सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेक्स किया, पति को नहीं थी जानकारी

 2 Mar 2025 Time:16:30 Hour


सेक्स किया, पति को नहीं थी.

पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी करने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की बीवी निकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैएक वायरल वीडियो मानव शर्मा के सुसाइड से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में मानव की पत्नी खुद को गलत बता रही है। साथ ही मानव की पत्नी ने शादी से पहले एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रहने की भी बात कबूली है। वीडियो में निकिता अपने मामा भी गंभीर आरोप लगाते नजर आ रही है।
टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मानव शर्मा के सुसाइड से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में निकिता शर्मा अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में निकिता कह रही है, मैंने जो किया वह गलत है। मैंने अभिषेक के साथ सेक्स भी किया। मैंने मानव को अभिषेक के बारे में शादी से पहले बताया था, लेकिन सेक्स के बारे में कभी नहीं बताया था। ये शादी के बाद बताया। वह भी उसके कई बार पूछने पर, क्योंकि मैं डर गई थी कि मानव को कहीं खो न दूं।

उसकी लाइफ में आते ही मैंने सबसे कॉन्टेक्ट खत्म कर दिए। मेरे मामा उसने भी मेरे साथ जबरदस्ती थी कि जो गलत था। मुझे पता है मैंने बहुत सारी गलती की हैं। मानव को झूठ बोला, नहीं बताया। लेकिन केवल इसलिए कि कहीं हमारी शादी न टूट जाए। इतना सबकुछ होने के बाद मानव ने कभी हाथ नहीं उठाया। मैं उसको बहुत प्यार करती हूं। मेरी गलती के बदले जो भी सजा मिलेगी वह मंजूर होगी। क्योंकि हां मैंने गलती की है बहुत बड़ी। उसके बार-बार पूछने पर भी न बताकर। लेकिन वह मेरा पास्ट था। मानव के साथ रहकर किसी लड़के को मैंने देखा तक नहीं है। न ही अब किसी को लाइफ में लाना चाहती हूं।

अब मेरी लाइफ का सबकुछ मैंने मानव को बता दिया। मुझे अपनी गलती बहुत फील हो रही है। मैं सबकुछ करने के लिए रेडी हूं। जब शादी की बात शुरू हुई तो मानव के पापा ने कोई दहेज नहीं मांगा था मुझसे। किसी भी तरह की कोई डिमांड नहीं की गई। सब बहुत अच्छे लोग हैं। बस मैं ही अच्छी नहीं हूं और अगर मुझे कुछ भी होता है। सुसाइड करती हूं या फिर कुछ भी होता है तो इसमें किसी की कोई रिस्पांसिबिलिटी नहीं होगी। मैं जो भी करूंगी सब अपनी मर्जी से करूंगी। आईएम सॉरी मानव। मैं गलत थी।


क्या है पूरा मामला

आगरा की डिफेंस कालोनी, सदर निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने इकलौते बेटे मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से की थी। मानव शर्मा मुंबई में तैनात थे। 23 फरवरी को पत्नी के साथ आगरा आए। आते ही पत्नी को उसके मायके बरहन छोड़ने गए। वहां से लौटकर अपने घर आ गए। मानव शर्मा की मां दिल्ली बेटी के पास गई हुई थीं। घर पर पिता और बेटा मौजूद थे। 24 फरवरी की सुबह मानव शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला। घरवाले उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 27 फरवरी को मानव शर्मा के मोबाइल से परिजनों को एक वीडियो मिला। 6.57 मिनट के वीडियो में मानव के गले में कपड़े का फंदा था। जो पंखे पर डाला गया था। वह रोते हुए बोल रहे थे- ‘द ला नीड टू प्रोटेक्ट मैन...प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं’। वीडियो में मां-बाप को परेशान न करने की अपील भी की गई। वीडियो मिलने के बाद मानव शर्मा के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। एक तहरीर व्हाट्सएप पर इंस्पेक्टर सदर को भेजी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी निकिता शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पिता का आरोप, बहू देती थी फंसाने की धमकी

टीसीएस मैनेजर मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने जो मुकदमा लिखाया है उसमें अपनी बहू निकिता शर्मा के अलावा उसके परिजनों को भी आरोपित किया है। पुलिस को बताया कि बेटा बहू को लेकर मुंबई चला गया था। वहां आए-दिन झगड़े होते थे। बहू की प्रताड़ना से बेटा अवसाद में चला गया था। 23 फरवरी को बहू को मायके छोड़ने गया था। बेटे को उसके घरवालों ने धमकाया था। बहू बात-बात पर यह धमकी देती थी कि खुदकुशी कर लेगी। पूरे परिवार को फंसा देगी। बेटे को यह भय सताने लगा था कि निकिता ने कुछ कर लिया तो इसकी वजह से उसके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई हो जाएगी। वह बहू से कुछ बोल नहीं पाता था। उसकी हरकतों से अंदर ही अंदर घुट रहा था।

फंदा काटकर बचाई थी पति की जान

पत्नी निकिता शर्मा ने जब मानव का वीडियो देखा तो अपना वीडियो जारी किया। उसने कहा- ड्रिंक करते थे। खुद को हार्म पहुंचाते थे। तीन बार फांसी लगाने का ट्राई किया। मैंने उन्हें तीन बार फांसी का फंदा काटकर बचाया। आगरा लेकर आई तो खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए और उसी रात वो सब कर लिया। गुस्से में ड्रिंक करके मारपीट, हाथ काटना जैसी हरकतें करते थे। यह सारी बातें गलत हैं कि लड़के की नहीं सुनी जाती है। एक बार आप मेरी भी सुनो। मैंने उनके मम्मी पापा को बताया था कि मानव ड्रिंक करके यह सारी हरकतें करता है। आप लोगों में से कोई एक लोग यहां होना चाहिए। उन्होंने बोला कि यह तुम पति-पत्नी का मैटर है। तीसरा कोई कुछ नहीं कर सकता। वो लोग आए दो दिन रुककर उसके बाद वो लोग चले गए।

Force Today News Report

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...