सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बचा लाई 800 जिंदगियां जो रूस-यूक्रेन जंग से -2-CBSE एग्जाम 26 अप्रैल से

 बचा लाई 800 जिंदगियां जो रूस-यूक्रेन जंग से -

महाश्वेता चक्रवर्ती हंगरी के लिए भरी गई दो उड़ानों की भी पायलट रही हैं। 27 फरवरी और 7 मार्च के बीच उन्होंने कई जिंदगियों को बचाने का बेहतरीन काम किया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे मेरी एयरलाइंस की तरफ से मैसेज दिया गया कि आपको रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए चुना गया है। इसके बाद मैंने तुरंत 2 घंटे के अंदर खुद को तैयार कर इंस्ताम्बुल के लिए उड़ान भरी।'

भारतीयों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से बाहर लाने के लिए भारत सरकार ने 77 उड़ानों के जरिए ऑपरेशन गंगा को अंजाम दिया। भारतीय सेना के साथ मिलकर एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइस जेट समेत कई प्राइवेट एयरलाइंस ने इनमें से अधिकांश उड़ान भरी।

महाश्वेता ही नहीं ऐसी कई महिला कैप्टन हैं जिन्होंने पहले भी देश और देशवासियों के लिए इतिहास रचने वाला काम किया। पायलट लक्ष्मी जोशी, प्रिया अग्रवाल समेत कई महिलाएं हैं जो लगातार काम कर रही हैं।

पायलट लक्ष्मी जोशी ने संकट से उबारा-

कोरोना महामारी में भारतवासियों को विदेश से लाने वाली महिला पायलट लक्ष्मी जोशी एक बेहतरीन पायलट तो हैं ही, उनमें देश सेवा का भी जज्बा कूट-कूटकर भरा है। कोरोना महामारी के दौरान लाखों भारतीय विदेशों में फंसे थे, जिनको लाने के लिए भारत सरकार ने 'वंदे भारत मिशन' लॉन्च किया था। लक्ष्मी स्वेच्छा से भारतीयों को बचाने के लिए इस मिशन में शामिल हुईं। इसी मिशन के तहत उन्होंने पहली उड़ान चीन के शंघाई से भरी थी

 CBSE एग्जाम 26 अप्रैल से---2022--

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के लिए टर्म-II एग्जाम 26 अप्रैल से होंगे। इस बार परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से रहेगा। इसके साथ ही शिफ्ट भी एक ही होगी। यानी बच्चों को दो शिफ्ट में एग्जाम देने जाना नहीं पड़ेगा। दो परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि एक ही तारीख पर दो सब्जेक्ट का पेपर न पड़े। भारत के अलावा 26 और देशों में CBSE बोर्ड परीक्षाएं होंगी।

 10वीं की परीक्षा 24 मई को और 12वीं की परीक्षा 15 जून को खत्म होंगी। एग्जाम की डेट शीट तैयार करने में JEE मेन सहित बाकी दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स का भी ध्यान रखा गया है। जिन दो पेपर के बीच गैप थोड़ा कम है, उनको बाद की डेट में कंडक्ट किया गया है, ताकि स्टूडेंट्स को इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का टाइम
टर्म-2 एग्जाम माइनर सबजेक्ट के साथ शुरू होंगे। CBSE 12वीं का पहला पेपर इंटरप्रिन्योरशिप का है जबकि 10वीं का पहला पेपर पेंटिंग का है। बच्चों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड स्कूलों में ही दिए जाएंगे।

 कोरोना के चलते एकेडमिक ईयर 2021-2022 को दो टर्म में बांटा गया था। सिलेबस भी दो टर्म के मुताबिक हिस्सों में बांट दिया था। टर्म-1 एग्जाम हो चुके हैं अब बच्चों को रिजल्ट का इंतजार है। टर्म-2 में हर पेपर दो घंटे का होगा। इसमें मल्टीपल च्वॉइस और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। हालांकि सीबीएसई ने ट्वीट कर यह साफ कर दिया है कि रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...