मीनाक्षी ने मात्र 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद मीनाक्षी ने हरीश मैसूर नाम के एक बैंकर से शादी कर ली। ये शादी न्यूयॉर्क में रजिस्टर कराई गई। दोनों शादी के बाद पूरे परिवार के साथ टेक्सास में रहते हैं। मीनाक्षी और हरीश के दो बच्चे हैं, एक का नाम केंद्रा और दूसरे का नाम जोश है।

 दामिनी’, ‘हीरो’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आखिरी बार 26 साल पहले 1996 में आई फिल्म 'घातक' में दिखी थीं। उसके बाद से ना तो उनकी कोई फिल्म आई और ना ही वो किसी बॉलीवुड पार्टी या फंक्शन में नजर आईं।

  FORCE TODAY NEWS REPORT 22 FER 2022  REPORTER  MISS SAINOOR [DIR] N.S.G

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...