सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुस्लिम महिला के खिलाफ फतवा

 मुस्लिम महिला के खिलाफ फतवा-

रूबी आसिफ खान-कई साल से अपने परिवार के साथ गणेश उत्सव मना रही हैं

अलीगढ़ में भाजपा नेता रूबी आसिफ खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। शहर के मौलाना का कहना है कि दूसरे धर्म की इबादत करने वाले काफिर हैं। इस पर रूबी खान ने पलटवार किया। कहा, "जो मौलाना और मौलवी फतवा जारी कर रहे हैं, वे जिहादी और उग्रवादी हैं।"

रूबी ने 3 दिन पहले अपने घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ। रूबी जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। 31 अगस्त को वैदिक मंत्रों के साथ उन्होंने अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्होंने भगवान गणेश को लड्डू और मोदक का प्रसाद चढ़ाया था।

 सहारनपुर के मौलवी मुफ्ती अरशद फारूखी ने सवाल उठाया था। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पूछा था कि क्या इस्लाम उन्हें ऐसा करने की इजाजत देता है-

सहारनपुर के मौलवी

 रूबी आसिफ खान ने शनिवार को मौलानाओं के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ''सच्चे मुसलमान इस तरह की बातें नहीं करते हैं। जो मौलाना और मौलवी फतवा जारी कर रहे हैं, वे खुद मुसलमान नहीं हैं। उनकी सोच देश को बांटने वाली है। वे हिंदुस्तान में रहकर भी अपनी सोच नहीं बदल पाए हैं।''

उन्होंने कहा, ''मैं जाति-धर्म का भेदभाव नहीं मानती हूं। देश की अखंडता और हिंदू-मुसलमान की एकता के लिए लगातार पूजा कर रही हूं। गुरुवार को प्रतिमा विसर्जित करने जाऊंगी। मेरी सोच एकता वाली है। हर धर्म का सम्मान करती हूं और सारे त्योहार मनाती हूं।''

रूबी ने बताया, ''ये लोग पहले भी मेरे खिलाफ फतवे जारी कर चुके हैं। इस्लाम से निकालने के लिए पोस्टर लगवाए गए थे। मुझ पर चाहे जितना भी दबाव बनाने की कोशिश की जाए, मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। मैं किसी दबाव में नहीं आऊंगी। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे देश का भला नहीं चाहते हैं।

 UTTARAKHAND NEWS-

1-हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस नैनीताल- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में यात्रियों के घायल होने की सूचना

अभी तक किसी के मौत होने की सूचना नहीं है। कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर। 

 बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होगी ब्रह्मास्त्र-

रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को फिल्मी पर्दे पर आने के लिए तैयार है। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म को बायकॉट करने की मांग चल रही है, जिसे देखकर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। दरअसल,ब्रह्मास्त्र डायरेक्टर अयान मुखर्जी के लिए ये फिल्म बेहद खास है, ऐसे में मेकर्स इस फिल्म में काफी पैसा और समय लगाया है। अगर ब्रह्मास्त्र भी बायकॉट ट्रेंड का शिकार होती है, तो फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ जाएगा।

410 करोड़ में बनी है ब्रह्मास्त्र-

 ब्रह्मास्त्र अब तक की सबसे महंगी फिल्म है ऐसे में मेकर्स ने इसे बड़े लेवल पर रिलीज करने का फैसला लिया है।बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र को वर्ल्ड वाइड 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। जिनमें 5000 इंडियन स्क्रीन और 3000 ओवरसीज स्क्रीन अलॉट की गई हैं। हालांकि, ब्रह्मास्त्र की मेकिंग से लेकर प्री-लॉन्च और स्क्रीन्स खरीदने में मेकर्स का काफी पैसा लग चुका है।

FORCE TODAY NEWS

 

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...