सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम भक्तों के खून का बदला लिया जाएगा" रामभद्राचार्य बोले 2-सलमान को फिर जान से मारने की धमकी

 राम भक्तों के खून का बदला लिया जाएगा"

गलत नजर से देखे, उसकी आंख निकाल लो..रामभद्राचार्य बोले

तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने लव जिहाद पर बयान दिया। आगरा में रामकथा सुनाने के दौरान उन्होंने कहा, "लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को विधर्मी फंसा रहे हैं। बहनों, जो तुम्हारी ओर गलत दृष्टि से देखे, उसकी आंख निकाल लो। फिर जो मुकदमा होगा मैं देख लूंगा। उन्होंने आगे कहा, "हिंदू लड़कियां अपनी इज्जत स्वयं बचाएं। हाथ में कड़ा पहनने के साथ-साथ कटार चलाने का अभ्यास करो और बन जाओ लक्ष्मीबाई।

 मां का दूध पिया है तो आरक्षण खत्म कराओ

 रामभद्राचार्य ने नेताओं से जातिवाद के नाम पर आरक्षण को खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा ,"कहा जा रहा है कि ब्राह्मणों ने जातिवाद को जन्म दिया। हमने जातिवाद को जन्म नहीं दिया। जातिवाद कुर्सी के भेड़िए नेताओं ने फैलाया है। अगर सभी जातियां समान हैं, तो क्यों जातिवाद के नाम पर आरक्षण किया? नेताओं से मैं कह रहा हूं, मेरी चुनौती है, मां का दूध पिया है असली, तो तुम जातिवाद के आधार पर आरक्षण खत्म करवाओ।"

"इसके बाद जिसके यहां कहो मैं रोटी खाने को तैयार हूं। इन बेईमानों ने केवल वोट की राजनीति के लिए देश को बांटा। अगर हमने जातिवाद फैलाया होता तो शबरी माता के झूठे बेर राम क्यों खाते।" रामभद्राचार्य ने कहा, "जब रामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रंथ बनेगी, तभी समाज का सुधार हो सकेगा।'' उन्होंने रामकथा में मौजूद भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया से इस मुद्दे को संसद में उठाने की मांग की।

 राम भक्तों के खून का बदला लिया जाएगा"
इससे पहले शुक्रवार को रामकथा के दौरान ही स्वामी रामभद्राचार्य ने राम भक्तों के एक-एक खून का बदला लिए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, "हमने किसी का अपमान नहीं किया, लेकिन हमारे ग्रंथों का अपमान हुआ है। हिंदुत्व का अपमान हुआ है। याचना नहीं अब रण होगा, संग्राम महाभीषण होगा।"

रामकथा सुनने के लिए दूर-दूर से महिलाएं पहुंचतीं हैं

अयोध्या की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "1990 की घटना को हम भूले नहीं हैं। निहत्थे राम भक्तों पर गोली चला दी गईं। सरयू मैया खून से लाल हो गईं। कोठारी वंश का नाश हो गया। दो बच्चों को घर से घसीट कर लाया गया और गोली मारी गई। अब राम भक्तों के एक-एक खून का बदला लिया जाएगा।

 रामकथा के दौरान ही स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा, 'हिंदुत्व देवो भव और राष्ट्र देवो भव। हिंदुत्व को देव मानो, भारत को राष्ट्र मानो क्योंकि विपक्ष इस देश को बेचना चाहता है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। जिसे अब भारत में रहना होगा, उसको जय श्रीराम कहना होगा।उन्होंने आगे कहा, "अब कोई ये नहीं कह सकता है कि वंदे मातरम नहीं कहेंगे। भारत में रहना होगा, तो वंदे मातरम कहना होगा।" उन्होंने ये भी कहा कि साईं बाबा भगवान नहीं संत हैं। संविधान के पहले पन्ने पर सीता-राम के चित्र की मांग की। रामभद्राचार्य ने कहा,"विदेशी लोगों ने हमारा सर्वनाश कर दिया। इसी आगरा के कोठी मीना बाजार में अकबर ने सब्जियों की तरह महिलाओं की मंडी लगा दी। अब राम नाम से हमारी नींद खुल गई है।

 जगदगुरु रामभद्राचार्य का वास्तविक नाम गिरधर मिश्रा है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ। वे रामानन्द सम्प्रदाय के 4 जगदगुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं। इस पद पर साल 1988 से हैं। बताया जाता है कि 2 माह की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।रामभद्राचार्य 22 भाषाओं के जानकार हैं। अब तक 80 पुस्तकों और ग्रंथों की रचना कर चुके हैं। वे सुनकर सीखते हैं और बोलकर अपनी रचनाएं लिखवाते हैं। 

 सलमान को फिर जान से मारने की धमकी

मुंबई पुलिस को फोन कर एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि धमकी देने वाला एक नाबालिक लड़का है, जिसकी उम्र 16 साल है। उसे ठाणे के पास शहापुर से हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक एक कॉल के जरिए सोमवार को यह धमकी दी गई थी। आरोपी ने अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कॉल करने वाले ने कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।

बता दें कि इससे पहले भी सलमान को धमकाया जा चुका है। इस मामले में जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम को गिरफ्तार किया गया था। उसने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।

FORCE TODAY NEWS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...