सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोटद्वारा मैं देह व्यापार-पुलिस को अब लगी खबर-2-उत्तराखंड में बस खाई में गिरी-28 यात्रियों से भरी

 कोटद्वारा मैं देह व्यापार-पुलिस को अब लगी खबर


लेकिन कोटद्वार पुलिस को अब लगी खबर। देवी रोड मै आज से नहीं कई दिनों से चल रहा था। देह व्यापार सिर्फ जगह बदली जाती थी। 

युवतियl आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं।

 पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार कराने की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम को कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। जिसमें  तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और स्पा सेंटर संचालिक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका फरार  पुलिस संचालिका की तलाश में जुट गई है। एएसपी मनीषा जोशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर की ओर से तीन व्यक्तियों के स्पा सेंटर में घुसने की सूचना पर थाना पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा।

पुलिस कर्मियों को मसाज केबिन में तीन व्यक्ति और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां पर रखा हुआ सामान मसाज से संबंधित नहीं था। मसाज के लिए रखी गई युवतियों के पास मसाज के प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। मामला पूरी तरह से देह व्यापार का पाए जाने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

 एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि स्पा सेंटर के अंदर युवतियों के साथ आपत्ति जनक हालत में  आरोपी शूरवीर सिंह निवासी भानियावाला देहरादून, अमित कुमार निवासी नया आठघर किचनल लाइन लैंसडौन और नवाजिस निवासी मुगलशाह नजीबाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड में बस खाई में गिरी-28 यात्रियों से भरी
पुलिस और NDRF की टीम
उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम मध्यप्रदेश के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज एजेंसी से कहा- हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। NDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। उत्तराखंड सीएम आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ देर में देहरादून रवाना हो रहे हैं।

बस का नंबर UK- 04 1541 है। यह हरिद्वार से चली थी। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने कहा- गहरी खाई और अंधेरे की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्क़त हो रही है। अभी सिर्फ 2 शव ही सड़क तक पहुंचाए गए हैं।

 यात्रियों के नाम
बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे

राजकुमार (38) राजकुंवर (58, महिला) मेनका प्रसाद (56) सरोज (54, महिला) बद्रीप्रसाद (63) करन सिंह (62) उदय सिंह (63) हक्की राजा (60) चंद्रकली (61, महिला) मोतीलाल (62) बलदेव (77, महिला) कुसुम बाई (77, महिला) अनिल कुमारी (50, महिला) कारसन बिहारी (69) प्रभा (63, महिला) शकुंतला (60, महिला) पार्वती (62, महिला) शीला बाई (61, महिला) विश्वकांत (39) चंद्रकला (57, महिला) कंछेदीलाल (62) राजाभाई (59) धनीराम (72) कामबाई (57, महिला) वृंदावन (61) कमला (59, महिला) रामसखी (63) गीताबाई (55, महिला)।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...