6 May 2025
अपने घरों में रहें -अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के नियमों के अनुसार किसी भी परिस्थिति में नागरिकों को निशाना बनाने से मना किया जाता है. युद्ध के दौरान नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अनुमति होती है. अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के नियमों का उल्लंघन करना अपराध माना जाता है. अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां पर युद्ध की परिस्थिति होती है तो ऐसे में नागरिकों को अपने घरों में रहने के लिए कहा जाता है और किसी भी तरह के संघर्ष से दूर रहना होता है.
सुरक्षित रास्तों का पता लगाएं-नागरिकों को चाहिए कि अपने आस-पास की स्थिति पर ध्यान रखें और किसी भी खतरे से बचने के लिए तत्काल कार्रवाई करें. अपने क्षेत्र के सुरक्षित रास्तों का पता लगाएं और याद रखें कि आप किसी भी परिस्थिति में वहां से सुरक्षित रूप से बाहर निकल सकें. अपने पास जरूरी चीजें जैसे कि भोजन, पानी और दवाइयां जरूर रखें. युद्ध की स्थिति में आपको जरूरी चीजों निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है.
फोर्स टुडे न्यूज़
%20(2).jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें