माता-पिता की हत्या के बाद अफगानी लड़की ने एक-47 से तालिबान के 2 आतंकियों को मार गिराया, अफगानिस्तान की एक लड़की ने अपने माता-पिता के मारे जाने के बाद तालिबान के दो आतंकियों की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की के माता-पिता सरकार के समर्थक थे। इस कारण कुछ तालिबानी आतंकी उनके घर में घूसकर उन्हें बाहर घसीटकर लाए और उनकी हत्या कर दी थी। एक स्थानीय पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएफपी को सोमवार को ये जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख हबिबुरहमान मालेक्जादा ने बताया कि यह घटना पिछले हफ्ते घोर प्रांत में हुई। तालिबानी आतंकियों ने प्रांत के एक गांव में कमर गुल के घर पर धावा बोल दिया था। आतंकी उसके पिता को ढूंढ रहे थे, जो गांव के प्रधान थे। मालेक्जादा ने बताया कि जब कमर गुल की मां ने उनका विरोध किया, तो उन्होंने घर के बाहर घसीटकर उसके माता-पिता को मार डाला। कमर गुल, जो घर के अंदर थी, उसने एके-47 से दो तालिबानी आतंकियों की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही कुछ को घायल भी कर दिया। आतंकियों ने बाद में भी हमला किया कुछ अधिकारियों का कहना है कि गुल की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। अफगानियों के लिए उ...