सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाची ने गंगा में डुबाया,कैंसर पीड़ित बच्चे को

 DATE 25 JAN 2024 FORCE TODAY NEWS

कैंसर पीड़ित बच्चे को चाची ने गंगा में डुबाया,

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक परिवार द्वारा अपने 5 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे को गंगा में डुबाने का वीडियो वायरल हुआ था। कहा जा रहा था कि पानी में ज्यादा देर तक डूबे रहने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने बच्चे के माता-पिता और उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार शहर के पुलिस चीफ स्वतंत्र कुमार ने पहले बताया कि आरोपी चाची बच्चे को लेकर गंगा में ले गई थी। उसने बच्चे को पानी के अंदर डुबा दिया। वहीं पर बच्चे के माता-पिता मंत्र का जाप कर रहे थे। वहां मौजूद लोग कुछ देर उन्हें देखते रहे। पुलिस के मुताबिक, परिवार को लगा था ऐसा करने से बच्चे की बीमारी ठीक हो जाएगी।

हालांकि, 24 जनवरी को रात 11:56 बजे हरिद्वार पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि हर की पैड़ी पर महिला द्वारा बच्चे को डुबोकर मारने की बात गलत है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे के फेफड़ों में पानी नहीं था। यानी बच्चे की मौत डूबने से नहीं हुई है। साथ ही बच्चे के शरीर में अकड़न भी थी।

बच्चे को गंगा स्नान कराने दिल्ली से हरिद्वार आया था परिवार
पुलिस के मुताबिक, ये परिवार दिल्ली का रहने वाला है। उनका बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था। दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, डॉक्टरों ने कह दिया था कि बच्चे को नहीं बचाया जा सकता है।

लेकिन, परिवार का मानना ​​था कि गंगा नदी में स्नान करने से उनका बच्चा ठीक हो जाएगा। बुधवार (24 जनवरी) की सुबह करीब 9 बजे बच्चे के माता-पिता और चाची उसे लेकर कैब से हरिद्वार आए थे। फिर चाची उसे बहुत देर तक पानी में डुबाए रही।

लोगों ने बच्चे को डूबते देखा, फिर उसे खींचकर बाहर निकाला
पुलिस ने बताया कि वीडियो में देखा गया है कि काफी देर तक बच्चे को नहीं निकालने पर लोगों ने महिला को रोका। इसके बाद भी वह नहीं मानी तो लोगों ने बच्चे को जबरदस्ती गंगा से बाहर निकाला। इस दौरान बच्चे की चाची लोगों पर हमला करने की कोशिश करती है।

लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का एक ओर वीडियो में सामने आया, जिसमें बच्चे की चाची उसके शव के पास बैठकर कहती है कि बच्चा जिंदा हो जाएगा।।

क्रिकेट UPDATE हैदराबाद टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम:इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमटी; भारत 119/1, जायसवाल 76 रन पर नाबाद लौटे  

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा है। हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 64.3 ओवर में 246 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 76 और शुभमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए। भारत अब इंग्लैंड से सिर्फ 127 रन पीछे हैं।

FORCE TODAY NEWS UTTARAKHAND

23 JAN 2024

श्रीराम के जयकारों से गूंजी देवभूमि हरिद्वार 
हरिद्वार में हरकी पैड़ी को भी श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुंदर तरीके से सजाया गया है रंग बिरंगी लाइटों से पूरी हर की पैड़ी जगमगाती नजर आई, हरकी पैड़ी पर हर एक मंदिर को सुंदर तरीके से रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है,

 वही शाम को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हरकी पैड़ी पर दीपोत्सव का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की,इस दौरान हरिद्वार से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।

FORCE TODAY NEWS UTTARAKHAND

Current Weather Report  25 jan 2024

5:43 PM

20°C
Hazy sunshine
RealFeel® 19°
RealFeel Shade™ 19°

Max UV Index
0 Low
Wind
W 11 km/h
Wind Gusts
19 km/h
Humidity
35%
Indoor Humidity
35% (Slightly Dry)
Dew Point
5° C
Pressure
↔ 1020 mb
Cloud Cover
75%
Visibility
6 km
Cloud Ceiling
7300 m

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...