सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

PoK में UN ऑफिस में लगाई आग

01 MAR 2026 पाकिस्तान, कराची में अमेरिकी कांसुलेट तो PoK में UN ऑफिस में लगाई आग-- इजरायल   और   अमेरिका  के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। इजरायल और अमेरिकी आर्मी ने ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के ऑफिस पर सटीक हमला किया। जब हमला किया गया, उस समय खामेनेई अंदर मीटिंग कर रहे थे। हमले में उनके साथ 40 अधिकारियों की मौत हुई है। ईरान के सरकारी टीवी ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में हमले शुरू किए हैं। ईरान की ओर से कहा गया है कि इजरायल और अमेरिका को उनके जुर्म की सजा दी जाएगी। इस लड़ाई से इजरायल और ईरान समेत बल्कि पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। लाहौर से लेकर इराक तक प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्‍च नेता खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्‍तान के कराची शहर में जहां अमेरिकी वाणिज्‍य दूतावास पर भीड़ ने हमला कर दिया, वहीं अब लाहौर में भी प्रदर्शन हो रहा है। लाहौर में भारी भीड़ अमेरिकी वाण‍िज्‍य दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रही है। कराची में तो अमेरिकी सुरक्षा गार्ड को गोली चलानी पड़ी है। वहीं इराक में भी अमेरिकी दूतावास को घे...

BREAKING NEWS-प्लेन क्रैश में चली गई जान, धूं-धूं कर जल गया विमान......

  28 JAN 2026 अजित पवार का हुआ निधन, प्लेन क्रैश में चली गई जान, धूं-धूं कर जल गया विमान... ...  महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार पांच अन्य लोग भी इस हादसे में नहीं बचे। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया.. . .  यह हादसा पुणे जिले के  बारामती  में हुआ जब उनका चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। हादसे का समय:  विमान सुबह करीब 8:45 बजे मुंबई से बारामती जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हताहत:  रिपोर्टों के अनुसार, इस दुखद हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी  6 लोगों की मौत  हो गई है, जिनमें उनके सुरक्षाकर्मी और पायलट शामिल थे। कारण:  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के वक्त तकनीकी समस्या या आपातकालीन लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान क्रैश होकर मलबे में तब्दील हो गया और उसमें आग लग गई।   FORCE TODAY NEWS REPORT

क्या हरिद्वार में गढ़वाली अस्तित्व खतरे में है?

DATE 25 DEC 2025 क्या हरिद्वार में गढ़वाली अस्तित्व खतरे में है? हर की पौड़ी और गंगा घाटों पर बाहरी वर्चस्व से सहमी 'देवभूमि' की पहचान हरिद्वार: जिसे सदियों से 'देवभूमि' उत्तराखंड का प्रवेश द्वार और गढ़वाल का गौरव माना जाता रहा है, आज अपनी ही पहचान को लेकर संघर्ष कर रहा है।एक बड़ा सवाल जो आज हर स्थानीय निवासी के मन में उठ रहा है—क्या हरिद्वार अब वास्तव में गढ़वालियों का है? हर की पौड़ी: आस्था का केंद्र या बाहरी एकाधिकार? हर की पौड़ी, जो विश्व भर में गंगा आरती और आस्था का केंद्र है, वहां की जमीनी हकीकत तेजी से बदल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर अब स्थानीय पंडा-पुरोहितों और छोटे व्यापारियों की जगह बाहरी राज्यों से आए लोगों ने ले ली है। "आप हर की पौड़ी जाएं या किसी भी प्रमुख गंगा घाट पर, आपको वहां 'गढ़वाली' या 'पहाड़ी' लहजे की जगह अन्य राज्यों की बोलियां और व्यवहार हावी मिलेंगे। पूजा-पाठ की सामग्री बेचने से लेकर घाटों के प्रबंधन तक, हर जगह बाहरी लोगों का 'कब्जा' दिखाई दे रहा है।" बदलती जनसांख्यिकी (Demographics) और लुप्त होती...

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

बड़ी कार्रवाई-उर्वशी रोतेला की मां की संपत्ति जब्त,..

  DATE 21 DEC 2025 बड़ी कार्रवाई -उर्वशी रोतेला की मां की संपत्ति जब्त,..  अवैध सट्टेबाजी ऐप 'वन एक्स बैट' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में आरोपों के दायरे में आए कई फिल्मी सितारों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने अपनी जांच को तेज करते हुए कुल 7.93 करोड़ रुपए कीमत की संपत्तियां जब्त की हैं। इन संपत्तियों के मालिक बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा जैसी नामी हस्तियां हैं. उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला की 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। कुछ क्रिकेटर्स की भी मिलाकर इस तरह, अब तक करीब 7.93 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां ईडी ने अपने नियंत्रण में कर ली हैं. भारत में बिना किसी कानूनी अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चला रहे थे। ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह ऐप भारत में अपने प्रचार के लिए कई मशहूर हस्तियों का इस्तेमाल कर रहा था। इन हस्तियों ने जान-बूझकर विदेशी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील की, जिससे अवैध कमाई को छिपाने का प्रयास किया ...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...

उत्तराखंड में भूकंप के झटके---

  DATE 30 NOV 2025 उत्तराखंड में भूकंप के झटके--- उत्तराखंड में आज एक बार फिर चमोली के नारायणबगड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके 10 बजकर 27मिनट पर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल में महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी नें बताया भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास बताया जा रहा है। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है उत्तराखंड को भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-छह में शामिल किया गया है। इससे पहले राज्य के जिलों को जोन चार और पांच में विभाजित किया गया था। अब भारतीय मानक ब्यूरो ने डिजाइन भूकंपीय जोखिम संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंड रीति संहिता-2025 में नया भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी किया है। इसमें उत्तराखंड समेत अन्य हिमालीय राज्यों को भी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन छह में रखा गया है पहले भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड को दो जोन में रखा गया था। इसमें सबसे अधिक संवेदनशील जोन पांच में रुद्रप्रयाग...

आतंकी उमर मोहम्मद का घर IED से उड़ाया,

  DATE 14 NOV 2025 आतंकी उमर मोहम्मद का घर IED से उड़ाया, सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त मुहिम चलाते हुए दिल्ली कार ब्लास्ट के मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के घर को पुलवामा में IED से उड़ा दिया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर यह प्रक्रिया नियंत्रित तरीके से पूरी की। यह कार्रवाई 14 नवंबर 2025 को सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार, 14 नवंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन के तहत, दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को ध्वस्त कर दिया. आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को नष्ट करने के लिए आईईडी (IED) विस्फोट का इस्तेमाल किया गया। यह सख्त कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए की गई है। सुरक्षा बलों ने इस पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया, जिसके लिए पूरे इलाके को पहले ही घेर लिया गया था। FORCE TODAY NEWS REPORT

गढ़वाली में संबोधन, पीएम मोदी ने गिनाईं 25 वर्षों की उपलब्धियां

 10 NOV 2025  गढ़वाली में संबोधन, पीएम मोदी ने गिनाईं 25 वर्षों की उपलब्धियां-- उत्तराखंड राज्य स्थापना के आज 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। एफआरआई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट जारी करने के साथ ही जनसमूह को संबोधित भी किया। इसके साथ ही रजत जयंती समारोह में प्रदेश को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी दी। कहा विकास की यात्रा अद्भुत रही है। यह हर उत्तराखंडी के संकल्प का नतीजा है।  पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गढ़वाली भाषा में जनता के अभिवादन से की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंधो, भैया भूली, आप सभी को मेरा नमस्कार। पीएम ने गढ़वाली में कहा कि '2047 मा भारत थे विकसित देशों की लेन मा ल्याण थुणी म्यारो उत्तराखंड मेरो देवभूमि पूरी तरह से त्यार छिन। उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड का बजट चार हजार करोड़ था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है। कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश बना है। बिजली उत्पादन चार गुना ज्यादा हो गया है। यहां रोड कनेक...

बरेली में प्यार की खातिर अनम अंसारी ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया।

 DATE.- 9 NOV 2025 बरेली में प्यार की खातिर अनम अंसारी ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर उस्मानपुर निवासी अनम अंसारी ने सनातन धर्म में आस्था जताते हुए अपने प्रेमी आदर्श से शादी कर ली। सनातन धर्म अपनाकर वह अनम अंसारी से अन्नू शर्मा बन गई। प्रेम विवाह के बाद युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। अनम अंसारी ने बताया कि उनकी कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिये उनकी पीलीभीत निवासी आदर्श शर्मा से दोस्ती हुई थी। कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन अनम के परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे तो अनम घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई।  शनिवार को अनम अंसारी ने सनातन धर्म अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाज से बरेली के शिव मंदिर में आदर्श शर्मा से प्रेम विवाह कर लिया। अनम ने बताया कि उन्हें भगवान कृष्ण और राधा रानी बहुत पसंद हैं। वह उन्हें बहुत मानती हैं और उनकी पूजा करेंगी। अन्नू शर्मा ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा के लिए एसएसपी को पत्र दिया है। उन्होंने परिजनों से ज...

गंगा घाट पर बैठे युवकों पर बैंगन गैंग ने किया हमला, एक की आंख फोड़ी

  Date - 9 Nov 2025 Haridwar गंगा घाट पर बैठे युवकों पर बैंगन गैंग ने किया हमला, एक की आंख फोड़ी कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगा घाट किनारे बैठे कुछ युवकों पर लाठी-डंडों और शराब की बोतलों से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि इस हमले में एक युवक की आंख फोड़ दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एम्स ऋषिकेश ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह खत्म होने की पुष्टि की है। पुलिस ने बैंगन गैंग से जुड़े नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शिवालिक नगर निवासी रोहित शोबती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह पंचपुरी टेंपो ट्रैवल्स के पास अपने दोस्त अंकुर कुमार, बलराम, धर्मेंद्र और शिवम के साथ घाट किनारे बैठे थे। तभी अर्पित और नितिन उर्फ बैंगन नाम के युवक वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर में उनके साथी राजू उर्फ लाडला, करण उर्फ बादशाह, रितिक, हनीपाल, आशिष उर्फ गबरु, सिद्धार्थ और श्रीकांत भी वहां पहुंच गए आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया और उनके सिर तथा चेहरे पर शराब की बोतलें फोड़ दीं। इस हमले में ...

करवा चौथ मनाने दिल्ली जा रही महिला की बेटे सहित मौत,

  DATE 10 OCT 2025  करवा चौथ मनाने दिल्ली जा रही महिला की बेटे सहित मौत,  करवा चौथ मनाने एटा से पति के पास दिल्ली जा रही संतोषी व उसके बेटे जागेश्वर की मथुरा रोड हाईवे पुल पर गुरुवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों बाइक सवार सवार होकर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस ने परिवार को खबर दे दी है। एटा अलीगंज के ससुतिया गांव के शहजादे दिल्ली के शाहदरा सीलमपुर इलाके में परिवार सहित रहकर मजदूरी करते हैं। गुरुवार को शहजादे की पत्नी संतोषी (53) व बेटा जागेश्वर (25) बाइक पर सवार होकर एटा से दिल्ली जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे वे सासनी गेट क्षेत्र में मथुरा रोड हाईवे पुल से होकर निकल रहे थे। तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर वहीं गिर पड़े। सूचना पर पेट्रोलिंग पुलिस टीम पहुंच गई। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां कुछ देर में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में मिले कागजों की मदद से परिजनों से संपर्क किया। तब उनकी पहचान हो सकी। देर शाम एटा व दिल्ली से परिजन अलीगढ़ के लिए निकल गए। सीओ प्रथम मयंक पाठक ...

कमरे में रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी

  DATE 06 OCT 2025 होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी- जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम चौधरी की शादी सात माह पूर्व हुई थी। प्रारंभ में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह फोन पर अधिक समय बिताने लगी, बिना कारण घर से बाहर जाने लगी और ऑनलाइन अजीब वस्तुएं मंगाने लगी। इनमें हथौड़ा और कंडोम के ऑर्डर ने शुभम के संदेह को और गहरा कर दिया। शुभम को लगा कि कहीं उसकी पत्नी उसकी हत्या की साजिश तो नहीं रच रही। संदेह के बाद शुभम ने गुरुग्राम की एक निजी जासूसी एजेंसी से संपर्क किया। एजेंसी ने उसकी पत्नी की गतिविधियों की निगरानी शुरू की। कुछ ही दिनों में खुलासा हुआ कि पत्नी ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र के एक होटल में गाजियाबाद निवासी युवक के साथ ठहरी हुई है। सूचना मिलते ही शुभम जासूस के साथ ऋषिकेश पहुंचा और थाना मुनिकीरेती पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस नेतृत्व में दल होटल पहुंचा। कमरा नंबर 202 में शुभम की पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। पुलिस और पति की उपस्थिति में महिला को कमरे से बाहर लाया गया। पति ने जब उससे सवाल किया, तो पत्नी न...

उत्तराखंड में 'गोरखधंधा' पर प्रतिबंध की तैयारी

  नाथ समुदाय की अपील के बाद उत्तराखंड में 'गोरखधंधा' पर प्रतिबंध की तैयारी देहरादून: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, उत्तराखंड भी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ मिलकर मीडिया और आधिकारिक पुलिस संचार में 'गोरखधंधा' शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। अखिल भारतीय नाथ समाज ने पुष्कर सिंह धामी सरकार से इस प्रतिबंध को लागू करने का औपचारिक आग्रह किया है, क्योंकि इस शब्द का उनके पूजनीय आध्यात्मिक वंश के लिए अपमानजनक अर्थ है। अखिल भारतीय नाथ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी राधेश्याम नाथ ने टीएनआईई को पुष्टि की कि उनके अनुरोध को रेखांकित करते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री धामी को भेजा गया है। नाथ ने कहा, "केंद्र सरकार ने हमारे समुदाय के आग्रह पर, लगभग सात साल पहले, 19 नवंबर 2018 को 'गोरखधंधा' शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था।" इस केंद्रीय निर्देश के बाद, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने पहले ही इस शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। गोरखधंधा' शब्द ऐतिहासिक रूप से गुरु गोरखनाथ से उत्पन्न हुआ है, जो एक...

Police ने एक पत्रकार पर दिनदहाड़े हमला कर दिया watch video

  Police  ने एक पत्रकार पर दिनदहाड़े हमला कर दिया...... Watch video गुरदासपुर में बटाला के पत्रकार बलविंदर कुमार भल्ला को दिनदहाड़े पीटने वाले पंजाब पुलिस के दोनों कमांडो पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। सीनियर अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा है और दोनों कमांडो फिलहाल निलंबित हैं। घटना 1 अगस्त 2025 की शाम एक होटल के पास हुई थी, जिसका 2 मिनट 16 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो वायरल है, जिसमें एक वर्दीधारी और एक सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी पत्रकार पर बेरहमी से मुक्के और लातें मारते दिख रहे हैं। हमले में पत्रकार पानी भरे गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया, जिसके बाद हमलावर भाग गए और लोग मदद के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पत्रकार द्वारा स्थानीय पुलिस अधिकारियों की तैनाती पर सवाल उठाने से हुई, जिससे नाराज होकर सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और सुरजीत सिंह, जो पंजाब पुलिस की 5वीं कमांडो बटालियन बठिंडा से अस्थायी ड्यूटी पर बटाला में तैनात थे, ने हमला किया।

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत, 30 घायल

 DATE 27 JUL 2025 हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत, 30 घायल - उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाने में लग गई।  शुरुआती जानकारी के अनुसार, भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर मार्ग पर हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटकर गिर गया। मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। तार टूटने से अचानक मची अफरा-तफरी की वजह से स्थिति बेकाबू हो गई।   एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए कुल 35 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिसमें भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल हैं। जिनमें से गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।  हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने लिख...

देहरादून में रॉटवीलर के हमले में महिला की दो हड्डियां टूटीं, कान फटे, 200 टांके लगे: महिला की हालत गंभीर;

 DATE-9 JUL 2025 देहरादून में रॉटवीलर के हमले में महिला की दो हड्डियां टूटीं, कान फटे, 200 टांके लगे: महिला की हालत गंभीर; देहरादून में रॉटवीलर के हमले में महिला की दो हड्डियां टूटीं, कान फटे, 200 टांके लगे: महिला की हालत गंभीर; इन्हीं कुत्तों ने पहले 4 अन्य को घायल किया था 66 वर्षीय कौशल्या देवी के सिर, हाथ, पैर और कान पर गहरी चोटें आईं, साथ ही दो हड्डियों में फ्रैक्चर भी हुआ, और उन्हें लगभग 200 टांके लगाने पड़े। हमले के बाद घरेलू सहायिका किसी तरह कुत्तों को वापस घर के अंदर ले आई। देवी का पहले श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज किया गया, फिर उन्हें रविवार सुबह करीब 4 बजे हुए हमले में उनके हाथ और कान की सर्जरी के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कुत्तों के मालिक नफीस अहमद ने उन्हें अपने दोस्त मोहम्मद ज़ैद के घर छोड़ दिया था, जहाँ से कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। घटना के समय ज़ैद घर पर मौजूद नहीं था और वहाँ सिर्फ़ एक घरेलू नौकर मौजूद था। अहमद को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि ज़ैद पर बीएनएस की धारा 291 (पशुओं के प्रति लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया गया...