सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाकिस्तानी महिला-फर्राटेदार अंग्रेजी कंप्यूटर एक्सपर्ट 5वीं पास

 DATE -06 JULY 2023

पाकिस्तानी महिला-फर्राटेदार अंग्रेजी कंप्यूटर एक्सपर्ट 5वीं पास-

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते पहुंची सीमा गुलाम हैदर
पाकिस्तान से नोएडा पहुंची 27 साल की महिला सीमा हैदर गुलाम 5वीं तक पढ़ी है। लेकिन, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। कंप्यूटर चलाने में एक्सपर्ट है।

महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पबजी खेलने के दौरान नोएडा के सचिन के संपर्क में आई, फिर दोनों के बीच प्यार हुआ। इसके बाद वह अपने पहले पति को छोड़कर 4 बच्चों के साथ नोएडा आ गई।

पुलिस सीमा की इस कहानी को पूरा सच नहीं मान रही है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। फोरेंसिक जांच के लिए उसे लैब भेजा गया है। DCP साद मियां खान ने बताया कि पाकिस्तानी महिला ने खुद वीजा बनवाया।

दुबई से नेपाल होते हुए भारत में एंट्री की। फिलहाल, पुलिस इस केस में पाकिस्तानी जासूसी एंगल भी खंगाल रही है।

 पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से सोमवार देर शाम सीमा हैदर को गिरफ्तार किया। साथ में उसके 4 बच्चे भी थे। पुलिस, ATS, IB और LIU ने हिरासत के दौरान सीमा और सचिन से 48 घंटे तक पूछताछ की।

इसके बाद सीमा, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता को नोएडा की जिला अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भारत पहुंचने के लिए यूट्यूब पर देखे वीडियो

सीमा गुलाम हैदर, सचिन और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सचिन और सीमा की पहली मुलाकात नेपाल के काठमांडू में हुई। यहां पर दोनों एक होटल में 7 दिन रहे। फिर सीमा वापस पाकिस्तान चली गई।

इसके बाद सीमा ने ट्रैवल एजेंट की मदद से टूरिस्ट वीजा लेकर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल पहुंची और वहां से बस से दिल्ली और फिर सचिन के पास नोएडा पहुंची।

जांच में यह भी पता चला कि सीमा और सचिन दोनों ने मिलकर भारत पहुंचने का रास्ता खोजा। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब पर काफी वीडियो देखे।

उसने रास्ते में दो बार बस में बैठे लोगों से हॉटस्पॉट लेकर सचिन से फोन पर बात की

ग्रेटर नोएडा DCP ने बताया कि सीमा की शादी फरवरी 2014 में सिंध के ही गुलाम हैदर के साथ हुई। दोनों के चार बच्चे हुए। पति कराची में टाइल्स लगाने का काम करता था।

साल 2019 में वह सऊदी अरब में काम करने लगा। इस बीच दोनों का तलाक हो गया। इसी दौरान सीमा की मुलाकात पबजी गेम खेलते समय ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से हो गई। सचिन नोएडा में पल्लेदारी का काम करता है।

 

मंगलवार को पुलिस हिरासत में ही सीमा ने मीडिया से बात की। इस दौरान उसने कहा- जब मैंने सचिन के साथ रहने का फैसला लिया, तो बच्चों का वीजा-पासपोर्ट बनवाने के पैसे नहीं थे, लेकिन इंडिया आना था।

इसलिए कराची में ही अपना एक प्लॉट 12 लाख रुपए में बेच दिया। इन पैसों से अपना और चारों बच्चों का वीजा-पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद एक ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया।

ट्रैवल एजेंट ने नेपाल के 5 टिकट अरेंज कराए। इसके जरिए मैं बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। नेपाल में 10 मई को पहुंचने के बाद मैंने वहां से दिल्ली के लिए बस पकड़ी।

सीमा हैदर                        सचिन      
रास्ते में बस में सवार लोगों से हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट कनेक्ट करके वॉट्सऐप कॉल के जरिए सचिन से बात करती रही। सचिन ने मुझे जेवर तक आने का पूरा रास्ता बताया।

तब जाकर मैं दिल्ली के रास्ते सचिन के पास जेवर आई। यहां हम दोनों किराए पर एक घर में साथ रहने लगे। मेरे साथ रहने की जानकारी जब सचिन के पिता को हुई, तो उन्होंने शादी करने की सलाह दी।

इसके लिए एक वकील से संपर्क किया। वकील ने मुझसे आई-कार्ड मांगा, तो मैंने पाकिस्तान का आई-कार्ड दे दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस ने महिला, सचिन और सचिन के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान सीमा नोएडा में सचिन के साथ करीब 50 दिन तक रही।

 क्रिकेटर प्रवीण कुमार कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की कार का एक्सीडेंट हो गया। मंगलवार रात को प्रवीण अपने बेटे के साथ मेरठ जा रहे थे। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रवीण की कार बुरी तरह डैमेज हुई है। प्रवीण को कोहनी में चोट आई, वहीं उनके बेटे को भी हल्की चोटें आईं।

36 साल के प्रवीण मंगलवार देर रात को अपने बेटे के साथ लैंड रोवर कार में सवार थे। वह पांडव नगर से मेरठ जा रहे थे, तभी हाईवे पर एक ट्रक तेज रफ्तार से आई और उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को ज्यादा चोटें नहीं आईं, हॉस्पिटल में उन्हें ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FORCE TODAY NEWS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...