सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक्ट्रेस निकली चोर 2-मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग पड़ गयी भारी -3-बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर में बगैर अनुमति के शूटिंग नहीं की जाएगी।

एक्ट्रेस गिरफ्तार:पॉकेट मारी का आरोप -

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपा दत्ता गिरफ्तार हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूपा को पुलिस ने पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के दौरान की है। जहां एक पुलिस अधिकारी ने एक महिला को पब्लिक प्लेस पर कूड़े में बैग डालते हुए देखा था, इसके बाद महिला को शक के आधार पर पकड़ लिया गया।  विधान नगर उत्तर पुलिस स्टेशन के सूत्रों के मुताबिक, यह मामला बीते शनिवार को सामने आया था जब एक महिला कूड़ेदान में एक बैग फेक रही थी। शक होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही बैग की तलाशी भी ली, जिसमें पुलिस ने काफी कैश पकड़ा। बैग की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को उसमें और भी कई वॉलेट मिले।साथ ही जांच में महिला ने इस बात को कबूल भी किया कि वो अलग-अलग जगहों पर जाकर ऐसा करती है। महिला मेलों, इवेंट्स और लोगों से भरी जगहों पर पॉकेट मारती है।
पुलिस के मुताबिक, रूपा दत्ता वही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का गलत आरोप लगाया था। 2020 में रूपा दत्ता ने अनुराग कश्यप पर फेसबुक पर गलत मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। लेकिन बाद में यह पता चला था कि रूपा, अनुराग के नाम से ही किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रही थीं। रूपा ने एक ट्वीट में अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे।

मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग पड़ गयी भारी -

कांग्रेस ने माना कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक बयान ने चुनाव में पार्टी को  नुकसान पहुंचाया है। पहले पार्टी ने इसे हल्के में लिया, लेकिन अब इसकी गंभीरता समझ में आ रही है।अब इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आकिल अहमद ने अपना पक्ष रखा है। सहसपुर में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग करके सुर्खियों में आए आकिल अहमद के बयान को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़े पड़े हैं। कांग्रेस नेताओं के आ रहे अलग-अलग बयानों पर आकिल अहमद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जिम्मेदार बने नेता अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहा था कि उन्हें नहीं पता आकिल अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष किसने बनाया। आकिल अहमद ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष किसने बनाया इसका जवाब प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, आब्जर्वर मोहन प्रकाश उन्हें दे सकते हैं। उन्होंने रंजीत रावत को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का काम करने वाले आज दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान के कारण पार्टी को नुकसान हुआ होता तो हरिद्वार देहात पर भी पार्टी प्रत्याशी की हार होती जिस पर वह पूरे चुनाव प्रचार के समय में प्रचार करते रहे थे

 बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर परिसरों में बगैर अनुमति के फिल्मों व गानों की शूटिंग नहीं की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अंतर्गत कई मंदिर आते हैं। लेकिन इन मंदिर परिसर में बिना अनुमति के ही फिल्मों व गानों का फिल्मांकन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले जोशीमठ के नृसिंह मंदिर परिसर में एक आने की शूटिंग करने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी। अजेंद्र अजय ने कहा कि समिति के अधीन आने वाले मंदिर परिसरों में जांच परख के बाद शूटिंग की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने समिति के मुख्य कार्याधिकारी को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसरों में शूटिंग करने के लिए प्रोडक्शन हाउस, फर्म या संस्थाओं को अनुमति लेनी होगी। इसके लिए पटकथा और फिल्मांकन का उद्देश्य लिखित रूप में मंदिर समिति के समक्ष देना होगा। इसके बाद ही शूटिंग की अनुमति दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...