सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अरेस्ट-शिवसेना सांसद 2-30 साल गायब अचानक लौट आया 3-दिलाया गोल्ड

 12 बजे शिवसेना सांसद अरेस्ट-

महाराष्ट्र के पात्रा चॉल घोटाले में आरोपी शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद ED की ओर से यह एक्शन लिया गया। राउत रविवार को शाम 5.30 बजे ED दफ्तर पहुंचे थे।

 राउत के भाई सुनील राउत ने बताया कि सोमवार सुबह 11.30 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सुनील राउत ने कहा कि गलत तरीके से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हमें गिरफ्तारी के संबंध में कोई कागज नहीं दिया गया है। भाजपा संजय राउत से डरती है, इसलिए गिरफ्तार करवाई है। 

  राउत के घर पर बुधवार को ED की छापेमारी के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बयान जारी किया था। उद्धव ने अंदेशा जताते हुए कहा था कि राउत को ED की गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने आगे कहा था- यह सारी कारस्तानी सारी लाज शर्म छोड़कर निर्लज्जता से चली रही है। ये दमन शाही नीति है। 

 

30 साल गायब अचानक लौट आया-
बक्सर में 30 साल पहले एक व्यक्ति को मरा समझकर परिजन ने जिसका अंतिम संस्कार कर दिया था, वो 30 साल बाद फिर लौट आया। उसके लौटने के बाद परिवार वाले इतने खुश हुए कि उन्होंने उसकी पत्नी के साथ फिर शादी करवाई। बैंड-बाजे के साथ सभी रस्में निभाई गई। महिला पर परिजन ने पति की हत्या का आरोप भी लगाया था।

मामला कोरानसराय गांव का है। 30 साल बाद जब महिला का पति लौटा तो वो हैरान रह गई। खुशी के मारे रो पड़ी। कोरानसराय निवासी रामवतार साहू का पुत्र घनश्याम तेली किसी काम से बक्सर गया था। लौटते समय बक्सर के बस स्टैड से गायब हो गया था। उस वक्त पत्नी मुन्नी देवी दो बच्चों की मां थी। एक बच्चा गर्भ में पल रहा था। अचानक पति के गायब होने से पत्नी का बुरा हाल हो गया।

इस घटना के बाद घनश्याम के परिजनों द्वारा इन्हें कई महीनों तक आसपास के गांवों में भी खोजा गया। लेकिन इनका कुछ पता नहीं मिला। अंत में परिजनों ने घनश्याम को मृत समझकर परिवार वालों ने इनका श्राद्ध कर्म भी कर दिया। साथ ही घनश्याम की पत्नी भी विधवा की तरह जीने लगी।

30 साल बाद 15 जुलाई को घनश्याम अचानक गांव पहुंच गया। उसे देख सभी अचंभित रह गए। लोगों को जब यकीन हो गया कि यह घनश्याम ही है तो परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा पहनाकर फिर से शादी करवाई। बैंड बाजा लाया गया और महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाकर पूरे गांव को भोज खिलाया गया।

 मुन्नी देवी ने बताया कि पति के गायब होने के बाद ससुराल वाले और आसपास के लोगों ने खूब ताना दिया। कहा जाता था कि मैंने अपने पति की हत्या कर दी। इन बातों को सुनकर मैं अपने पति को याद कर खूब रोती थी।

 मुन्नी देवी ने बताया गया कि जब पति गायब हुआ था तब मेरी उम्र 25 साल थी। उस समय हमारा एक बेटा और एक बेटी थी। एक बेटा पेट में था। ऐसे में 5 साल काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिले तो पिता दूसरी शादी के लिए कहने लगे। लेकिन मैंने मना कर दिया।

 10 साल इंतजार के बाद भी पति जब घर नहीं लौटा तो उनकी याद में ससुर की भी मौत हो गई। लोगों ने ससुर रामावतार साहू की मौत के वक्त ही उनका भी अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं, वापस आने पर घनश्याम दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

 कॉमनवेल्थ गेम्स

19 साल के जेरेमी और 20 साल के अचिंता ने भारत को दिलाया गोल्ड, टीम इंडिया के हुए 6 मेडल-

अचिंता ने कॉमनवेल्थ गेम्स 170 किलो वजन उठाया जो रिकॉर्ड है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को भी भारतीय वेटलिफ्टर्स का जलवा कायम रहा। दिन में वेटलिफ्टिंग के तीन इवेंट हुए और भारत ने दो में गोल्ड जीता। इसी के साथ भारत के 6 मेडल हो गए हैं और ये सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं। भारत अब मेडल टैली में 5वें स्थान पर है। रविवार को पहले मेंस 67KG में जेरेमी लालरिनुंगा ने सुनहरी कामयाबी हासिल की। इसके बाद देर रात अचिंता शेउली ने 73 KG कैटेगरी में देश के नाम एक और गोल्ड कर दिया।

 भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी में घाना को 11-0 से रौंद दिया। भारत के लिए आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। उपकप्तान हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा तीन और जुगराज ने 2 गोल दागे। भारत ने पहले हाफ में पांच और दूसरे हाफ में छह गोल किए। ग्रुप स्टेज में भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

 बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है। इसी के साथ टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने डिएड्रे जॉर्डन और जैरेड एलियट की जोड़ी को पहले मैच में हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में वर्ल्ड नंबर 10 लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर 355 केडेन काकोरा को 21-5, 21-6 से आसानी से हरा दिया। तीसरे मैच में आकर्षी कश्यप ने योहानिता शोल्ट्ज को 21-11, 21-16 से हरा दिया।

NEWS-FORCE-TODAY

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...