सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजनौर-2 मुस्लिम भगवा कपड़ों में-तोड़ी तीन मजार 2- कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी

 26 july 2022 Force Today news

 बिजनौर-2 मुस्लिम भगवा कपड़ों में-तोड़ी तीन मजार-
ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपियों से पुलिस और इंटेलिजेंस पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला कांवड़ यात्रा के बीच माहौल को खराब करने की कोशिश है। अराजक तत्वों के द्वारा एक साजिश के तहत जानबूझकर कर प्रदेश का माहौल और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। UP पुलिस अब अधिक सतर्कता बरत रही है।

उधर, कमाल और आदिल की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। यूपी एटीएस की टीम के बिजनौर पहुंचने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, एटीएस को इनकी एक व्हाट्सएप चैट भी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

 बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में दरगाह भूरे शाह बाबा, जलालशाह बाबा और कुतुबशाह बाबा की मजार है। रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि भगवा कपड़े पहने दो युवक मजारों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। लोगों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया ताे उनमें से एक फरार हो गया। दूसरे युवक को दबोच लिया गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने मजारों को सरिया और हथौड़े से तोड़ने के बाद वहां चढ़ाई गई चादरों में भी आग लगाई है। धार्मिक ग्रंथ को भी नष्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन जांच में यह दावा गलत निकला।

 आरोपी कमाल और आदिल सगे भाई हैं। दोनों ही राजमिस्त्री का काम करते हैं। दोनों ही धार्मिक हैं। जांच में सामने आया है कि यह दोनों देवबंदी फिरके के हैं, जोकि मजारों में विश्वास नहीं रखते हैं। इसी वजह से इन दोनों ने मजारों में तोड़फोड़ की है। हालांकि, दोनों ने तोड़फोड़ के समय भगवा पहन रखा था, जिससे मामले को दूसरा रंग दिया जा सके। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

 आरोपियों की बहन आयशा ने बताया, "मेरे तीन भाई हैं। एक की मौत हो चुकी है। इसकी वजह से बड़े भाई कमाल डिप्रेशन में चले गए हैं। उनकी दवाएं वगैरह भी चलीं। थोड़ा ठीक हुए तो कुछ दिन पहले उन्हें कुवैत भेज दिया गया। उनकी दिमागी हालत देख कर उन्हें वहां से रिटर्न कर दिया गया। अब वह जब कल गए तो उन्होंने पहले जब मजार तोड़ी तो मेरा छोटा भाई वहां नहीं था। वह बाद में गया। अगर उनका दिमाग सही हाेता तो वह मजार क्यों तोड़ते? आखिर वह भी तो मुसलमान हैं। वह सिर्फ डिप्रेशन में हैं। इस वजह से उन्होंने तोड़ा।

भगवा कपड़े क्यों पहने के सवाल पर आयशा ने कहा, "वह पहले भगवा कपड़े लेकर आए थे। उन्हें हम लोगों ने समझाया कि कोई हिंदू मस्लिम नहीं होता यह गलत है, लेकिन वह नहीं माने। हम लोगों को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कोई कदम उठायेंगे। उन्होंने घर पर भी एक थैला जला दिया है। जिसमें भाई के जरूरी कागजात थे। मेरे भाई की वजह से मेरे पिता को डिप्रेशन भी है। मेरा छोटा भाई भी डिप्रेस रहता है। सुबह वर्दी में कुछ लोग आए। घर में मेरी अम्मी और भाभी थी। उन्हें बिना पूछे पूरा घर का सामान उलट पलट दिया। 

  कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी

एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति को मुंबई से अरेस्ट किया गया है। एक्टर ने अपने मैनेजर के जरिए रविवार शाम सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें विक्की ने कहा कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। उसने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी है। धमकी का यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...