सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

टाइगर से भिड़ी मां-15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए-

 टाइगर से भिड़ी मां-15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक मां अपने 15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए बाघ से लड़ गई। बाघ के नाखून महिला के फेफड़े तक घुस गए, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह 20 मिनट तक लड़ती रही और बाघ के जबड़े से बेटे को छुड़ा लिया। महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर रेफर किया गया है। घटना रोहनिया गांव की है।  मानपुर बफर जोन से लगी ज्वालामुखी बस्ती में रहने वाले भोला चौधरी की पत्नी अर्चना रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने बेटे राजवीर को पास के बाड़े में शौच के लिए ले गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा बाघ लकड़ी-कांटे की फेंसिंग को फांदकर अंदर आया और बच्चे को अपने जबड़े में दबा लिया।  बेटे को बचाने अर्चना बाघ से भिड़ गई। इस दौरान बाघ के नाखून उसके फेफड़े तक घुस गए, लेकिन वो लड़ती रही। करीब 20 मिनट तक हुए इस संघर्ष का शोर सुन बस्ती के लोग लाठियां लेकर पहुंचे तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।  जिला अस्पताल में जांच के बाद महिला की गर्दन टूटने...

मुस्लिम महिला के खिलाफ फतवा

  मुस्लिम महिला के खिलाफ फतवा- रूबी आसिफ खान-कई साल से अपने परिवार के साथ गणेश उत्सव मना रही हैं अलीगढ़ में भाजपा नेता रूबी आसिफ खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। शहर के मौलाना का कहना है कि दूसरे धर्म की इबादत करने वाले काफिर हैं। इस पर रूबी खान ने पलटवार किया। कहा, "जो मौलाना और मौलवी फतवा जारी कर रहे हैं, वे जिहादी और उग्रवादी हैं।" रूबी ने 3 दिन पहले अपने घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ। रूबी जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। 31 अगस्त को वैदिक मंत्रों के साथ उन्होंने अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्होंने भगवान गणेश को लड्डू और मोदक का प्रसाद चढ़ाया था।  सहारनपुर के मौलवी मुफ्ती अरशद फारूखी ने सवाल उठाया था। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पूछा था कि क्या इस्लाम उन्हें ऐसा करने की इजाजत देता है- सहारनपुर के मौलवी   रूबी आसिफ खान ने शनिवार को मौलानाओं के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ''सच्चे मुसलमान इस तरह की बातें नहीं करते हैं। जो मौलाना और मौलवी फतवा जारी कर रहे हैं, वे खुद म...

निलंबित भाजपा नेता गिरफ्तार -

 2 SEP 2022 REPORTER ANUSHA FORCE TODAY NEWS   Suspended BJP leader arrested   निलंबित भाजपा नेता गिरफ्तार - पुलिस रिमांड पर है सीमा पात्रा पूर्व IAS की पत्नी सीमा पात्रा पर आरोप है कि उसने ही अपनी मेड को दिव्यांग बना दिया। सीमा के बेटे आयुष्मान ने पुलिस को बताया कि मां ने मेड को 3 साल तक एक कमरे में बंद रखा। उसे सूरज की रोशनी तक नहीं देखने दी। उसे मारती। यूरिन को मुंह से साफ कराती। मां की लगातार बेरहमी के चलते मेड दिव्यांग हो गई। इन सभी बातों की चर्चा उस FIR में की गई है जो विवेक बास्के ने दर्ज कराई है। दरअसल विवेक बास्के सीमा पात्रा के बेटे बेटे आयुष्मान पात्रा के मित्र हैं। उन्हें आयुष्मान ने सारी बातें बताई थीं। आयुष्मान ने उन्हें बताया था कि एक बार जब सुनीता ने बाथरूम में यूरिन किया तो उसकी मां ने उसके साथ मारपीट भी की थी।   जब आयुष्मान ने मां के इस हरकत का विरोध किया तो उसकी मां ने उसे सीआईपी (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साईकेट्री) में एडमिट कराने की बात कही। वहां तक ले भी गई थी। बास्के ने अपनी FIR में कहा है कि सुनीता दिव्यांग हो गई और कपड़े में ही यू...

नहीं रही -अंकिता- शाहरुख ने जिंदा जलाया था -

 FORCE -TODAY NEWS-29 AUG 2022  जिंदा जलाया-लड़की ने बात करने से मना किया- पांच दिन तक अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ती अंकिता की रविवार को मौत हो गई। झारखंड के दुमका में लड़की ने बात करने से मना किया तो युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 12वीं में पढ़ने वाली लड़की पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक का नाम शाहरुख है। वह अंकिता (17) को आते-जाते छेड़ता और दोस्ती के लिए दबाव डालता था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह हंसता रहा। घटना से शहर में तनाव है। मौत से चंद घंटे पहले अंकिता ने पूरी घटना बयां की... अंकिता ने बताया कि घटना 23 अगस्त की सुबह पांच बजे के आसपास की है। मैं अपने कमरे में सो रही थी, अचानक कमरे की खिड़की के पास आग की लपटें देखकर मैं डर गई। जब मैंने खिड़की खोली तब देखा की मोहल्ले का आवारा लड़का शाहरुख हुसैन हाथ में पेट्रोल का कैन लिए मेरे घर की तरफ से भाग रहा था। तब तक आग मेरे शरीर में भी लग चुकी थी और मुझे काफी जलन सी महसूस हो रही थी। गिरफ्तार शाहरुख हुसैन अंकिता ने कहा- मैं सिर्फ यही देख पाई ...

अग्निवीर भर्ती -युवाओं का दर्द, 2-खतरे में आमिर की अगली फिल्में-

 अग्निवीर भर्ती -युवाओं का दर्द,    युवाओं ने बताया- ग्राउंड जीरो के मानकों में अंतर है। आवास और खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी का कहना है कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर व्यवस्था लाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। अब भर्ती व्यवस्था को हल्के में लेकर पहाड़ के नौजवानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। सेना की यह कार्यप्रणाली सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड के हित में नहीं है।  पूर्व विधायक मनोज रावत का कहना है कि भर्ती व्यवस्था में युवाओं के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। आवास और खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।  अग्निवीर भर्ती रैली के 7 वें दिन पौड़ी जिले की दो और टिहरी जिले की तीन तहसीलों के 4760 युवा कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में अग्निवीर बनने के पहुंचे। भर्ती के लिए इन तहसीलों के 5842 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जबकि 1082 युवक नहीं पहुंच सके। कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र नहीं लाने वाले युवाओं को बाहर कर दिया गया।  कैंप में प्रवेश देने से पहले उनके परिच...

स्वतंत्रता दिवस-बारिश मैं भी जोश हाई था। GOVT. HIGH SCHOOL GRASTANGANJ मैं -video

 स्वतंत्रता दिवस-बारिश मैं भी जोश हाई था। GOVT. HIGH SCHOOL GRASTANGANJ मैं -REPORT-ANUSHA  आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बे के साथ धूमधाम से GOVT. HIGH SCHOOL GRASTANGANJ मैं मनाया गया GOVT. FORCE TODAY NEWS REPORTER-ANUSHA न्यूज़ अपडेट 19  AUG 2022 १- अग्निवीर भर्ती -   शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने भर्ती रैली में आए युवाओं की मुश्किल बढ़ा दी। स्थानीय प्रशासन और सेना के सहयोग से काशीरामपुर तल्ला में वाटर प्रूफ प्रतीक्षालय बनाया गया है, लेकिन युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण ये फुल हो गया। रात को बारिश होने की दशा में युवाओं का लाइन पर खड़े होना तक मुश्किल हो गया है। २- तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी- मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। ढोल-नगाड़े और शहनाई से गूंजी जन्मभूमि, मथुरा के मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे। पूरा शहर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...से गूंज उठा। 20 लाख से ज्यादा भक्त मथुरा में जनमाष्टमी मनाने पहुंचे। श्री कृष्ण जन्मभूमि...

हजार रुपये के लिए खून

 हजार रुपये के लिए खून-  एक हजार रुपये के लिए एक युवक ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद - पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लिया।  सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी कमरुद्दीन ने गांव निवासी हबीब से कुछ दिन पहले एक हजार रुपये लिए थे। हबीब कमरुद्दीन पर एक हजार रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हो गया था। आरोप है कि सोमवार रात 10.30 बजे हबीब ने कमरुद्दीन को बात करने के लिए बुलाया। दोनों सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हबीब ने चाकू निकालकर कमरुद्दीन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कमरुद्दीन ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने दौड़कर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।  आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही पंचनामा भरकर शव...