Posts

स्त्रियां ध्यान दें-,,,,,,,,,,,,,,दीवाली स्पेशल |2-करें उपयोग धनलक्ष्मी होंगी खुश,

Image
  प्रकीर्णभाण्डामनवेक्ष्यकारिणीं सदा च भर्तु: प्रतिकूलवादिनीम्।। परस्य वेश्माभिरतामलज्जा- मेवंविधां तां परिवर्जयामि। अर्थात...  जो घर के बर्तनों को व्यवस्थित न रखकर इधर-उधर बिखेरे रहती है, सोच-समझकर काम नहीं करती, सदा अपने पति के प्रतिकूल ही बोलती है, दूसरों के घरों में घूमने-फिरने में आसक्त रहती है और लज्जा को सर्वथा छोड़ बैठती है, ऐसी स्त्रियों को मैं लक्ष्मी त्याग देती हूं। सत्यासु नित्यं प्रियदर्शनासु सौभाग्ययुक्तासु गुणान्वितासु।। वसामि नारीषु पतिव्रतासु कल्याणशीलासु विभूषितासु। अर्थात...  जो स्त्रियां सत्यवादिनी और सौम्य वेशभूषा के कारण देखने में प्रिय होती हैं, जो सौभाग्यशालिनी, सद्‌गुणवती, जीवनसाथी के प्रति निष्ठा रखने एवं कल्याणमय आचार-विचार वाली होती हैं तथा सदा वस्त्राभूषणों से विभूषित रहती हैं, मैं लक्ष्मी ऐसी स्त्रियों में सदा निवास करती हूं। ये दो श्लोक महाभारत के अनुशासन पर्व के हैं। महाकाव्य के प्रसिद्ध रुक्मिणी-लक्ष्मी संवाद में श्रीकृष्ण प्रिया रुक्मिणी के पूछने पर कि ‘आप कहां निवास करती हैं’, लक्ष्मी ने इन दो श्लोकों में उत्तर दिया है। ख़ास बात यह कि एक श...

भगवा:बिहार में 20 साल बाद भाजपा बिग ब्रदर,-2-धारा 144 के साथ कोरोना गाइडलाइन फेल 3-फोड़े जा रहे पटाखे, बंट रही मिठाइयां

Image
  बिहार में तीसरी बार NDA सरकार बनाती दिख रही है। पर इस बार नीतीश कुमार का कद छोटा होता नजर आ रहा है। भाजपा को राज्य में 2015 से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। अभी के मुताबिक, भाजपा 70 से 80 सीटों के बीच रह सकती है। 2015 में उसे 53 सीटें मिली थीं। जदयू को करीब 20 से 25 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। उसे 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं। ये तो बात हुई NDA के दो सगे और बड़े-छोटे भाइयों के चुनावी नतीजों की। मौजूदा परिणामों से बिहार और NDA में काफी कुछ बदलने वाला है। बिहार में भाजपा और जदयू की भूमिका और रुतबा दोनों बदलेगा। जदयू अब तक बिहार में भाजपा के बड़े भाई की भूमिका में होती थी। सीट बंटवारे में भी यह दिखता रहा है। नीतीश कहते रहे हैं कि हम बिहार की राजनीति करेंगे, भाजपा केंद्र की राजनीति करे। बड़े और छोटे भाई की भूमिका में बदलाव एक-दो साल में नहीं, बल्कि 20 साल में हुआ है। कुछ चुनावों में भाजपा को जदयू से ज्यादा सीटें भी मिलीं। इसके बावजूद जदयू और नीतीश ने भाजपा को छोटा भाई ही माना। बिहार में NDA की कहानी: 20 साल में 4 बार भाजपा के समर्थन से ही नीतीश मुख्यमंत्री बने, लेकिन भाजपा को ...

राजीव निगम के बर्थडे पर बेटे का निधन, -नैनीताल -युवक एमसीए - नशे की लत ने उसे चोर बना दिया।

Image
  कॉमेडियन राजीव निगम के बर्थडे पर बेटे का निधन,   - कॉमेडियन एक्टर राजीव निगम ने अपने बेटे को खो दिया है। राजीव के बर्थडे 8 नवंबर को ही उनके बेटे देवराज का निधन हुआ है। एक्टर ने खुद इसकी जानकारी दी है। राजीव ने अपने बेटे के साथ फोटो शेयर कर लिखा, क्या सप्राइज बर्थडे गिफ्ट मिला...मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया हिना बर्थडे केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या? राजीव ने 2 साल पहले बताया था कि उनके बेटे की तबीयत खराब है और वह वेंटिलेटर पर है। हालांकि उन्होंने बेटे के बीमारी के बारे में नहीं बताया था। बता दें कि इसी साल अगस्त में राजीव के पिता का निधन हुआ है। उनके बेटे की तबीयत खराब हुई थी तब वह 'हर शाख पे उल्लू बैठा है' टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे। बेटे के लिए राजीव निगम ने अपने करियर को भी दांव पर लगा दिया था। वह बेटे की देखभाल करने के लिए काम छोड़कर अपने घर चले गए थे। नैनीताल  - युवक एमसीए पास है।  नशे की लत ने उसे चोर बना दिया।- नैनीताल में बीते दिनों डीएसए पार्किंग संचालकों के साढ़े पांच लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक युवक क...

Baba ka Dhaba: बाबा का आरोप- मदद करने वाले यूट्यूबर ने लगाया लाखों का चूना

Image

जानें गाइडलाइन- आज से स्कूलों में पढ़ाई हो जाएगी शुरू &14 दिन बंद रहेंगे बैंक.

Image
जानें गाइडलाइन- सात महीने के लॉकडाउन के बाद सोमवार को प्रदेश के स्कूल खुलने जा रहे हैं। प्रथम चरण में माध्यमिक स्कूलों में केवल कक्षा 10 और 12 वीं के छात्रों को आने की अनुमति होगी। केवल वे ही छात्र स्कूल आ सकते हैं, जिनके अभिभावक उन्हें मंजूरी देंगे। सर्दियों के समय के अनुसार सुबह 9.15 बजे सभी स्कूल खुल जाएंगे। शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने शिक्षा निदेशक और सभी नोडल अफसरों को व्यवस्था पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सुबह स्कूल मैदान में होने वाली प्रार्थना सभा कल से नहीं होगी। छात्र क्लासरूम में ही सुबह की प्रेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी प्रकार की सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी। शिक्षा सचिव के अनुसार कोरोना संक्रमण पूरी तरह सेखत्म नहीं हुआ है। इसलिए इस एहतियात को रखना बेहद जरूरी है। एसओपी में तय किया गया है कि अधिक आयु वाले कर्मचारी, गर्भवती महिला और संवेदनशील स्वास्थ्य वाले कर्मी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उन्हें छात्रों से सीधा संपर्क में आने वाला कोई फ्रंटलाइन कार्य नहीं दिया जाएगा। सर्दी, खासी, जुकाम और बुखार की शिकायत मिलने पर सब...

वह साधु जो इटली से वाराणसी आया था-watch video

Image
पिछले कुछ हज़ार वर्षों में वाराणसी ने अनगिनत सुबह देखी है। और उनमें से एक सुबह, मैं एक ऐसे व्यक्ति से मिला, जो शायद सबसे अधिक प्रबुद्ध आत्माओं में से एक था, जो मैंने कभी फिल्म निर्माता के रूप में अपने करियर के दौरान मुलाकात और साक्षात्कार किया है। उनका नाम बाबा शिव दास था और वे 1974 में भारत आए थे। उन्होंने एक आकर्षण महसूस किया- इतना कि उन्होंने इस शहर में अपना जीवन बिताने का फैसला किया।