Skip to main content

Posts

एक और श्रद्धा जैसा मर्डर-2-आफताब नेटफ्लिक्स देखकर चैन से सो गया

  CRIME NEWS FORCE TODAY NEWS   एक और श्रद्धा जैसा मर्डर- हिंदू लड़की का सिर काटकर मार डाला, बॉडी पार्ट्स नाले में बहाए - अबु बकर बांग्लादेश पुलिस की हिरासत में है। बांग्लादेश के खुलना में दिल्ली के श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर कत्ल कर दिया। इसके बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेश पोस्ट के मुताबिक- मारी गई लड़की का नाम कविता और आरोपी का नाम नाम अबु बकर है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई दिन से उसके और कविता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी से तंक आकर उसने कविता का कत्ल कर दिया। पुलिस ने कहा- दोनों रिलेशन में थे बांग्लादेश पुलिस ने बताया- कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है। अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं। जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में रोज लड़ाई होने लगी। इसके बाद अबु ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इस...

मर्डर का तरीका क्राइम शो से सीखा आफताब ने

  FORCE TODAY CRIME REPORTER NIDHI NEGI   मर्डर का तरीका क्राइम शो से सीखा आफताब ने   दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया। 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके शव को आरी से काटा। नया फ्रिज लाया ताकि टुकड़े उसमें रख सके और बदबू दबाने के लिए अगरबत्ती सुलगाता था। आफताब 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था। पुलिस ने आफताब को शनिवार को अरेस्ट किया। इसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या की सनसनीखेज कहानी बताई। इधर, कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पूरे मामले पर सूत्रों ने पुलिस के हवाले से बताया कि आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे। इसके बाद ही उसने श्रद्धा का मर्डर किया और आरी से काटकर उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए। उसने बॉडी पार्ट्स को सुरक्षित रखने के लिए बाजार से एक बड़ा फ्रिज भी खरीदा। वह रोज कुछ टुकड़े फ्रिज से निकालता और जंगल में ठिकाने लगाने निकल पड़ता। य...

नशा तस्करों के खिलाफ होगी कार्रवाई -एसएसपी श्वेता चौबे 2- कच्ची शराब पीकर सो गए 24 हाथी:

   DATE -11 NOV 2022  REPORT REENA  नशा तस्करों के खिलाफ होगी कार्रवाई -एसएसपी श्वेता चौबे Action will be taken against drug smugglers - SSP Shweta Choubey एसएसपी श्वेता चौबे ने शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लोगों के साथ बैठक की।  एसएसपी ने कहा कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर विभाग को साथ लेकर काम किया जाएगा।  पार्किंग के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए चालान ही समस्या का समाधान नहीं है।  बिना प्लानिंग के कोई काम नहीं किया जाएगा और न ही कोई एकतरफा व्यवस्था लागू की जाएगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा। पहली बार कोटद्वार पहुंचीं एसएसपी श्वेता चौबे ने कोतवाली में नगर के लोगों की बैठक ली। उन्होंने लोगों से वार्ता की, समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास तो बहुत हुए लेकिन अभी तक व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। व्यापारियों ने गोखले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का विरोध किया। कहा कि गोखले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कराने से वहां दुर्...

FIR बिग बॉस और साजिद आउट [भगदड़, 151 की मौत[धमाल मचाने के लिए तैयार पुष्पा 2

  फाॅर्स टुडे न्यूज़ रिपोर्टर रीना जोशी   DATE 30 OCT 2022 FIR बिग बॉस और साजिद आउट  बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद अब मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। सालों पहले साजिद पर कई मॉडल, एक्ट्रेस और जर्नलिस्ट ने मीटू मामले के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। एक साल तक इंडस्ट्री में बैन रहने के बाद साजिद को क्लीनचिट मिली थी, लेकिन उन्हें बिग बॉस में देखने के बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने यौन शौषण मामले को कानूनी रूप दे दिया है। शर्लिन ने साजिद के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन ने अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है, जिस पर जल्द कार्यवाही शुरू होगी। साजिद को जल्द ही पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है, ऐसे में उन्हें चलते शो से निकाले जाने की बात भी सामने आई है। शर्लिन चोपड़ा साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर देर रात जुहू पुलिस स्टेशन से निकली, शर्लिन ने कहा कि उनका बयान दर्ड कर लिया गया है, पुलिस अब साजिद खान को बुलाकर उनसे पूछताछ करेगी।  एएनआई से बातचीत में शर्लिन ने बताया कि शुरुआत में जुहू पुलिस स्ट...

मुस्लिम हैं, इसलिए न्याय नहीं मिल रहा [ 50 साल बाद नहाया तो जान गई,

date 27oct 2022 d.b.report मुस्लिम हैं, इसलिए न्याय नहीं मिल रहा पुलिस अफसर खुद उसे गोद में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराने गए थे। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रविवार को 12 साल की बच्ची डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे खून से लथपथ मिली थी। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है। इसी आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। बच्ची के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की गई। जिसने भी यह किया, उसे जिंदा या मुर्दा पकड़ा जाए। बच्ची कानपुर के रीजेंसी अस्पताल के ICU में पिछले दो दिनों से एडमिट है, उसे अभी तक होश नहीं आया है।  पीड़िता की मां ने कहा, " हम मुस्लिम हैं। इसलिए न्याय मिलने में देरी हो रही है। अगर आरोपी मुस्लिम होता। तो अब तक सरकार बुलडोजर की कार्रवाई कर देती। मगर हमें घटना के 3 दिन बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। मेरी कोई मदद नहीं की गई है। मैंने अपनी बेटी को बचाने के लिए अपने जेवर तक बेच दिए हैं। मेरी सरकार से गुजारिश है कि आरोपियों को पकड़े और उन्हें कड़ी सजा दे। उनके घर पर भी ...

मोदी..के नारों से गूंजा माणा गांव

  shop now button   SHOP NOW BUTTON   मोदी..के नारों से गूंजा माणा गांव चीन से महज 24 किमी दूर, माणा से PM नरेंद्र मोदी ने भरी हुंकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार देश के अंतिम गांव माणा पहुंचे। वे यहां न केवल पहली बार आए लेकिन पहली जनसभा भी की। पीएम का भाषण शुरू होते ही  इस दौरन पूरा पांडाल मोदी के नारों से गुंजायमान हो गया। मोदी को अपने बीच देखकर  ग्रामीणों का उत्साह चरम पर रहा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा शुरू होने और समाप्त होने पर चार बार जनता को झुककर प्रणाम किया।   उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भारत-चीन सीमा से महज 24 किलोमीटर दूर देश के आखिरी गांव माणा पहुंचे। माथे पर त्रिपुंड लगाए पीएम मोदी एकदम भक्ति भाव में डूबे नजर आए। इस अवसर पर भी पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को भारत की ताकत से रूबरू कराया। पीएम मोदी ने माणा से हुंकार भरते हुए कहा, 'माणा गांव भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है लेकिन मेरे लि...

घर पर कुर्की ,डेढ़ घंटे बाद लॉटरी लगी 2-हज-उमरा पर जा सकेंगी महिलाएं 3-स्मोकिंग करने वालों से दूर रहना जरूरी

  15 OCT 2022 FORCE TODAY NEWS REPORT REENA JOSHI  घर पर कुर्की ,डेढ़ घंटे बाद लॉटरी लगी कोल्लम के रहने वाले पुकुंजू ने केरल सरकार की अक्षय लॉटरी में 70 लाख रुपए जीते हैं। मजेदार बात यह है कि लॉटरी खुलने से डेढ़ घंटे पहले ही बैंक वालों ने कर्ज नहीं चुकाने पर उनके घर कुर्की का नोटिस चिपकाया था। पुकुंजू ने होम लोन लिया था, पर लॉटरी खेलने की आदत के कारण चुका नहीं पाए। 12 अक्टूबर को मछलियां खरीदने के लिए जाते समय पुकुंजू ने एक बार फिर राज्य सरकार की अक्षय लॉटरी का टिकट खरीदा। इसी दिन दोपहर दो बजे कुर्की का नोटिस चिपकाया गया। पुकुंजू की वाइफ ने पति को फोन करके नोटिस की जानकारी दी। दोनों निराश थे। उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है। वे घर बचाने के तरीके तलाश रहे थे, तभी दोपहर साढ़े तीन बजे अक्षय लॉटरी का नंबर खुला और फिर पुकुंजू को पूरे 70 लाख का इनाम मिला। पत्नी के कहने पर खरीदा था लॉटरी का टिकट पुकुंजू ने बताया कि 12 लाख के होम लोन के अलावा उन पर उनके पिता का लिया 5 लाख का कर्ज भी था। पिता से उन्होंने लॉटरी के टिकट खरीदने के लिए ही कर्ज लिया था। पुकुंजू ने यह भी बताया कि...