सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंजू ने पाकिस्तान में दूसरी शादी की-/चंद्रयान-3

     DATE-26 JULY FORCE TODAY NEWS REPOTE NIDHI KHANNA

 अंजू ने पाकिस्तान में दूसरी शादी की--

अलवर से पाकिस्तान अपने बॉय फ्रेंड के पास पहुंची अंजू ने इस्लाम कबूल कर शादी कर ली है। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नया नाम फातिमा रख लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह दावा किया है। दोनों ने पेशावर के लोकल कोर्ट में शादी की है।

34 साल की अंजू फिलहाल पाकिस्तान में अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह के साथ रह रही है। 2019 में फेसबुक पर दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।

अंजू की यह दूसरी शादी है, वह दो बच्चों की मां भी है।

मोहर्रर सिटी पुलिस स्टेशन के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से पीटीआई ने दावा किया है कि अंजू और नसरुल्लाह का निकाह हो गया है, वे दोनों डीर बाला की जिला कोर्ट में पहुंचे थे, उनके साथ कुछ पुलिस अफसर, वकील और नसरुल्लाह के परिवार के सदस्य भी थे।

पीटीआई ने मालाकंड डिवीजन के डीआईजी नासिर महमूद सत्ती के हवाले से कहा कि दोनों का निकाह हो चुका है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में एक घर में शिफ्ट किया गया है।

 प्रेम में पाकिस्तान पहुंची अंजू के पति अरविंद ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बलिया (UP) का रहने वाला है। पत्नी अंजू ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलतः क्रिश्चियन है, जबकि अंजू के पिता शादी के कुछ साल पहले क्रिश्चियन कनवर्ट हुए थे।

  अंजू का परिवार कई सवालों का सामना कर रहा है। उसके पति से लेकर बच्चों तक को कई बार पुलिस का सामना करना पड़ा है। सोमवार दोपहर 1 बजे से अंजू का पूरा परिवार घर से गायब है। अंजू के फ्लैट पर ताला लगा हुआ है। अंजू का पति और बच्चे कहां हैं, इस बारे में सोसाइटी के लोग और गार्ड कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस भी उनके बारे में कुछ नहीं बता पा रही है।

 अंजू का हलफनामा।

अंजू पुत्री गया प्रसाद, फ्लैट नंबर 704, टावर टेरा एलिगेंस, भिवाड़ी (अलवर) भारत। मेरा पिछला नाम अंजू था। मैं ईसाई धर्म से थी। मैंने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। इसके लिए मैं अपने देश भारत से यहां पाकिस्तान आई हूं। मैंने गवाहों के सामने, शरिया के अनुसार 10 तोला सोने के सहित दहेज के बदले में स्वेच्छा से नसरुल्लाह से शादी की है। नसरुल्लाह मेरे कानूनी पति हैं। मैंने अपनी मर्जी और नीयत के मुताबिक उपरोक्त नसरुल्लाह से शादी कर ली है। यह मेरा कथन सत्य एवं सही हैं। इस संबंध में कुछ भी छिपा नहीं है।

 अंजू 20 जुलाई को घर से निकली। पति ने पूछा- कहां जा रही हो? जवाब मिला- जयपुर। यह उसका पहला झूठ था। वह जयपुर नहीं बल्कि दिल्ली जा रही थी। पति का दूसरा सवाल था- जयपुर में क्या काम है? जवाब मिला- सहेली से मिलना है। यह भी झूठ था, क्योंकि जयपुर में उसकी कोई सहेली नहीं थी। पति को जयपुर में सहेली से मिलने की बात कहकर अंजू दिल्ली के लिए निकली।

उसका पति अरविंद यही कह रहा है कि मेरी पत्नी मुझे झूठ बोलकर भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई। 22 जुलाई तक उसकी पत्नी वॉट्सऐप पर बात करती रही, लेकिन उसे भनक नहीं लगने दी कि वह कहां है।

 अंजू पाकिस्तान पहुंच चुकी थी। परिवार समेत किसी को इसकी कानों-कान खबर नहीं थी। इसी बीच मीडिया में खबर आई कि राजस्थान की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। यह अंजू ही थी। जब भिवाड़ी में अंजू के पति अरविंद को इसका पता चला तो उसने अंजू को वॉट्सऐप कॉल किया। उसने अंजू से पूछा- तुम कहां हो? जवाब मिला- लाहौर हूं, अपनी सहेली के पास।

अंजू ने यहां दो झूठ बोले- पहला कि वह लाहौर में है और दूसरा कि वह सहेली के घर है, जबकि 22 जुलाई को ही नसरुल्लाह उसे पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के जिला दीर बाला में अपने घर ले गया था।

अंजू ने पाकिस्तान में जाने के लिए वीजा आवेदन करते हुए अंग्रेजी में कारण लिखा, 'Visit Visa To Come Pakistan For Marriage' यानी पाकिस्तान में शादी के लिए विजिट वीजा। इसके साथ ही वीजा में अपना प्रोफेशन होटल मैनेजर बताया है।

DSP सुजीत शंकर ने बताया कि भिवाड़ी की सोसाइटी में रह रहे उसके पति और बच्चे कहां चले गए हैं, इस विषय में उनको जानकारी नहीं है। वहीं अब इस मामले में सेंट्रल मिनिस्ट्री ही कुछ बता पाएगी कि वह किस रास्ते से गई है। यह पुलिस के ज्यूरिस्डिक्शन में नहीं है। 2020 में उसने पासपोर्ट बनवाया था। वह तो बिल्कुल लीगल है। अभी किसी ने भी पुलिस में कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है।

 चंद्रयान-3 ने 5वीं बार बदली ऑर्बिट-23 अगस्त को सतह पर उतरेगा लैंडर-

इसरो के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को चंद्रयान-3 की पांचवी और आखिरी अर्थ बाउंड ऑर्बिट रेजिंग प्रोसेस सक्सेसफुली पूरी की। चंद्रयान अब 127609 km x 236 km की ऑर्बिट में है। इसका मतलब है कि चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है, जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 km और सबसे ज्यादा दूरी 127609 km है।

इससे पहले 20 जुलाई को ऑर्बिट 71351 Km x 233 Km की गई थी। अब स्पेसक्राफ्ट 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि स्लिंग शॉट के जरिए पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की ओर बढ़ेगा। 5 अगस्त को चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचेगा। 23 अगस्त को ये चंद्रमा पर लैंड करेगा।

चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा। इस मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर कैसे भूकंप आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा

 भारतीय ड्रग कंपनी को STF की क्लीन चिट-गांबिया में 70 बच्चों की मौत के आरोप था-

 भारतीय ड्रग कंपनी मेडन फार्मा को क्लीन चिट मिल गई। कंपनी के कफ सिरप से गांबिया में 70 बच्चों की मौत की बात कही गई थी। मेडन फार्मा के 4 सिरप के सैंपल जांच के लिए सरकारी लैब में भेजे गए थे। जांच में चारों की गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी । यह जानकारी स्वास्थ मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने दी है।

इस मामले की जांच के लिए STF गठित की थी। फार्माकोलॉजी चीफ डॉ. वाईके गूप्ता जांच करने वाली एसटीएफ के प्रमुख बनाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, अगर गांबिया सरकार कोई सवाल उठाती है तो हम रिपोर्ट के आधार पर जवाब दे देंगे।

5 अक्टूबर को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भारत के मेडन फार्मास्युटिकल्स के खांसी के 4 सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया था।
 साल 2022 में मेडन फार्मा के 4 सिरप से कथित तौर पर लगभग 70 बच्चों की मौत का आरोप था। इसमें 5 साल से भी कम उम्र के बच्चों की मौत हुई थी। सारी मौतों की वजह किडनी इंजरी बताई गई थी। गांबिया सरकार ने जांच में पाया था कि भारतीय कंपनी की बनी दवाई से मौतें हुई है। मौतों में लक्षण एक जैसे थे।

 मार्च में अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) और गांबिया के स्वास्थ्य अधिकारियों की संयुक्त जांच ने मौतों और कफ सिरप का संबंध पाया गया था। इनकी जांच में पाया गया था कि कफ सिरप में डायथेलेन ग्लाईकोल और एथिलीन ग्लाईकोल की मिलावट थी

 FORCE TODAY NEWS REPOTE NIDHI KHANNA

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...