Posts

video-दौड़ा-दौड़ा कर लोगो ने मारा -मोदी को बोले थे अपशब्द 2- मुंबई में लॉकडाउन का डर

Image
FORCE TODAY NEWS 8 JANUARY  2022 दौड़ा-दौड़ा कर लोगो ने मारा -मोदी को बोले थे अपशब्द धनबाद में शुक्रवार को महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर रहे BJP के कार्यकर्ताओं ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे थूक भी चटवाया। युवक ने PM मोदी के बारे में अपशब्द कहे थे। इससे नाराज कार्यकर्ता युवक की तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उसने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद... और जय श्री राम... का नारा नहीं लगाया। इस दौरान गांधी चौक पर तैनात पुलिस आराम से तमाशा देखती रही। किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मुस्लिम युवक को बीच सड़क पर धरना पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा,सड़क पर थूक कर चाटने को कहा और मुस्लिम युवक से जय श्री राम का नारा जबरन लगवाया गया #झारखंड के धनबाद का मामला। युवक ने ऐसा क्या बोला की भाजपाई पिटाई कर दिए? @HemantSorenJMM @dhanbadpolice pic.twitter.com/ShbbUUqt7F — Sanjay srivastava (@IAm_Sanjaysri) January 7, 2022  शहर के कंबाइंड बिल्डिंग गांधी चौक पर PM नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान की गई सुरक्षा चूक ...

कोटद्वार का युवक गिरफ्तार 2-एक लाख के पार कोरोना का आंकड़ा

Image
 07 JANUARY 2022 FORCE TODAY NEWS   कोटद्वार का युवक गिरफ्तार-मुख्य साजिशकर्ता असम से अरेस्ट मुंबई साइबर पुलिस ने कोटद्वार के शिब्बूनगर निवासी 21 वर्षीय युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस आरोपी युवक को लेकर मुंबई रवाना हो गई। आरोपी युवक मयंक रावत  मुंबई वेस्ट साइबर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक ने बताया कि मुंबई की एक महिला ने उसकी फोटो में आपत्तिजनक कमेंट कर ट्वीटर पर डालने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच में कोटद्वार के युवक का नाम भी सामने आया था।अपने दो अन्य पुलिस कर्मी साथियों के साथ मंगलवार सुबह कोटद्वार पहुंच गए थे। युवक की लोकेशन पता करने के बाद रात के करीब डेढ़ बजे कोटद्वार पुलिस को साथ लेकर युवक के राजेंद्र नगर कालोनी शिब्बूनगर स्थित आवास पर छापा मारा। पूछताछ करने के बाद रात के दो बजे आरोपी युवक मयंक रावत पुत्र प्रदीप रावत को गिरफ्तार कर कोटद्वार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बुधवार सुबह युवक का मेडिकल और कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। मयंक रावत दिल्ली के जाकिर हुसैन कालेज में ब...

जनरल बिपिन रावत हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह 2-स्कूल में ही लगेगा किशोरों को कोरोना का टीका-

Image
03 JANUARY 2022 FORCE TODAY NEWS https://mybtcads.com/index.php?r=priyankghildiyal  जनरल बिपिन रावत हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह - पिछले साल 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। उनके साथ हेलिकॉप्टर में मौजूद 13 और लोगों की भी जान चली गई थी।   वायुसेना के जांच दल की रिपोट Air Force investigation team report   कमेटी की रिपोर्ट में खराब मौसम को इस हादसे की वजह बताया गया है। जल्द ही यह रिपोर्ट वायुसेना प्रमुख को सौंपी जाएगी। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बनी कमेटी ने रिपोर्ट तैयार की है। फिलहाल रिपोर्ट लीगल विंग के पास कानूनी सलाह के लिए भेजी गई है।  शुरुआती संकेतों के मुताबिक खराब मौसम के दौरान बादलों में विजिबिलिटी कम होने की वजह से हेलिकॉप्टर को कम ऊंचाई पर उड़ान भरनी पड़ी। लैंडिंग पॉइंट से दूरी कम होने की वजह से भी हेलिकॉप्टर काफी नीचे था। नीचे घने जंगल थे, इसलिए क्रैश लैंडिंग भी फेल हो गई। इस हेलिकॉप्टर के पायलट ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी थे। ऐसे में मानवी...

हिंदू युवा वाहिनी-खत्म होने का कारण। 2-HAPPY NEW YEAR 2022-PHOTOs 3-कन्या ,तुला ,मेष राशिफल 2022

Image
HAPPY NEW YEAR 2022 FORCE TODAY NEWS हिंदू युवा वाहिनी-खत्म होने का कारण।  Hindu Yuva Vahini - the reason for the end हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह अब अखिलेश यादव के साथ देखे जा रहे हैं। वह खुलकर कह रहे हैं कि अब सपा में हैं। उनके जैसे न जाने कितने लोगों ने हिंदू युवा वाहिनी से अलग सपा का साथ पकड़ लिया है। पूर्व सदस्य बताते हैं कि अब हिंदू युवा वाहिनी खत्म हो गई है। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह संगठन के खत्म होने के कारण कई हैं। सूत्रों का ये भी कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की ओर से 2017 में साफ तौर पर निर्देश दिए गए थे कि हिंदू युवा वाहिनी का विस्तार न हो, इसे खत्म किया जाए। आइए जानते हैं, कैसे धीरे-धीरे इसका अस्तित्व कम हुआ और सदस्य सपा में जुड़ते गए।  संगठन के खत्म होने के कारण कई हैं। सूत्रों का ये भी कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की ओर से 2017 में साफ तौर पर निर्देश दिए गए थे कि हिंदू युवा वाहिनी का विस्तार न हो, इसे खत्म किया जाए। सपा में पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के प्रमुख सदस्य सुनील सिंह...

पीयूष जैन ने पिता के सिखाए फार्मूले से इतना कमाया कि 195 करोड़ कैश 2-एक गलती ने किया देश का सबसे बड़ा खुलासा

Image
 पीयूष जैन ने पिता के सिखाए फार्मूले से इतना कमाया कि 195 करोड़ कैश पढ़ने में सामान्य, हिन्दी मीडियम से साइंस ग्रेजुएट...न कोई तकनीकी डिग्री और न कोई विशेष ट्रेनिंग। लेकिन इस इत्र कारोबारी के कन्नौज और कानपुर के घर से अब तक कुल 194.45 करोड़ कैश मिल चुका है। इनमें से 177 करोड़ कानपुर से और 19 करोड़ कन्नौज से मिला है। इसके अलावा 23 किलो सोना और 6 करोड़ कीमत का चंदन ऑयल बरामद हुआ था। कार्रवाई पूरी करने के बाद पीयूष को गिरफ्तार करने के साथ ही कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पीयूष को 14 दिन ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  पीयूष कैसे इस अकूत संपत्ति का मालिक बन गया? ज्यादातर लोगों ने बताया कि बेहद सीधा और चुपचाप रहने वाला पीयूष अपने काम में मास्टर है। करीब 25 साल पहले उसे अपने पिता महेश चंद्र जैन के साथ कंपाउंड बनाना सीखना शुरू किया। इसे बनाने में उसने वो महारथ हासिल की कि उसके आगे पूरे कन्नौज में कोई नहीं टिकता है।  12वीं तक की पढ़ाई उसने ग्वाल मैदान एसएन इंटर कॉलेज (अब केके इंटर कॉलेज) से पूरी की। वह पढ़ने में काफी अच्छा था। इसके बाद साल 1983 में कानपुर के क्राइ...

बसपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट 2-कोटद्वार-दुगड्डा के बीच ढही सड़क

Image
29 DEC 2021 FORCE TODAY NEWS   बसपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट - बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ 'बसपन का प्यार' गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सहदेव अपने परिवार वालों के साथ बाइक में बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था, इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं।रैपर बादशाह को भी घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की। पिंटू ने बताया- बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।   सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल ह...

गांधीजी को गाली 2-जनता से लिया जाएगा पुलिस के काम पर फीडबैक, 3-30 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Image
  गांधीजी को गाली- संत कालीचरण के विवादित भाषण 27 DEC 2021 संत कालीचरण रायपुर में धर्म संसद-2021 में महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।     धर्म संसद के समापन समारोह में शनिवार को संत कालीचरण यह भाषण दे रहे थे तो दर्शकों के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने और नंदकुमार साय भी मौजूद थे। नाथूराम गोडसे को जब दोनों हाथ जोड़कर कालीचरण ने नमस्कार किया तो भीड़ जय श्रीराम के नारे लगाकर तालियां बजाने लगी। कालीचरण पिछले साल सोशल मीडिया पर एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में आए थे, जिसमें वह मंदिर के भीतर शिव तांडव स्त्रोत गाते हुए नजर आ रहे थे।  जैसे ही संत कालीचरण ने बापू पर यह बयान दिया तो कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गौसेवा आयो...