Posts

मेरे पापा शहीद हो गए हैं, पिता की शहादत का बदला,,,गोविंदा के सामने कॉमेडी न करने की वजह,

Image
शहीद की बेटी  मौली  ने कहा कि उसके पिता देश की रक्षा करते हुए सीमा पर शहीद हुए हैं। मौली ने पार्थिव शरीर के साथ पहुंचे बीएसएफ के अधिकारियों से हिम्मत के साथ पूछा कि मैं जानती हूं कि मेरे पापा शहीद हो गए हैं,  यह सुनकर सभी की आंखें भर आई। बीएसएफ के अधिकारी ने मौली को अपने सीने से लगा लिया। कुछ सहज होने के बाद मौली ने फिर दोहराया कि और अपने शहीद पिता के सपनों को पूरा करेगी। इसके लिए वह सेना में जाएगी और पिता की शहादत का बदला भी लेगी। मौली लगातार भारत माता की जय..., वंदे मातरम्... का उद्घोष करते सभी को झकझोर दे रही थी। इतना ही नहीं जब शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा उनके घर से निकली तो मौली अंतिम यात्रा में सबसे आगे चलने लगी। शहीद राकेश के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह जम्मू कश्मीर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में सलामी दी गई थी। आवश्यक कार्रवाई के पश्चात उनका पार्थिव शरीर रविवार सायं जम्मू कश्मीर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया था। जहां से सड़क मार्ग से होते हुए उनके पार्थिव शरीर को ऋषिकेश लाया गया। आज ऋषिकेश में सैन्‍य सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। गोविंदा के साम...

मंदिर में निकले कांग्रेस नेता के प्राण- 2-मासूम की हत्या, तंत्र-मंत्र का शक:3- बिहार चुनाव के दौरान राहुल प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे,

Image
मंदिर में निकले कांग्रेस नेता के प्राण- मध्य प्रदेश के बैतूल के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विनोद डागा की गुरुवार को धनतेरस पर पूजा करते हुए मौत हो गई। वह मंदिर में हर रोज की तरह पूजा कर रहे थे और अचानक गश खाकर गिर गए। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे पुण्य आत्मा की मुक्ति बताया। हर रोज मंदिर में पूजा करते थे डागा जैन दादावाड़ी स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पहले उन्होंने मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। इसके बाद दादा गुरुदेव मंदिर की परिक्रमा लगाई और पूजा शुरू की। जैसे ही उन्होंने मत्था टेका। इसके तुरंत बाद वह गश खाकर गिर गए। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, घटना के वक्त एक बच्ची ने डागा को गिरे हुए देखा और इसकी सूचना पुजारी को दी। मौके पर पुजारी पहुंचे और उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुण्य आत्मा को इसी तरह मुक्ति मिलती है विनोद डागा बुधवार की रात ही भोपाल से बैतूल वापस आए थे। भोपाल में वे उप चुनाव की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि विनोद डागा को दादा गुरु का सानिध...

स्त्रियां ध्यान दें-,,,,,,,,,,,,,,दीवाली स्पेशल |2-करें उपयोग धनलक्ष्मी होंगी खुश,

Image
  प्रकीर्णभाण्डामनवेक्ष्यकारिणीं सदा च भर्तु: प्रतिकूलवादिनीम्।। परस्य वेश्माभिरतामलज्जा- मेवंविधां तां परिवर्जयामि। अर्थात...  जो घर के बर्तनों को व्यवस्थित न रखकर इधर-उधर बिखेरे रहती है, सोच-समझकर काम नहीं करती, सदा अपने पति के प्रतिकूल ही बोलती है, दूसरों के घरों में घूमने-फिरने में आसक्त रहती है और लज्जा को सर्वथा छोड़ बैठती है, ऐसी स्त्रियों को मैं लक्ष्मी त्याग देती हूं। सत्यासु नित्यं प्रियदर्शनासु सौभाग्ययुक्तासु गुणान्वितासु।। वसामि नारीषु पतिव्रतासु कल्याणशीलासु विभूषितासु। अर्थात...  जो स्त्रियां सत्यवादिनी और सौम्य वेशभूषा के कारण देखने में प्रिय होती हैं, जो सौभाग्यशालिनी, सद्‌गुणवती, जीवनसाथी के प्रति निष्ठा रखने एवं कल्याणमय आचार-विचार वाली होती हैं तथा सदा वस्त्राभूषणों से विभूषित रहती हैं, मैं लक्ष्मी ऐसी स्त्रियों में सदा निवास करती हूं। ये दो श्लोक महाभारत के अनुशासन पर्व के हैं। महाकाव्य के प्रसिद्ध रुक्मिणी-लक्ष्मी संवाद में श्रीकृष्ण प्रिया रुक्मिणी के पूछने पर कि ‘आप कहां निवास करती हैं’, लक्ष्मी ने इन दो श्लोकों में उत्तर दिया है। ख़ास बात यह कि एक श...

भगवा:बिहार में 20 साल बाद भाजपा बिग ब्रदर,-2-धारा 144 के साथ कोरोना गाइडलाइन फेल 3-फोड़े जा रहे पटाखे, बंट रही मिठाइयां

Image
  बिहार में तीसरी बार NDA सरकार बनाती दिख रही है। पर इस बार नीतीश कुमार का कद छोटा होता नजर आ रहा है। भाजपा को राज्य में 2015 से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। अभी के मुताबिक, भाजपा 70 से 80 सीटों के बीच रह सकती है। 2015 में उसे 53 सीटें मिली थीं। जदयू को करीब 20 से 25 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। उसे 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं। ये तो बात हुई NDA के दो सगे और बड़े-छोटे भाइयों के चुनावी नतीजों की। मौजूदा परिणामों से बिहार और NDA में काफी कुछ बदलने वाला है। बिहार में भाजपा और जदयू की भूमिका और रुतबा दोनों बदलेगा। जदयू अब तक बिहार में भाजपा के बड़े भाई की भूमिका में होती थी। सीट बंटवारे में भी यह दिखता रहा है। नीतीश कहते रहे हैं कि हम बिहार की राजनीति करेंगे, भाजपा केंद्र की राजनीति करे। बड़े और छोटे भाई की भूमिका में बदलाव एक-दो साल में नहीं, बल्कि 20 साल में हुआ है। कुछ चुनावों में भाजपा को जदयू से ज्यादा सीटें भी मिलीं। इसके बावजूद जदयू और नीतीश ने भाजपा को छोटा भाई ही माना। बिहार में NDA की कहानी: 20 साल में 4 बार भाजपा के समर्थन से ही नीतीश मुख्यमंत्री बने, लेकिन भाजपा को ...

राजीव निगम के बर्थडे पर बेटे का निधन, -नैनीताल -युवक एमसीए - नशे की लत ने उसे चोर बना दिया।

Image
  कॉमेडियन राजीव निगम के बर्थडे पर बेटे का निधन,   - कॉमेडियन एक्टर राजीव निगम ने अपने बेटे को खो दिया है। राजीव के बर्थडे 8 नवंबर को ही उनके बेटे देवराज का निधन हुआ है। एक्टर ने खुद इसकी जानकारी दी है। राजीव ने अपने बेटे के साथ फोटो शेयर कर लिखा, क्या सप्राइज बर्थडे गिफ्ट मिला...मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया हिना बर्थडे केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या? राजीव ने 2 साल पहले बताया था कि उनके बेटे की तबीयत खराब है और वह वेंटिलेटर पर है। हालांकि उन्होंने बेटे के बीमारी के बारे में नहीं बताया था। बता दें कि इसी साल अगस्त में राजीव के पिता का निधन हुआ है। उनके बेटे की तबीयत खराब हुई थी तब वह 'हर शाख पे उल्लू बैठा है' टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे। बेटे के लिए राजीव निगम ने अपने करियर को भी दांव पर लगा दिया था। वह बेटे की देखभाल करने के लिए काम छोड़कर अपने घर चले गए थे। नैनीताल  - युवक एमसीए पास है।  नशे की लत ने उसे चोर बना दिया।- नैनीताल में बीते दिनों डीएसए पार्किंग संचालकों के साढ़े पांच लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक युवक क...