सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हत्या या हादशा-सिर पर चोट 2- ज्ञानवापी मस्जिद विवाद

  FORCE TODAY NEWS REPORTER-ANUSHA 13 SEP 2022 हत्या या हादशा- तीन दिन पहले लापता हुए तीन बच्चों  के शव पौड़ी हाईवे के पास गदेरे में बरामद हुए। तीन दिन से  बच्चों के सही सलामत होने की प्रार्थना कर रहे थे। सोमवार सुबह गदेरे में तीन शव मिलने की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़।  आर्यन और रौनक परिवार के इकलौते बेटे थे।  आर्यन (16)  नमो (13) रौनक (13)   आर्यन नौवीं, रौनक छठी और नमो सातवीं कक्षा में पढ़ता था।  क्षत विक्षत होने के कारण शव को घर नहीं ले जाया गया। परिजनों को गाड़ीघाट स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ही अंतिम दर्शन के लिए बुलाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि तीनों किशोरों के सिर पर चोट है। पुलिया से गदेरे में गिरने के बाद भी स्कूटी का सलामत रहना और नंबर प्लेट पर कपड़ा बंधा होना आशंका पैदा कर रहा है। परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे। आर्यन के पिता वीरेंद्र ने बताया कि कि उनका बेटा काशीरामपुर तल्ला के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। कुछ दिन पूर्व लकड़ी पड़ाव के कुछ युवकों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी।...

सांसें रोक देने वाला रेस्क्यू-2-ड्यूटी के दौरान टिक टॉकर के साथ

International News,12 SEP 2022   सांसें रोक देने वाला रेस्क्यू-   तस्वीर चीन के सिचुआन प्रांत की है, जहां शुक्रवार को 6.8 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं। तस्वीर में राहत कर्मी भूकंप के बाद भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाते हुए नजर आ रहे हैं   ओपेरा हाउस से इंग्लैंड की महारानी को श्रद्धांजलि-   तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के ओपेरा हाउस की है, जहां ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के रूप में ओपेरा हाउस पर क्वीन की विशाल तस्वीर प्रोजेक्ट की गई। UP NEWS- खाकी में टिक-टॉकर के साथ बनाया वीडियो- निलंबित विभागीय कार्यवाही शुरू-   यूपी 112 के सिपाही रमेश कुमार थाना अतरसुइया के क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत पीआरवी पर ड्यूटी के दौरान टिक टॉकर के साथ वीडिया बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सीओ की ओर से जारी जांच रिपोर्ट के आधार पर इससे पुलिस की छवि धूमिल मानते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने की ओर से सिपाही को निलंबित करते हुए इनके विरूद्ध् विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि वीडियो मे...

कोटद्वार मै अपहरण -2-उत्तराखंड में बारिश का कहर

  कोटद्वार मै अपहरण -बालासौड़ में एक बच्चें ने अपने अपहरण की कहानी बताई।  14 साल के सार्थक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम घर के नजदीक स्कूल के खेल मैदान में वह बहन के साथ खेलने गया था। शाम छह बजे उसकी बहन तो घर चली गई लेकिन वह पानी पीने के लिए रुक गया।  जब वह घर के निकला तो रास्ते में एक कुत्ता खड़ा था। इस वजह से वह दूसरी गली की ओर मुड़ गया। वह एक व्यक्ति से टकरा गया। टक्कर लगते ही व्यक्ति के हाथ से एक बैग नीचे गिरा। उसमें से पिस्टल भी नीचे गिरा। पिस्टल देखकर वह डर गया और उसके मुंह से चीख निकल गई। वहां मौजूद दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। उनमें से एक लंबी दाड़ी वाले व्यक्ति ने उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने खुद को एक कार की डिग्गी में पाया। उन दोनों में एक ने सफेद पैंट और काली शर्ट पहनी थी और मुंह पर मास्क लगा रखा था। सार्थक ने बताया कि होश में आते ही उसने बाहर निकलने के लिए हाथ पांव मारे, लेकिन बदमाशों ने उसे फिर से कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे शनिवार तड़के होश आया लेकिन इस बार वह बिना आवाज किए कार की डिक्की खोलने में सफल हो गया। नजदीक की झाड़ि...

टाइगर से भिड़ी मां-15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए-

 टाइगर से भिड़ी मां-15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक मां अपने 15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए बाघ से लड़ गई। बाघ के नाखून महिला के फेफड़े तक घुस गए, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह 20 मिनट तक लड़ती रही और बाघ के जबड़े से बेटे को छुड़ा लिया। महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर रेफर किया गया है। घटना रोहनिया गांव की है।  मानपुर बफर जोन से लगी ज्वालामुखी बस्ती में रहने वाले भोला चौधरी की पत्नी अर्चना रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने बेटे राजवीर को पास के बाड़े में शौच के लिए ले गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा बाघ लकड़ी-कांटे की फेंसिंग को फांदकर अंदर आया और बच्चे को अपने जबड़े में दबा लिया।  बेटे को बचाने अर्चना बाघ से भिड़ गई। इस दौरान बाघ के नाखून उसके फेफड़े तक घुस गए, लेकिन वो लड़ती रही। करीब 20 मिनट तक हुए इस संघर्ष का शोर सुन बस्ती के लोग लाठियां लेकर पहुंचे तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।  जिला अस्पताल में जांच के बाद महिला की गर्दन टूटने...

मुस्लिम महिला के खिलाफ फतवा

  मुस्लिम महिला के खिलाफ फतवा- रूबी आसिफ खान-कई साल से अपने परिवार के साथ गणेश उत्सव मना रही हैं अलीगढ़ में भाजपा नेता रूबी आसिफ खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। शहर के मौलाना का कहना है कि दूसरे धर्म की इबादत करने वाले काफिर हैं। इस पर रूबी खान ने पलटवार किया। कहा, "जो मौलाना और मौलवी फतवा जारी कर रहे हैं, वे जिहादी और उग्रवादी हैं।" रूबी ने 3 दिन पहले अपने घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ। रूबी जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। 31 अगस्त को वैदिक मंत्रों के साथ उन्होंने अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्होंने भगवान गणेश को लड्डू और मोदक का प्रसाद चढ़ाया था।  सहारनपुर के मौलवी मुफ्ती अरशद फारूखी ने सवाल उठाया था। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पूछा था कि क्या इस्लाम उन्हें ऐसा करने की इजाजत देता है- सहारनपुर के मौलवी   रूबी आसिफ खान ने शनिवार को मौलानाओं के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ''सच्चे मुसलमान इस तरह की बातें नहीं करते हैं। जो मौलाना और मौलवी फतवा जारी कर रहे हैं, वे खुद म...

निलंबित भाजपा नेता गिरफ्तार -

 2 SEP 2022 REPORTER ANUSHA FORCE TODAY NEWS   Suspended BJP leader arrested   निलंबित भाजपा नेता गिरफ्तार - पुलिस रिमांड पर है सीमा पात्रा पूर्व IAS की पत्नी सीमा पात्रा पर आरोप है कि उसने ही अपनी मेड को दिव्यांग बना दिया। सीमा के बेटे आयुष्मान ने पुलिस को बताया कि मां ने मेड को 3 साल तक एक कमरे में बंद रखा। उसे सूरज की रोशनी तक नहीं देखने दी। उसे मारती। यूरिन को मुंह से साफ कराती। मां की लगातार बेरहमी के चलते मेड दिव्यांग हो गई। इन सभी बातों की चर्चा उस FIR में की गई है जो विवेक बास्के ने दर्ज कराई है। दरअसल विवेक बास्के सीमा पात्रा के बेटे बेटे आयुष्मान पात्रा के मित्र हैं। उन्हें आयुष्मान ने सारी बातें बताई थीं। आयुष्मान ने उन्हें बताया था कि एक बार जब सुनीता ने बाथरूम में यूरिन किया तो उसकी मां ने उसके साथ मारपीट भी की थी।   जब आयुष्मान ने मां के इस हरकत का विरोध किया तो उसकी मां ने उसे सीआईपी (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साईकेट्री) में एडमिट कराने की बात कही। वहां तक ले भी गई थी। बास्के ने अपनी FIR में कहा है कि सुनीता दिव्यांग हो गई और कपड़े में ही यू...

नहीं रही -अंकिता- शाहरुख ने जिंदा जलाया था -

 FORCE -TODAY NEWS-29 AUG 2022  जिंदा जलाया-लड़की ने बात करने से मना किया- पांच दिन तक अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ती अंकिता की रविवार को मौत हो गई। झारखंड के दुमका में लड़की ने बात करने से मना किया तो युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 12वीं में पढ़ने वाली लड़की पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक का नाम शाहरुख है। वह अंकिता (17) को आते-जाते छेड़ता और दोस्ती के लिए दबाव डालता था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह हंसता रहा। घटना से शहर में तनाव है। मौत से चंद घंटे पहले अंकिता ने पूरी घटना बयां की... अंकिता ने बताया कि घटना 23 अगस्त की सुबह पांच बजे के आसपास की है। मैं अपने कमरे में सो रही थी, अचानक कमरे की खिड़की के पास आग की लपटें देखकर मैं डर गई। जब मैंने खिड़की खोली तब देखा की मोहल्ले का आवारा लड़का शाहरुख हुसैन हाथ में पेट्रोल का कैन लिए मेरे घर की तरफ से भाग रहा था। तब तक आग मेरे शरीर में भी लग चुकी थी और मुझे काफी जलन सी महसूस हो रही थी। गिरफ्तार शाहरुख हुसैन अंकिता ने कहा- मैं सिर्फ यही देख पाई ...