सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्नी को गले लगाते ही हुआ ब्लास्ट- 2- पत्नी ने पति की प्रेमिका का अपहरण किया-

पत्नी को गले लगाते ही हुआ ब्लास्ट-

घरेलू विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई तो पति डायनामाइट लगाकर ससुराल पहुंच गया, जहां उसने पत्नी को गले लगाया और इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि पति की अस्पताल में मौत हो गई। यह मामला गुजरात में अरवल्ली जिले के मेघरज बीटी छापरा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, बीटी छापरा गांव की शारदाबेन की शादी मुलोज के डेरा डूंगरी गांव निवासी लालाभाई के साथ करीब 21 साल पहले हुई थी। दोनों का 20 साल का एक बेटा भी है। कुछ दिनों पहले शारदाबेन किसी बात से नाराज होकर मायके आई थीं। लालाभाई गुरुवार रात ससुराल पहुंचा तो परिवार के लोगों को लगा कि वह पत्नी को मनाकर ले जाने आया है, लेकिन वह शरीर पर डेटोनेटर (जिलेटिन कैप) लगाकर पहुंचा था। वह कमरे में गया और पत्नी को गले लगा लिया, तभी धमाका हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि दो-तीन सालों से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होते थे। हालांकि, उन्हें झगड़े की वजह नहीं पता। यहां तक कि बेटे को भी नहीं पता कि माता-पिता के बीच किस बात को लेकर विवाद था। हत्या के खतरनाक तरीके को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि इसकी वजह अवैध संबंध सकता है।

 पत्नी ने पति की प्रेमिका का अपहरण किया-

राजकोट के अवध रोड पर एक युवती घायल अवस्था में मिली थी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी पाते ही पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती का जिस युवक के साथ प्रेम संबंध था, उसकी पत्नी ने ही दो युवकों की मदद से उसका अपहरण करवा लिया था। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, महिला ने युवती के गुप्तांग में मिर्ची पाउडर भी भर दिया था। फिलहाल युवती का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया था। जिससे गुस्साई पत्नी ने दो साथी मित्रों के साथ मिलकर पति की प्रेमिका का अपहरण कर लिया और इसके बाद उसकी पिटाई करते हुए उसके गुप्त हिस्से में मिर्ची भर दी थी। इसके बाद हाथ-पैर बंधी हालत में ही पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया था। लोधिका पुलिस ने प्रेमी की पत्नी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। शहर के पारेवडी चौक में मोहसीन और उसकी प्रेमिका साइकिल खरीदने के लिए साइकिल स्टोर पर आए थे। मोहसीन और उसकी प्रेमिका खरीदारी कर रहे थे, तभी मोहसीन की पत्नी भी वहां पर आ पहुंची। अपनी पत्नी को देखकर मोहसीन के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई। वहीं, दूसरी ओर पत्नी का आक्रोश बढ़ गया और उसने फोन कर अपने दो परिचित युवकों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद ऑटो रिक्शा से उसका अपहरण कर अवध रोड की ओर ले गई। यहां महिला के साथ तीनों ने बेरहमी की। इसके बाद युवती को वहीं छोड़कर मोहसीन की पत्नी और उसके साथी वहां से चले गए। इस दौरान मोहसीन प्रेमिका को छोड़कर भाग निकला था।

40 साल उम्र और 4 बच्चों की मां है युवती
मामलतदार ने घटना स्थल पर पहुंचकर युवती का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र 40 साल है। उसकेे 4 बच्चे भी है। जबकि बड़ा बेटा 20 साल का है। मोहसीन ने हिंदू युवती के साथ प्रेम विवाह किया था।

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...