सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नहीं रही -अंकिता- शाहरुख ने जिंदा जलाया था -

 FORCE -TODAY NEWS-29 AUG 2022

 जिंदा जलाया-लड़की ने बात करने से मना किया-
पांच दिन तक अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ती अंकिता की रविवार को मौत हो गई।

झारखंड के दुमका में लड़की ने बात करने से मना किया तो युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 12वीं में पढ़ने वाली लड़की पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक का नाम शाहरुख है। वह अंकिता (17) को आते-जाते छेड़ता और दोस्ती के लिए दबाव डालता था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह हंसता रहा। घटना से शहर में तनाव है।

मौत से चंद घंटे पहले अंकिता ने पूरी घटना बयां की...

अंकिता ने बताया कि घटना 23 अगस्त की सुबह पांच बजे के आसपास की है। मैं अपने कमरे में सो रही थी, अचानक कमरे की खिड़की के पास आग की लपटें देखकर मैं डर गई। जब मैंने खिड़की खोली तब देखा की मोहल्ले का आवारा लड़का शाहरुख हुसैन हाथ में पेट्रोल का कैन लिए मेरे घर की तरफ से भाग रहा था। तब तक आग मेरे शरीर में भी लग चुकी थी और मुझे काफी जलन सी महसूस हो रही थी।

गिरफ्तार शाहरुख हुसैन
अंकिता ने कहा- मैं सिर्फ यही देख पाई की ब्लू टीशर्ट पहने, हाथ में पेट्रोल की कैन लिए शाहरुख भाग रहा था। ये वही शाहरुख था जो पिछले दस पन्द्रह दिन से मुझे परेशान कर रहा था। मोहल्ले में उसकी छवि एक आवारा किस्म के लड़के की थी। जिसका काम सिर्फ लड़कियों को परेशान करना और उन्हें अपने झांसे में लेकर इधर-उधर घुमाना था। अंकिता ने मौत से पहले अपने दिए बयान में कहा कि पिछले दस-पंद्रह दिन से वह मेरे आगे पीछे घूम रहा था। जब भी मैं स्कूल या ट्यूशन के लिए जाती वह मेरा पीछा करता। हालांकि मैंने कभी उसकी हरकतों को सीरियसली नहीं लिया, लेकिन उसने कहीं से मेरे मोबाइल का नम्बर जुगाड़ कर लिया था। उसके बाद अक्सर मुझे फोन करके मुझसे दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। मैंने उसे स्पष्ट कर दिया था कि मुझे इन सबसे कोई लेना देना नहीं है।  

अंकिता के मुताबिक शाहरुख ने धमकी भी दी थी कि अगर मैं उसकी बात नहीं मानूंगी तो वह मुझे और मेरे परिवार वालों को मार देगा। मुझे उसकी हरकतों का अंदेशा तो था, लेकिन यह नहीं समझ पाई कि मेरे साथ ऐसा होगा। 22 अगस्त की रात उसने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैं उसकी बात नहीं मानूंगी तो वह मुझे मारेगा। मैंने पापा को यह बात बताई उन्होंने कहा कि सुबह होने के बाद इस मामले का हल निकाला जाएगा, लेकिन इससे पहले कि इस समस्या का कोई हल निकल पाता 23 अगस्त की सुबह शाहरुख ने पेट्रोल छिड़ककर मुझे जला डाला।

 घटना के बाद अंकिता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर 23 अगस्त की शाम को रांची के रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। पांच दिनों तक उसका इलाज रिम्स में चला और उसके बाद 28 अगस्त की आधी रात वह जिंदगी की लड़ाई हार गई। अंकिता ने मौत से पहले यह बयान एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट चंद्रजीत सिंह और एसडीपीओ नूर मुस्तफा के सामने दिया है।

आरोपी गिरफ्तार
दुमका में फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। अंकिता की मौत के बाद दुमका शहर में तनाव की स्थिति है। वारदात के खिलाफ बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है और आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के मार्फत सजा सुनाने की मांग की है।

राजू श्रीवास्तव को 19वें दिन भी नहीं आया होश

 राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक आने के बाद आज 19वें दिन भी एम्स, दिल्ली में एडमिट हैं। उनकी हालत स्थिर बनी है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिजनों के मुताबिक, उनकी रिकवरी बेहद स्लो है। मगर, डॉक्टर्स का कहना है कि वे जल्द होश में आएंगे।राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि राजू की हालत स्थिर है। वे अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर्स की टीम उनको होश में लाने के लिए दिन-रात जुटी है। उन्होंने लोगों से भाई की सलामती के लिए दुआ करने की अपील की है।

उनका कहना है कि लोगों की दुआओं का असर भाई की सेहत पर हो रहा है। उनको होश में लाने के लिए न्यूरो फीजियोथेरैपी का सहारा भी लिया जा रहा है।

FORCE TODAY NEWS 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...