Posts

आग लगाकर प्रेमिका के गले लगा 2 एटीएम लूटने कोटद्वार पहुंचे देवीरोड से गिरफ्तार 3 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर

Image
  आग लगाकर प्रेमिका के गले लगा महाराष्ट्र  प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद नाराज युवक ने कॉलेज में पहले खुद को आग लगाया, फिर पास खड़ी लड़की को भी गले लगा लिया। 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है। अभी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक गजानन मुंडे और पूजा साल्वे दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में PhD कर रहे थे।  पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार की है। लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में थी। वहां के बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्प्लीट कर रही थी। गजानन उससे मिलने पहुंच गया। अपने साथ एक कैन में पेट्रोल लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि गजानन पूछने लगा कि उसने शादी का प्रपोजल क्यों ठुकराया। इसके बाद उसने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया। लाइटर से आग लगाने के बाद उसने लड़की को भी गले लगा लिया। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और दोनों को औरंगाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया। जहां गजानन की मौत हो गई।  गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लि...

पकड़ा गया हत्यारा गर्लफ्रेंड को तड़पा-तड़पाकर मारा,

Image
  FORCE TODAY CRIME NEWS 2022 पकड़ा गया हत्यारा गर्लफ्रेंड को तड़पा-तड़पाकर मारा, जबलपुर के मेखला रिसोर्ट में गर्लफ्रेंड का गला और हाथ की नसें काटकर हत्या और फिर लाश के पास बैठकर वीडियो बनाने वाले हत्यारे को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। बीते करीब दस दिन में हत्यारा चार राज्यों से होता हुए राजस्थान पहुंचा था। यहां से भी वो गुजरात और फिर महाराष्ट्र भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना पर उसे गुरुवार को सिरोही से पुलिस ने पकड़ा। इससे पहले अजमेर में एटीएम से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। आरोपी को शुक्रवार को सिरोही पुलिस ने जबलपुर पुलिस को सौंप दिया था। सात नवंबर को गर्लफ्रेंड शिल्पा का मर्डर कर भागा हत्यारा हेमंत उर्फ अभिजीत जबलपुर से सबसे पहले चंडीगढ़ गया था। इसके बाद वह हिमाचल और दिल्ली होते हुए 17 नवंबर को अजमेर पहुंचा। यहां बस स्टैंड पर लगे एसबीआई एटीएम से उसने 20 हजार रुपए निकाले थे। यहीं से उसकी जानकारी बैंक के जरिए जबलपुर पुलिस को मिली थी। इसके बाद सूचना अजमेर पुलिस को दी गई, लेकिन हत्यारा इससे पहले ही प्राइवेट बस से सिरोही की ओर निकल गया।  ...

एक और श्रद्धा जैसा मर्डर-2-आफताब नेटफ्लिक्स देखकर चैन से सो गया

Image
  CRIME NEWS FORCE TODAY NEWS   एक और श्रद्धा जैसा मर्डर- हिंदू लड़की का सिर काटकर मार डाला, बॉडी पार्ट्स नाले में बहाए - अबु बकर बांग्लादेश पुलिस की हिरासत में है। बांग्लादेश के खुलना में दिल्ली के श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर कत्ल कर दिया। इसके बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेश पोस्ट के मुताबिक- मारी गई लड़की का नाम कविता और आरोपी का नाम नाम अबु बकर है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई दिन से उसके और कविता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी से तंक आकर उसने कविता का कत्ल कर दिया। पुलिस ने कहा- दोनों रिलेशन में थे बांग्लादेश पुलिस ने बताया- कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है। अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं। जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में रोज लड़ाई होने लगी। इसके बाद अबु ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इस...

मर्डर का तरीका क्राइम शो से सीखा आफताब ने

Image
  FORCE TODAY CRIME REPORTER NIDHI NEGI   मर्डर का तरीका क्राइम शो से सीखा आफताब ने   दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया। 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके शव को आरी से काटा। नया फ्रिज लाया ताकि टुकड़े उसमें रख सके और बदबू दबाने के लिए अगरबत्ती सुलगाता था। आफताब 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था। पुलिस ने आफताब को शनिवार को अरेस्ट किया। इसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या की सनसनीखेज कहानी बताई। इधर, कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पूरे मामले पर सूत्रों ने पुलिस के हवाले से बताया कि आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे। इसके बाद ही उसने श्रद्धा का मर्डर किया और आरी से काटकर उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए। उसने बॉडी पार्ट्स को सुरक्षित रखने के लिए बाजार से एक बड़ा फ्रिज भी खरीदा। वह रोज कुछ टुकड़े फ्रिज से निकालता और जंगल में ठिकाने लगाने निकल पड़ता। य...

नशा तस्करों के खिलाफ होगी कार्रवाई -एसएसपी श्वेता चौबे 2- कच्ची शराब पीकर सो गए 24 हाथी:

Image
   DATE -11 NOV 2022  REPORT REENA  नशा तस्करों के खिलाफ होगी कार्रवाई -एसएसपी श्वेता चौबे Action will be taken against drug smugglers - SSP Shweta Choubey एसएसपी श्वेता चौबे ने शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लोगों के साथ बैठक की।  एसएसपी ने कहा कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर विभाग को साथ लेकर काम किया जाएगा।  पार्किंग के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए चालान ही समस्या का समाधान नहीं है।  बिना प्लानिंग के कोई काम नहीं किया जाएगा और न ही कोई एकतरफा व्यवस्था लागू की जाएगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा। पहली बार कोटद्वार पहुंचीं एसएसपी श्वेता चौबे ने कोतवाली में नगर के लोगों की बैठक ली। उन्होंने लोगों से वार्ता की, समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास तो बहुत हुए लेकिन अभी तक व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। व्यापारियों ने गोखले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का विरोध किया। कहा कि गोखले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कराने से वहां दुर्...

FIR बिग बॉस और साजिद आउट [भगदड़, 151 की मौत[धमाल मचाने के लिए तैयार पुष्पा 2

Image
  फाॅर्स टुडे न्यूज़ रिपोर्टर रीना जोशी   DATE 30 OCT 2022 FIR बिग बॉस और साजिद आउट  बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद अब मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। सालों पहले साजिद पर कई मॉडल, एक्ट्रेस और जर्नलिस्ट ने मीटू मामले के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। एक साल तक इंडस्ट्री में बैन रहने के बाद साजिद को क्लीनचिट मिली थी, लेकिन उन्हें बिग बॉस में देखने के बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने यौन शौषण मामले को कानूनी रूप दे दिया है। शर्लिन ने साजिद के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन ने अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है, जिस पर जल्द कार्यवाही शुरू होगी। साजिद को जल्द ही पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है, ऐसे में उन्हें चलते शो से निकाले जाने की बात भी सामने आई है। शर्लिन चोपड़ा साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर देर रात जुहू पुलिस स्टेशन से निकली, शर्लिन ने कहा कि उनका बयान दर्ड कर लिया गया है, पुलिस अब साजिद खान को बुलाकर उनसे पूछताछ करेगी।  एएनआई से बातचीत में शर्लिन ने बताया कि शुरुआत में जुहू पुलिस स्ट...

मुस्लिम हैं, इसलिए न्याय नहीं मिल रहा [ 50 साल बाद नहाया तो जान गई,

Image
date 27oct 2022 d.b.report मुस्लिम हैं, इसलिए न्याय नहीं मिल रहा पुलिस अफसर खुद उसे गोद में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराने गए थे। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रविवार को 12 साल की बच्ची डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे खून से लथपथ मिली थी। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है। इसी आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। बच्ची के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की गई। जिसने भी यह किया, उसे जिंदा या मुर्दा पकड़ा जाए। बच्ची कानपुर के रीजेंसी अस्पताल के ICU में पिछले दो दिनों से एडमिट है, उसे अभी तक होश नहीं आया है।  पीड़िता की मां ने कहा, " हम मुस्लिम हैं। इसलिए न्याय मिलने में देरी हो रही है। अगर आरोपी मुस्लिम होता। तो अब तक सरकार बुलडोजर की कार्रवाई कर देती। मगर हमें घटना के 3 दिन बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। मेरी कोई मदद नहीं की गई है। मैंने अपनी बेटी को बचाने के लिए अपने जेवर तक बेच दिए हैं। मेरी सरकार से गुजारिश है कि आरोपियों को पकड़े और उन्हें कड़ी सजा दे। उनके घर पर भी ...