सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कमेंट पड़ा भारी-कश्मीर फाइल्स पर 2- पाबंदियां खत्म होने जा रही हैं।-

FORCE TODAY NEWS 24 MARCH 2022

कमेंट पड़ा भारी-कश्मीर फाइल्स पर-बैंक मैनेजर को मंदिर बुलाकर नाक रगड़वाई;

कश्मीर फाइल्स मूवी पर एक युवक को कमेंट करना भारी पड़ गया। आक्रोशित लोगों ने उसे मंदिर में बुलाया और नाक रगड़वा कर माफी भी मंगवाई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किया है। इसके बाद युवक भी सामने आया और बोला कि समाज के लोगों के साथ मिलकर भिवाड़ी एसपी से कार्रवाई की मांग करूंगा।

मामला अलवर में बहरोड़ के गोकुलपुर का है। युवक राजेश प्राइवेट बैंक में सीनियर सेल्स मैनेजर है। चार दिन पहले उसने द कश्मीर फाइल्स मूवी पर फेसबुक के जरिए कमेंट किया था। उसने लिखा था कि फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है, जबकि अत्याचार और भी जातियों पर हुआ है। पाली के जितेंद्र पाल मेघवाल पर भी अत्याचार हुआ है। फिल्म पर कमेंट के बाद मामला बढ़ गया। मंगलवार को लोगों ने स्थानीय मंदिर में चौपाल बुलाई। इसमें राजेश को भी बुलाया गया। यहां उससे पहले माफी मंगवाई गई और बाद में नाक रगड़वाई।

 इससे पहले जब मामला बढ़ा तो राजेश ने ऑनलाइन आकर माफी भी मांगी थी। मंगलवार को ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर दोबारा माफी मांगी। राजेश का आरोप है कि उससे जबरदस्ती नाक रगड़वाई गई। अब वह समाज के लोगों के साथ मिलकर भिवाड़ी एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इधर, मामला सामने आने के बहरोड़ पुलिस थाने में देर रात 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ। इसमें नवदीप, सजीत यादव, हेमंत शर्मा, अजय शर्मा, नितिन जांगिड़, प्रशांत यादव, रामुतार यादव, परबिंद, लीलाराम, कुलदीप यादव, मुलायम सिंह शामिल हैं। इन सभी पर जाती सूचक शब्दों से प्रताड़ित करने, मारपीट करने, नाक रागड़वाने के लिए मजबूर करने सहित अन्य आरोप है। मामले की जांच बहरोड़ डीएसपी आनन्द राव कर रहे हैं।

बोला: मैं आवेश में आ गया था
राजेश ने बताया कि मैंने लिखा था कि जय भीम मूवी को टैक्स फ्री क्यों नहीं किया गया। इस पर जय श्रीराम और जय कृष्ण के कमेंट्स आए। राजेश ने बताया कि यह देखकर वह आवेश में आ गया और कमेंट किया। राजेश ने बताया कि मैं नास्तिक विचारों वाला हूं। मैं मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करता। मेरी पोस्ट पर लोग जय श्रीराम और श्रीकृष्ण लिखते हैं। मैं जय भीम लिखता हूं।

 पाबंदियां खत्म होने जा रही हैं।-

देश में जल्द ही कोरोना महामारी के चलते लगी पाबंदियां खत्म होने जा रही हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान लगे सभी मौजूदा प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया है। बुधवार को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 31 मार्च से COVID-19 में लगे सभी सुरक्षा उपायों के लिए अब डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू नहीं किया जाएगा। हालांकि सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

केंद्र ने देश में कोरोना की स्थिति में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए COVID-19 रोकथाम उपायों के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के प्रावधानों को रद्द करने का फैसला लिया है। यह आदेश 31 मार्च से लागू होंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना के हालात काबू में हैं। ऐसे में COVID-19 रोकथाम उपायों के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट को लागू करने की अब कोई जरूरत नहीं है।

 केंद्र ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, फ्रांस और जर्मनी में ओमिक्रॉन BA-2 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि भारत इस बीमारी से निपटने के लिए काफी बेहतर स्थिति में है। भारत में वैक्सीन अभियान मजबूती से चल रहा है और भारत में अभी 12 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लग रही है। मार्च महीने में देश में कोरोना के सिर्फ 23,913 मामले दर्ज किए गए हैं।

 पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को धामी को मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। देहरादून परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में कई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेते ही पुष्कर धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। धामी के शपथ ग्रहण में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।

धामी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज शामिल हैं।

 पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। इस बार कापड़ी ने उन्हें छह हजार वोटों से हरा दिया है।

 FORCE TODAY NEWS 24 MARCH 2022 VIDEO


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...