सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरोपी खुमरा बस्ती-कोटद्वार के-2-AAP विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार:

 FORCE TODAY NEWS 17 SEP 2022 REPORT-ANUSHA

आरोपी खुमरा बस्ती-के चांद खान उर्फ फिरोज और मनीष उर्फ रोनी -

 The accused Khumra Basti-K Chand Khan alias Firoz and Manish alias Ronnie-

कोतवाली पुलिस ने बालासौड़ और आमपड़ाव में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद किया है।

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि बालासौड़ निवासी रश्मि ने कोतवाली पुलिस को 24 मई को तहरीर दी थी। इसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बंद घर के ताले तोड़ वहां से नकदी व जेवरात चोरी करने की बात कही थी। एक अन्य चोरी के मामले में गंगादत्त जोशी मार्ग आमपड़ाव तल्ला निवासी शहनवाज ने 15 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उनके मकान से भवन निर्माण से संबंधित सामान चोरी हो गया है।
पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान के निर्देश पर चोरी के खुलासों के लिए कोतवाल विजय सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी चांद खान उर्फ फिरोज और मनीष उर्फ रोनी दोनों निवासी खुमरा बस्ती कोटद्वार को दिल्ली फार्म तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरियां की बात कबूली। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट के निर्देश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार:

24 लाख रुपए नकद, 2 अवैध पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो  ने शुक्रवार को उनके घर समेत पांच ठिकानों पर छापे मारे थे। अमानतुल्लाह के दो करीबियों के ठिकानों से 24 लाख रुपए कैश और दो पिस्टल बरामद की गई हैं।

इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है। वक्फ बोर्ड से जुड़े घोटाले के मामले में ACB ने विधायक के घर के अलावा जामिया, ओखला और गफूर नगर में पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। ACB की कार्रवाई पर अमानतुल्लाह ने कहा कि जांच करने वाले लोग कहते हैं कि ऊपर से प्रेशर है, लेकिन ये लोग CEO वक्फ बोर्ड की शिकायत पर ऐसा कर रहे हैं

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खान​​​ पर वक्फ बोर्ड के बैंक खाते में गड़बड़ी, बोर्ड की संपत्ति में किराए का निर्माण, वाहन खरीदना, भ्रष्टाचार, अपने करीबियों की नियुक्ति करने समेत 33 आरोप हैं। 2020 में ACB ने मामला दर्ज किया था।

खान पर 2018 से 2020 के बीच घोटाले के आरोप हैं। इसी साल अगस्त में ACB ने एलजी को पत्र लिखा था कि अमानतुल्लाह को वक्फ बोर्ड चेयरमैन पद से हटाया जाए क्योंकि उनका स्वभाव बहुत आक्रामक है और वो क्रिमिनल हैं।

 FORCE TODAY NEWS 17 SEP 2022 REPORT-ANUSHA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...