सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोटद्वार मै अपहरण -2-उत्तराखंड में बारिश का कहर

 कोटद्वार मै अपहरण -बालासौड़ में एक बच्चें ने अपने अपहरण की कहानी बताई। 

14 साल के सार्थक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम घर के नजदीक स्कूल के खेल मैदान में वह बहन के साथ खेलने गया था। शाम छह बजे उसकी बहन तो घर चली गई लेकिन वह पानी पीने के लिए रुक गया।
 जब वह घर के निकला तो रास्ते में एक कुत्ता खड़ा था। इस वजह से वह दूसरी गली की ओर मुड़ गया। वह एक व्यक्ति से टकरा गया। टक्कर लगते ही व्यक्ति के हाथ से एक बैग नीचे गिरा। उसमें से पिस्टल भी नीचे गिरा। पिस्टल देखकर वह डर गया और उसके मुंह से चीख निकल गई। वहां मौजूद दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। उनमें से एक लंबी दाड़ी वाले व्यक्ति ने उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने खुद को एक कार की डिग्गी में पाया। उन दोनों में एक ने सफेद पैंट और काली शर्ट पहनी थी और मुंह पर मास्क लगा रखा था।

सार्थक ने बताया कि होश में आते ही उसने बाहर निकलने के लिए हाथ पांव मारे, लेकिन बदमाशों ने उसे फिर से कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे शनिवार तड़के होश आया लेकिन इस बार वह बिना आवाज किए कार की डिक्की खोलने में सफल हो गया। नजदीक की झाड़ियों में बदमाश शराब पीते हुए आपस में बात कर रहे थे। उसने धीरे धीरे जंगल से निकलकर रेलवे की पटरी पार की। उसके बाद कुछ दूर पर रोशनी दिखाई दी और वह उसी रास्ते होते हुए कोटद्वार-नजीबाबाद मुख्य सड़क पर पहुंच गया। सड़क पर सैर कर रहे एक व्यक्ति को उसने पूरी बात बताई। वह उसे पुलिस थाने तक लाया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

उत्तराखंड में बारिश का कहर -

 १-उत्तराखंड में बारिश का कहर । शनिवार सुबह भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं नेपाल के दारचूला में बादल फटने से पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 50 घर जलमग्न हो गए हैं।


२-विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। खोतिला में 50 से अधिक मकानों में मलबा आ गया। 


३-उधर नेपाल में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

 नेपाल के दार्चूला के ऊंचाई वाले क्षेत्र दल लेख में बादल फटने से उफनाए लास्कू नाले ने भारी तबाही मचाई है। इसका पानी काली नदी में जाने से नवगाड़ गांव और महाकाली नगर पालिका में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं जबकि 30 से अधिक मकान जमींदोज हो गए हैं। इधर, भारतीय क्षेत्र में भी भारी मात्रा में आए पानी और मलबे की वजह से धारचूला के खोतिला में 36 मकानों में मलबा, पानी भर गया है। 

FORCE TODAY NEWS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...