सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अग्निवीर भर्ती -युवाओं का दर्द, 2-खतरे में आमिर की अगली फिल्में-

 अग्निवीर भर्ती -युवाओं का दर्द, 

 युवाओं ने बताया- ग्राउंड जीरो के मानकों में अंतर है।
आवास और खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी का कहना है कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर व्यवस्था लाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। अब भर्ती व्यवस्था को हल्के में लेकर पहाड़ के नौजवानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। सेना की यह कार्यप्रणाली सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड के हित में नहीं है।

 पूर्व विधायक मनोज रावत का कहना है कि भर्ती व्यवस्था में युवाओं के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। आवास और खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

 अग्निवीर भर्ती रैली के 7 वें दिन पौड़ी जिले की दो और टिहरी जिले की तीन तहसीलों के 4760 युवा कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में अग्निवीर बनने के पहुंचे। भर्ती के लिए इन तहसीलों के 5842 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जबकि 1082 युवक नहीं पहुंच सके।
कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र नहीं लाने वाले युवाओं को बाहर कर दिया गया।  कैंप में प्रवेश देने से पहले उनके परिचय पत्र पर मोहर लगाई गई। प्रारंभिक लंबाई में कई युवा बाहर हो गए। कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के में पास होने वाले युवाओं को अगले दौर में शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा गया।  26 अगस्त को टिहरी जिले की धनोल्टी, देवप्रयाग, टिहरी, कीर्तिनगर, जाखणीधार, कंडीसौड़, गाजा, मदननेगी, नैनबाग और पावकीदेवी तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती होगी।

 

खतरे में आमिर की अगली फिल्में-
लाल सिंह चड्ढा के खराब हाल का असर आमिर की आने वाली फिल्मों पर पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर कुछ दिनों के लिए फिल्म से ब्रेक लेगें। दरअसल लाल सिंह चड्ढा के खराब हाल के बाद अब आमिर की अगली फिल्म मोगुल को टाल दिया गया है, ऐसे में एक्टर की अगली फिल्म कब आएगी इसका कोई अता-पता नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर मोगुल पर काम करने वाले थे, लेकिन माना जा रहा है कि आमिर के खिलाफ हेट और गुस्सा देखते हुए टी-सीरीज के चीफ प्रोड्यूसर ने फिल्म के काम पर अनिश्चित समय का ब्रेक लगा दिया है।


मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो लाल सिंह चड्ढा के बाद मेकर्स अभी इस फिल्म पर पैसा नहीं लगाना चाहते हैं। मेकर्स को डर है कि फिल्म का हाल कहीं लाल सिंह चड्ढा जैसा ही न हो, ऐसे में मकर्स आमिर के साथ काम करने से कतरा रहे हैं।

 फिल्म मोगुल फिल्म निर्माता गुलशन कुमार की बायोपिक है। जिसे लेकर टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और निर्देशक सुभाष कपूर के बीच मतभेद चल रहे हैं। इस कारण सुभाष कपूर ने आमिर की फिल्म मोगुल का काम रोक दिया है। इसी के साथ वो अब अक्षय और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी-3 के प्री-प्रोडक्शन में जुट चुके हैं। ऐसे में आमिर की फिल्म मोगुल पर काम बंद हो चुका है।


आमिर खान से पहले यह फिल्म अक्षय को ऑफर की गई थी। लेकिन निर्देशक के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के चलते अक्षय ने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी, जिसके बाद आमिर को यह रोल ऑफर किया गया था। आमिर ने रोल एक्सेप्ट किया लेकिन शर्त रखी कि वो लाल सिंह चड्ढा बनाने के बाद ही मोगुल का काम शुरू करेंगे। लेकिन लाल सिंह चड्ढा का बुरा हाल देखते हुए मेकर्स अब आमिर के साथ काम करने का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

FORCE TODAY NEWS 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...