सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सो रहा है कोटद्वार नगर निगम 2-मुलायम का अंतिम संस्कार आज 3- शोभायात्रा पर पथराव 4-सबसे बड़ा रूसी हमला

 UPDATED TUE ,11Oct 2022 02 :27AM

नगर निगम की लापरवाही भुगत रही है जनता-

 The public is suffering the negligence of the Municipal Corporation Kotdwar Municipal Corporation is sleeping

बेस अस्पताल में पहुंचने वाले बुखार के 20 फीसदी मरीजों में डेंगू के लक्षण
बेस कोटद्वार में एक माह के दौरान डेंगू से चार लोगों की मौत

सो रहा है नगर निगम -कीटनाशक का छिड़काव नहीं करवा रहा है-नगर निगम
 40 वार्डों में बरसात के बाद अब मच्छरों की भरमार हो गई है-
लोग डेंगू और मलेरिया के ज्यादा शिकार हो रहे हैं
15 दिनों में अस्पताल में करीब 30 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है
लोग परेशान और हैरान -
लाखों की लागत से कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग मशीनों को खरीदा गया है लेकिन इस्तेमाल करने मै नगर निगम को  डेंगू बढ़ने का इंतजार -या शुभ दिन का इतंजार है।
रविवार को कोटद्वार में डेंगू का शिकार हुई एक महिला की मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पार्षद कविता मित्तल ने बताया कि गोविंदनगर निवासी कंचन मल्होत्रा (55) पत्नी नरेश मल्होत्रा को कुछ दिन पहले तेज बुखार हुआ था। उन्होंने बेस अस्पताल में उपचार कराया। डेंगू की पुष्टि होने पर परिजन महिला को उपचार के लिए मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। वहां उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई। 

 मुलायम का अंतिम संस्कार आज:सैफई पहुंची पार्थिव देह

मुलायम सिंह यादव का आज इटावा सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। 82 साल के मुलायम का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में 50 दिन से इलाज चल रहा था। यूरिन और बीपी की प्रॉब्लम बढ़ने के बाद 2 अक्टूबर को उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई।

निधन के बाद बेटे अखिलेश यादव ने जानकारी दी थी कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेताजी नहीं रहे। मुलायम के घर से 500 मीटर दूर मेला मैदान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 सुल्तानपुर में शोभायात्रा पर पथराव-तोड़फोड़, दो समुदाय आमने-सामने

 सुल्तानपुर में देर शाम सोमवार को विसर्जन शोभा यात्रा में डीजे बजाने को लेकर दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों समुदाय में पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने दो बाइकों में आग लगा दी। घटना के दौरान एक सिपाही समेत आठ लोग घायल हो गए। पत्थरबाजों ने यूपी 112 की PRV भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पाकर आस-पास के पांच थानों की फोर्स पहुंची। स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना बल्दीराय इब्राहीमपुर की है।

SP सोमेन वर्मा ने बताया कि दो समुदाय में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जो भी उपद्रव कर रहे थे उनको हटा दिया गया है। जल्द ही उपद्रवियों की गिरफ्तारी होगी।

 INTER NATIONAL NEWS

 कीव पर सबसे बड़ा रूसी हमला

रूस और यूक्रेन की जंग बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 9 शहरों पर सोमवार देर रात 83 मिसाइलें दागीं। 12 लोग मारे गए और 57 घायल हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक- अगर यूक्रेन ने रूस के शहरों और एटमी ठिकानों को निशाना बनाया तो आगे अंजाम भयानक होगा।

शनिवार को यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। 48 घंटे बाद रूस ने बदला लिया। सोमवार के हमले में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तबाह हो गया। यह नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।

 रूस ने यूक्रेन के जापोरिजिया में एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ। जापोरिजिया के मिलिट्री चीफ ऑलेक्जेंडर ने कहा- यह 24 घंटे के भीतर दूसरा हमला है। 9 अक्टूबर को जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ था।

FORCE TODAY NEWS 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...