सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसें रोक देने वाला रेस्क्यू-2-ड्यूटी के दौरान टिक टॉकर के साथ

International News,12 SEP 2022

 सांसें रोक देने वाला रेस्क्यू-

 तस्वीर चीन के सिचुआन प्रांत की है, जहां शुक्रवार को 6.8 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं। तस्वीर में राहत कर्मी भूकंप के बाद भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाते हुए नजर आ रहे हैं

 ओपेरा हाउस से इंग्लैंड की महारानी को श्रद्धांजलि-

 तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के ओपेरा हाउस की है, जहां ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के रूप में ओपेरा हाउस पर क्वीन की विशाल तस्वीर प्रोजेक्ट की गई।

UP NEWS-

खाकी में टिक-टॉकर के साथ बनाया वीडियो- निलंबित विभागीय कार्यवाही शुरू-

 यूपी 112 के सिपाही रमेश कुमार थाना अतरसुइया के क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत पीआरवी पर ड्यूटी के दौरान टिक टॉकर के साथ वीडिया बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सीओ की ओर से जारी जांच रिपोर्ट के आधार पर इससे पुलिस की छवि धूमिल मानते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने की ओर से सिपाही को निलंबित करते हुए इनके विरूद्ध् विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी सिपाही है जो पीआरवी के दोपहिया वाहन में तैनात है। इसके अलावा वीडियो में उसके साथ दिख रहा युवक शाहगंज का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में सिपाही युवक का हाथ पकड़कर बॉलीवुड फिल्म के एक डायलॉग पर टिकी वीडियो बनाता नजर आ रहा है।

 UTTARAKHAND NEWS

 ठेका प्रथा के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के आगे प्रदर्शन।

सफाई कर्मियों और पीआरडी के स्वयंसेवकों ने छठे दिन भी धरना जारी रखा।

रविवार को सफाई कर्मचारी और पीआरडी स्वयंसेवक  ने कहा कि वह तीन सालों से काम कर रहे हैं। अब निगम उनकी सेवाओं की अनदेखी कर रहा है। उन्हें जबरन ठेका प्रथा के तहत काम करने को बाध्य किया जा रहा है।
इस मौके पर पीआरडी कर्मी सतीश सिंह नेगी, राजीव सिंह नेगी, सत्यप्रकाश सैनी, , अहसान अहमद, मोनिका,पंकज राणा, देवेश्वरी देवी, सफाई कर्मचारी अनिल कुमार, मोहित, कविता देवी, राजेश्वरी देवी, राजेश, सुशील, नरेंद्र, मौजूद रहे।

उत्तराखंड में अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं -
उत्तराखंड में अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस बाबत उन्होंने प्रदेश भर के सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, एक दिन पहले रुड़की के पिरान कलियर में कुछ युवकों ने बच्चा चोरी के शक में तीन अनजान लोगों को पकड़कर मारपीट की थी। इस दौरान भीड़ एकत्रित होने के बाद बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई थी। अफवाह फैलाने की लगातार बढ़ती घटनाओं को डीजीपी ने गंभीरता से लिया है। 

देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट-
देहरादून और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, तो कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है-

FORCE TODAY NEWS
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...