Posts

बूढ़ी दादी के लिए पोते ने जान की बाजी लगा दी। ALL NEWS

Image
एक बूढ़ी महिला पर पागल सांड के हमले की सीसीटीवी में कैद हुई ये तस्वीरें बेहद खौफनाक हैं। लेकिन साथ ही ये एक लड़के की बेमिसाल बहादुरी और अपनी दादी के लिए उसके गहरे प्यार की कहानी भी कहती हैं। सांड ने गली में अकेली जा रही दादी पर हमला किया तो पोता बचाने के लिए दौड़कर आया। सांड उसपर भी टूट पड़ा। लड़का किसी तरह बचा, सांड का फिर से हमला करना तय था, लड़के पास भागने का मौका था, लेकिन दादी को अकेला कैसे छोड़ देता। उसने दादी को संभाला, इस बीच आस पड़ोसे के घरों से भी कुछ लोग शोर सुनकर बाहर निकल आए। लेकिन जब तक कि वो कुछ कर पाते, सांड ने अगला हमला बोल दिया। सांड के हमले से दादी और पोता फिर गिर पड़े। इस बीच लाठी लेकर आए एक शख्स ने सांड को काबू करने की कोशिश की। इधर लड़का फिर उठ खड़ा हुआ और दादी को संभालने लगा। पड़ोस का एक आदमी भी आ गया। दोनों मिलकर बुजुर्ग महिला को बचाकर घर ले गए। इस पूरे वीडियो में शुरू से लेकर आखिर तक इस बच्चे का अपनी दादी के लिए बेइंतहा प्यार नजर आता है। सांड के हमले में वो भी घायल हुआ, जाहिर है डरा भी बहुत होगा, लेकिन दादी को अकेला छोड़कर नहीं गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वाय...

हाथरस गैंगरेप आरोपियों के परिवार का घमंड देखिए,

Image
    पीड़ित के भाई बोले- किसी के साथ की बात तो दूर की है, यहां हमसे कौन बात करता है?' आरोपी के पिता ने 20 साल पहले पीड़ित की बुआ से छेड़खानी की थी, उसके दादा ने विरोध किया तो उंगलियां काट दी थीं   आरोपी  की मां कहती हैं,   हम इनके साथ बैठना-बोलना तक पसंद नहीं करते, हमारे बच्चे इनकी बेटी को छुएंगे?' आरोपी रामू की मां कहती हैं, ‘ये नीची जाति के लोग हम ठाकुरों से मुआवजा लेने के लिए हमें झूठे मुकदमों में फंसा देते हैं। हमें भगवान की अदालत पर भरोसा है, हमारा बंसी वाला न्याय करेगा। मेरा बेटा उस दिन ड्यूटी पर था। जिसे शक वो हो वो जाकर कंपनी के रजिस्टर चेक कर सकता है, लेकिन हमारी सुनेगा कौन। सब तो उस परिवार के साथ हैं। मंत्री-संतरी सब वहीं जा रहे हैं। जिस परिवार को इतना सब मिलेगा वो तो हम पर चढ़ेगा ही।’ पीड़ित और आरोपियों के घरों के बीच ज्यादा फासला नहीं है। आरोपियों के घर बस औरतें और छोटे बच्चे ही नजर आते हैं। अपने घर के लड़कों का बचाव करते हुए वो बार-बार यही कहती हैं कि इन छोटी जाति के लोगों से उनके परिवार का कोई संबंध नहीं था। पुरानी रंजिश में हमारे बेटों को फंसाया गया...

यूपी पुलिस ने राहुल की कॉलर पकड़ी,नीचे गिरे राहुल-प्रियंका गिरफ्तार-

Image
  हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया। जब वे नहीं माने तो दोपहर करीब 2.30 बजे उन्हें इकोटेक-1 थाना इलाके में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जेवर के पास स्थित फॉर्मूला-1 गेस्ट हाउस ले गई। इससे पहले, राहुल और प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 1.30 बजे एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। यहीं, उनके काफिले को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद वे पैदल ही आगे बढ़ने लगे। इस बीच पुलिस उन्हें समझाती रही। कुछ दूर चलने के बाद पुलिस ने फिर रोक दिया। पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ एक पुलिस अफसर ने कहा कि राहुल-प्रियंका से वापस लौटने को कहा जाएगा, नहीं मानेंगे तो कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस-वे पर हंगामा किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद भी कां...

शाहरुख खान के घर ड्रग्‍स लेकर जाते थे अर्जुन रामपाल,एनसीबी अधिकारी का बड़ा दावा-

Image
  इंटेलीजेंस एजेंसी से पुख्ता सबूत मिले हैं- A, D और S के कोड नेम में A का मतलब अर्जुन रामपाल, D से डिनो मोरियाऔर S से शाहरुख खान है एनसीबी अधिकारी ने कहा कि- हमारे पास भरोसेमंद जानकारी है और हम टेक्निकल एविडेंस के आधार पर कदम उठाएंगे अब ये साफ हो गया है कि A का मतलब अर्जुन रामपाल, D से डिनो मोरिया और S से शाहरुख खान का नाम है। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि ड्रग पैडलर के सोर्स ने कहा है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख खान को ड्रग सप्लाई करते रहे हैं। लेकिन डिनो मोरिया किसे सप्लाई करते थे? इस पर अधिकारी ने कहा कि इसका पता लगाना बाकी है। पूछताछ जारी है। शाहरुख खान फिलहाल दुबई में हैं और आईपीएल एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं अर्जुन रामपाल मुंबई में ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बात रणबीर की करें तो पिछले दिनों मुंबई में ही उन्हें परिवार के साथ अपना बर्थडे मनाते देखा गया था। डिनो मोरिया भी फिलहाल मुंबई में ही हैं। R यानी कौन? एनसीबी सूत्रों के हवाले से यह पता चला है R यानी रणबीर कपूर हो सकते हैं, हालांकि अभी उनके बारे में शाहरुख-अर्जुन जैसा इंटेलीजेंस इनपुट अभी नहीं मिला है। हालांकि दो दिन से ट...

Salute सोफिया की कहानी जिनसे सब से बड़ी साज़िश को फ़ेल कर दिया-VIDEO- 2-दिल को इमोशनली कैसे मजबूत बनाएं?

Image
Salute  सोफिया उस सोफिया की कहानी जिनसे सबसे बड़ी साज़िश को फ़ेल कर दिया Salute for sophiya😊FORCE TODAY NEWS दिल को इमोशनली कैसे मजबूत बनाएं? साइकोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉक्टर निशा खन्ना बता रही हैं  वो 5 तरीके  जिनके जरिए आप इस मुश्किल दौर में अपने दिल को इमोशनली मजबूत बना सकते हैं... 1. पॉजिटिव सोचें-  बुरे से बुरे दौर में खुद को खुश रखें। हमेशा सकारात्मक चीजों के बारे में सोचें। वो काम करें, जिससे करने से आप में पॉजिटिविटी आती है। 2. मोटिवेट रहें-  हर चीज में अच्छा देखें। अपने मोटिवेशनल लेवल को हमेशा हाई रखें। अपने फ्यूचर ड्रीम के बारे में सोचें। कुछ ऐसा करने की कोशिश करें, जिससे मोटिवेट हों। 3. खुशी ढूंढें-  जब भी कोई काम करें या कहीं आएं-जाएं तो छोटी सी छोटी बातों में खुशी ढूंढ़ने की कोशिश करें। 4. पॉजिटिव लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं-  ऐसे लोगों से मेल-जोल बढ़ाने की कोशिश करें, जो पॉजिटिव सोच रखते हैं। जिससे मिलने से आप में पॉजिटिविटी आए, वो आपको मोटिवेट करे। आपकी भी कोशिश होनी चाहिए कि उससे पॉजिटिव बातें करें। 5. अच्छा सोचें-  हमारा ध्या...

हरामखोर' वाले बयान हाईकोर्ट,डिक्शनरी है 2-पुलिस फोटो पोस्ट करने से मना कर रही है?इतनी शक्ति हमें देना दाता' (अंकुश) जैसे गीत लिखने वाले गीतकार अभिलाष का मुंबई में निधन हो गया है।

Image
  हाईकोर्ट ने राउत के 'हरामखोर' वाले बयान पर कहा- हमारे पास भी डिक्शनरी है, अगर इसका मतलब नॉटी है तो फिर नॉटी का मतलब क्या है कंगना रनोट के ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान, कोर्ट में शिवसेना के नेता संजय राउत के 'हरामखोर' वाले बयान पर भी बहस हुई। कंगना के वकील बीरेंद्र सराफ ने कहा कि संजय राउत ने इंटरव्यू में हरामखोर का मतलब नॉटी बताया था। इस पर जस्टिस एस कथावाला ने कहा, 'हमारे पास भी डिक्शनरी है, अगर इसका मतलब नॉटी है तो फिर नॉटी का मतलब क्या है।' सराफ ने आरोप लगाया कि संजय ने कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें हरामखोर कहते हुए सबक सिखाने की बात कही थी। इसके बाद कोर्ट में राउत के बयान की फुटेज चलाई गई। संजय राउत के वकील ने कहा- उन्होंने कंगना का नाम नहीं लिया राउत के वकील प्रदीप थोराट ने कहा कि संजय ने बयान में कंगना का नाम नहीं लिया था। इस पर बेंच ने कहा, 'क्या आप कह रहे हैं कि आपके मुवक्किल ने उसे हरामखोर लड़की नहीं कहा है? क्या हम यह बयान दर्ज कर सकते हैं कि आपने (राउत ने) याचिका...

रिया के नए खुलासे-2-पौड़ी-कोरोना से मृत महिला कुंडल और चेन गायब-3-तीन बार रोईं दीपिका पादुकोण

Image
सुशांत के परिवार को लेकर रिया के नए दावे: पिता की दूसरी शादी के बाद सुशांत के बिगड़ गए थे परिवार से रिश्ते, बहन प्रियंका भी रह चुकी है डिप्रेशन की शिकार-- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पिछले 18 दिनों से जेल में हैं। वह 8 सितंबर से मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। उनकी जमानत की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होनी है जिसके लिए रिया ने नई जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका में रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लेकर कई नए खुलासे किए हैं। पिता ने की थी दूसरी शादी रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया की जमानत याचिका में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता केके सिंह से संबंध तब ही बिगड़ गए थे जब वह बहुत यंग थे और उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सुशांत इस बात से खुश नहीं थे और इसी वजह से उन दोनों के रिश्ते कभी सामान्य नहीं हो पाए। यहां तक कि सुशांत को लगता था कि उनके पिता खुद भी बाइ-पोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि सुशांत की मां भी डिप्रेशन की शिकार थीं और उनकी बहन प्रियंका भी डिप्रेशन की दवाइयां लेती थी। सुशांत और उनके ...