सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दूल्हा 49 दुल्हन 18 साल की स्कूल गर्ल-2-PAK के स्कूल में बच्ची से रेप

 दूल्हा 49 दुल्हन 18 साल की स्कूल गर्ल-

पाकिस्तान की मशहूर हस्तियों में शुमार टीवी होस्ट और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सांसद आमिर लियाकत तीसरी शादी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान भी अब तक तीन शादियां कर चुके हैं। इमरान ने अपने सांसद को इस शादी पर फोन के जरिए मुबारकबाद दी है।

खास बात यह है कि आमिर की दूसरी पत्नी से उनका तलाक बुधवार को हुआ और 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि लियाकत साहब ने सोशल मीडिया पर बड़े फख्र से अपनी अगली शरीक-ए-हयात यानी पत्नी का परिचय दुनिया को दे दिया।

वैसे PTI के चेयरमैन और प्रधानमंत्री इमरान खान का आमिर लियाकत को बधाई देना चौंकाने वाली बात नहीं मानी जानी चाहिए। करीब 70 साल के इमरान खुद भी तीन शादियां कर चुके हैं। पहली पत्नी का नाम जेमिमा गोल्डस्मिथ, दूसरी पत्नी का नाम रेहम खान है। तीसरी पत्नी बुशरा बीबी मेनका हैं। बुशरा के पहली शादी से पांच बच्चे हैं।

 जियो न्यूज’ के मुताबिक, आमिर लियाकत अकसर अपने बेहूदा बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की भी कमी नहीं है। यही वजह है कि 2018 के चुनाव में इमरान ने उन्हें पार्टी टिकट दिया और वो जीतकर सांसद बन गए।

बहरहाल, आमिर ने सोशल मीडिया पर कहा- वजीर-ए-आजम जनाब इमरान खान साहब ने मुझे फोन किया और निकाह पर बधाई दी। मैं उनका तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। जहां तक मेरी शादी से जलने वालों की बात तो मैं उनसे बस इतना ही कह सकता हूं- दुनिया जले तो जले।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर लियाकत पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने आमिर के पुराने फोटो के साथ एक नवजात बच्ची का फोटो लगाते हुए कहा- 18 साल पहले लियाकत और उनकी होने वाली पत्नी। एक और यूजर ने कहा- आमिर के पास बस एक ही काम है। निकाह-तलाक, निकाह-तलाक और निकाह-तलाक।

बुधवार को उनकी दूसरी पत्नी सैयदा तुबा अनवर ने तलाक का ऐलान किया। इसके पहले वो बुशरा आमिर से भी तलाक ले चुके हैं। गुरुवार को लियाकत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो सैयदा दानिया शाह से निकाह करने जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 13 पोस्ट करके इस शादी के बारे में जानकारी दी। दानिया के बारे में ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने लिखा- वो गुरुवार को ही 18 साल की हुई हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दानिया अभी स्कूल में ही पढ़ रही हैं और लियाकत 49 साल के हैं।

 PAK के स्कूल में बच्ची से रेप-

पाकिस्तान के लाहौर के एक मशहूर स्कूल में गुरुवार को तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची से रेप हुआ। यह वारदात स्कूल की छुट्टी होने से ऐन पहले वॉशरूम में हुई। हैरानी की बात यह है कि इस बच्ची की फ्रेंड्स ने उसके चीखने की आवाज सुनी और इस बारे में स्कूल स्टाफ को जानकारी दी। स्टाफ ने यह कहते हुए शिकायत पर ध्यान नहीं दिया कि ये तो स्कूल है और यहां बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आती रहती हैं।

बहरहाल, बच्ची को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल, उसकी स्थिती गंभीर बताई गई है। अब तक किसी को न तो हिरासत में लिया गया है और गिरफ्तार किया गया है। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस दोनों चुप हैं।

 घटना
जिस स्कूल में यह घटना हुई, उसका नाम अब तक सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सिर्फ इतना बताया गया है कि यह शहर का नामी प्राईवेट स्कूल है और यहां अमीरों के बच्चे पढ़ते हैं। पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम की है। स्कूल की छुट्टी होने वाली थी। उसी वक्त 10 साल की तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची वॉशरूम गई। वो काफी देर तक बाहर नहीं आई। कुछ घंटे बाद उसे बेहोशी की हालत में उसी वॉशरूम में पाया गया। वॉशरूम की हालत देखकर साफ पता लगता था कि बच्ची ने खुद को रेपिस्ट से बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। हालांकि, वो मासूम इसमें कामयाब नहीं हो पाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम देने वाला या तो स्कूल का ही कोई छात्र है या फिर कोई स्टाफ मेंबर। इस स्कूल में लड़के-लड़कियां साथ पढ़ते हैं। बताया जाता है कि आरोपी ने बच्ची का पीछा किया और वो जब वॉशरूम में पहुंची तो आरोपी भी जबरदस्ती घुसा और दरवाजा बंद कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के वक्त बच्ची कई बार चीखी थी। ये आवाजें उसकी फ्रेंड्स ने भी सुनीं। इन बच्चियों ने पुलिस को दिए बयान में कहा- हमने उसके चीखने की आवाजें सुनीं। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को जाकर भी बताया कि वॉशरूम से चीखने की आवाज आ रही है, लेकिन स्टाफ ने यह कहते हुए इग्नोर कर दिया कि स्कूल में तो इस तरह की आवाजें आती ही रहती हैं।

डॉक्टर्स ने पुलिस को दी रिपोर्ट में साफ कहा है कि बच्ची के साथ बहुत हैवानियत की गई है। अब स्कूल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...