Posts

बसपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट 2-कोटद्वार-दुगड्डा के बीच ढही सड़क

Image
29 DEC 2021 FORCE TODAY NEWS   बसपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट - बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ 'बसपन का प्यार' गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सहदेव अपने परिवार वालों के साथ बाइक में बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था, इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं।रैपर बादशाह को भी घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की। पिंटू ने बताया- बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।   सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल ह...

गांधीजी को गाली 2-जनता से लिया जाएगा पुलिस के काम पर फीडबैक, 3-30 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Image
  गांधीजी को गाली- संत कालीचरण के विवादित भाषण 27 DEC 2021 संत कालीचरण रायपुर में धर्म संसद-2021 में महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।     धर्म संसद के समापन समारोह में शनिवार को संत कालीचरण यह भाषण दे रहे थे तो दर्शकों के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने और नंदकुमार साय भी मौजूद थे। नाथूराम गोडसे को जब दोनों हाथ जोड़कर कालीचरण ने नमस्कार किया तो भीड़ जय श्रीराम के नारे लगाकर तालियां बजाने लगी। कालीचरण पिछले साल सोशल मीडिया पर एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में आए थे, जिसमें वह मंदिर के भीतर शिव तांडव स्त्रोत गाते हुए नजर आ रहे थे।  जैसे ही संत कालीचरण ने बापू पर यह बयान दिया तो कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गौसेवा आयो...

गर्लफ्रेंड गिरफ्तार-लुधियाना ब्लास्ट 3 तीनों कृषि कानून फिर आएंगे-3-PM मोदी के बड़े ऐलान

Image
 गर्लफ्रेंड गिरफ्तार- लुधियाना ब्लास्ट DATE-26 DEC 2021 गिरफ्तार हुई गगनदीप की महिला मित्र पुलिस में ही कार्यरत बताई जा रही है। पुलिस उसे जांच में शामिल कर रही है। सोशल मीडिया पर कई फोटो गगनदीप ने शेयर कर रखी हैं। गगनदीप की महिला मित्र  गिरफ्तार लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट की जांच कर रही पुलिस ने एक लेडी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। कमलजीत कौर नामक ये लेडी कॉन्स्टेबल बम धमाके में मारे गए बर्खास्त पुलिसवाले गगनदीप सिंह की गर्लफ्रेंड है और फिलहाल खन्ना पुलिस जिला के SP हेडक्वार्टर की नायब रीडर के तौर पर तैनात है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में बम फिट करते समय हुए धमाके में मारा गया गगनदीप अपनी पत्नी से विवाद होने के बाद कॉन्स्टेबल कमलजीत कौर के साथ ही रह रहा था। साल 2019 में ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के समय गगनदीप सिंह भी पुलिस हेड कॉन्स्टेबल था। पुलिस महकमे में 8 साल की नौकरी के दौरान गगनदीप सिंह खन्ना में SP हेडक्वार्टर का रीडर भी रहा। उसी समय उसकी दोस्ती नायब रीडर के पद पर तैनात कॉन्स्टेबल कमलजीत कौर से हुई।ड्रग्स केस में पकड़े जाने के बाद 2 साल जेल में गुजारन...

हरक सिंह ने इस्तीफा दिया,नाराज होकर'' 2-उत्तराखंड कांग्रेस की कलह खत्म-3- UP में रात से नाइट कर्फ्यू-

Image
 25 DEC 2021 FORCE TODAY NEWS हरक सिंह ने इस्तीफा दिया, नाराज होकर'' . हरक सिंह रावत ने अचानक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हरक सिंह के करीबी और देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया। इससे पहले यशपाल आर्य भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि अभी तीन और विधायक BJP छोड़ सकते हैं । कैबिनेट की बैठक छोड़कर निकले हरक सिंह रावत मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रावत ने नाराज होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में इस्तीफा देने की बात कही और बाहर निकल आए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने लिखित में अपना इस्तीफा सौंप दिया है या नहीं।बैठक के अंदर के की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने बैठक के दौरान कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे खारिज कर दिया गया। हरक सिंह लंबे समय से इस मेडिकल कॉलेज की मांग सरकार से कर रहे हैं। हरक सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनका पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व के साथ कई मुद्द...

तस्वीरें, ब्लास्ट से कैसे उड़ गए सिर और टांगें

Image
  तस्वीरें, ब्लास्ट से कैसे उड़ गए सिर और टांगें- बाथरूम में मिला शव, ब्लास्ट से  चिथड़े उड़ गए। पंजाब के लुधियाना शहर में गुरुवार को कोर्ट में पुराने परिसर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर बाथरूम में करीब साढ़े 12 बजे हुआ, जिससे दीवारें ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं महिला समेत 4 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत हिल गई। कारों के शीशे चटक गए। मलबा दूसरी मंजिल तक और ग्राउंड फ्लोर तक आ गिरा। लोगों में एक बार तो अफरा तफरी मच गई थी।वहीं बाथरूम में एक व्यक्ति के शव के चिथड़े उड़ गए, उसके मानव बम होने की आशंका जताई जा रही है। लुधियाना की जिला अदालत में गुरुवार दोपहर 12.25 बजे हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किए जाने का शक है। इस धमाके में 1 आदमी की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से NSG, NIA और नेशनल बम डाटा सेंटर की टीमें मौके पर पहुंच गईं। ब्लास्ट के 10 घंटे बाद, रात 10.15 बजे NSG टीम ने मलबे में पड़ी बॉड...

BIG-4-NEWS-ओमिक्रॉन की एंट्री उत्तराखंड में 2-चीन में सख्त लॉकडाउन के आदेश 3-नोरा फतेही बनीं सरकारी गवाह 4-जीव हत्या नहीं करेंगे बेयर ग्रिल्स:

Image
FORCE TODAY NEWS-23 DEC 2021 REPORTER MISS SAINOOR G OWNER  NSGROUP  ओमिक्रॉन की एंट्री उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री अब उत्तराखंड  में भी हाे चुकी है। बुधवार को देहरादून में 23 साल की महिला की ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीजी हेल्थ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि संक्रमित महिला स्कॉटलैंड से लौटी है।   देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले 200 के पार हो गए हैं। मंगलवार शाम तक यह संख्या 216 हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में दिल्ली और महाराष्ट्र शामिल हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 11 नए केस मिले हैं। राज्य में अब तक इस वैरिएंट से संक्रमित कुल 65 मरीज हो चुके हैं। दिल्ली में इसके 54 केस हैं। खतरे की बात यह है कि देश में पहले 100 मामले 15 दिन में मिले थे, लेकिन 100 से 200 मामले होने में सिर्फ 5 दिन का समय लगा।  चीन में कोरोना के 52 नए मामले, सख्त लॉकडाउन के आदेश चीन के शिआन शहर में बुधवार को कोरोना के 52 नए मामले मिलने के बाद अधिकारियों ने सख्त लॉकडाउन का आदेश दिया। इस शहर में अब तक कोरोना के 143 केस दर्ज किए गए हैं। चीन...

1-कातिल बंदर 'अरेस्ट-2- मांझी ने पंडितों से मांगी माफी-3- कोटद्वार न्यूज़-

Image
20 DEC 2021 FORCE TODAY NEWS  कातिल बंदर 'अरेस्ट- महाराष्ट्र के बीड में कुत्तों के 80 पिल्लों की हत्या करने वाले दो बंदरों को पकड़ लिया गया है। फॉरेस्ट अफसर सचिन ने इस बारे में जानकारी दी। इससे पहले स्थानीय अधिकारियों ने बताया था कि बंदरों ने तीन महीने में करीब 80 पिल्लों को ऊंचाई से फेंक कर मार डाला था। इस मामले की शुरुआत तब हुई थी जब कुछ वक्त पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को मार दिया था। इसके बाद दो बंदरों ने बदला लेने के लिए कुत्तों के 80 पिल्लों को मार दिया।  बीड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने बताया- कई पिल्लों की हत्या में शामिल 2 बंदरों को आज नागपुर वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। दोनों बंदरों को नागपुर से लगे जंगल में छोड़ दिया गया। बीड जिले के माजलगांव में बंदरों ने तीन महीने से आतंक मचा रखा था। गांव के लोगों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी थी।   बंदरों का आतंक माजलगांव से निकलकर आसपास के दूसरे गांवों में भी फैल चुका था। माजलगांव से 10 किलोमीटर दूर लवूल गांव के लोगों ने बताया कि गांव में अब कोई पिल्ला नजर नहीं आता। वन विभाग ने पहले भी बंदरों को क...