सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हरिद्वार से अजीबोगरीब मामला 2-तालिबान के बुर्का फरमान

हरिद्वार से अजीबोगरीब मामला  - 12/05/2022 FORCE TODAY NEWS उत्तराखंड के हरिद्वार से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग माता-पिता ने बेटे और बहू से पोता-पोती का सुख नहीं मिलने पर कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने कोर्ट से बेटे को पढ़ाई-लिखाई और उसे पालने में खर्च किए गए 5 करोड़ रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। कोर्ट बुजुर्ग दंपती की याचिका पर 17 मई को सुनवाई करेगा। बुजुर्ग दंपती के वकील अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता एसआर प्रसाद BHEL से रिटायर्ड हैं और एक हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। श्रेय उनका इकलौता बेटा है, जिसके खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज की है। रंजन प्रसाद का बेटा श्रेय पायलट है। उसकी शादी साल 2016 में नोएडा की रहने वाली शुभांगी से हुई थी। माता-पिता ने कोर्ट में कहा कि शादी के 6 साल गुजर जाने के बाद भी उनके बेटे-बहू ने उन्हें दादा-दादी बनने का सुख नहीं दिया। इस वजह से उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता है।   अकेले जीना प्रताड़ना से कम नहीं पोते-पोती के प्यार से महरुम बुजुर्ग दंपती ने कोर्ट से यह भी मांग की है कि बेटे की परवरिश में उनक...

कोटद्वार पुलिस की चेतावनी -

 कोटद्वार पुलिस  की चेतावनी - दुकान के आगे फड़ लगेगी तो वो दुकान होगी सील-- गोखले मार्ग पर सड़क पर फल-सब्जी की फड़ लगाने वाले और उन्हें शह देने वाले दुकानदारों को पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है। कहा कि अतिक्रमणकारियों के साथ ही उन दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जिनके आगे फड़ लगाई जाती है। कोतवाली में आयोजित बैठक में एएसपी मनीषा जोशी ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में गोखले मार्ग के व्यापारियों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक अधिक होने पर गोखले मार्ग को वन-वे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। लेकिन, कुछ व्यापारियों की मनमानी के कारण यातायात सुचारु नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष व व्यापारी नेता संजय मित्तल ने पुलिस से दुकान के बरामदे पर सब्जी की फड़ लगाने की इजाजत देने की बात कही। जिस पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए सभी व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। एसएसपी मनीषा जोशी ने कहा कि गोखले मार्ग पर किसी प्रकार सब्जी की फड़ और ठेली को नही...

भारी पड़ा मदीना में नारे लगवाना-2-महिला सुसाइड बॉम्बर-कराची यूनिवर्सिटी से की M.Sc. और M.Phil

  भारी पड़ा मदीना में नारे लगवाना- 05/02/2022 सऊदी अरब की पवित्र मस्जिद-ए-नवबी में PM शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी कराना इमरान खान को भारी पड़ गया है। फैसलाबाद में इमरान और उनके 5 साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने कहा- मदीना जैसी पवित्र इबादतगाह पर सियासी नारेबाजी करना ऐसा जुर्म है जिसे माफ नहीं किया जा सकता। अब इमरान खान और उनके साथियों को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। सऊदी अरब भी उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। इमरान के अलावा फवाद चौधरी, शहबाज गिल, कासिम सूरी, शाहबजादा जहांगीर खान, अनील मुसर्रत और शेख रशीद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मदीना में नारेबाज करने वाले शेख रशीद शफीक को सऊदी अरब से इस्लामाबाद लौटते वक्त एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। शफीद इमरान सरकार में होम मिनिस्टर रहे शेख रशीद के भतीजे हैं। सभी लोगों पर पवित्र इबादतगाह पर नारेबाजी और मजहबी भावनाएं आहत करने का आरोप है। इन आरोपों के साबित होने पर 5 से 8 साल सजा और तगड़ा जुर्माना हो सकता है।  दूसरी तरफ, मदीना में नारेबाजी करने वाले इमरान के समर्थकों के...

कोटद्वार मंडी में पार्किंग का निर्माण जल्द

  कोटद्वार मंडी में पार्किंग का निर्माण जल्द - DATE -27/2022  नगर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए (लालबत्ती चौक के पास) स्थित सब्जी मंडी में पार्किंग का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। नगर निगम प्रशासन की ओर से इसकी मुनादी कर गाड़ीपड़ाव में फल सब्जी की फड़ लगा रहे व्यापारियों को 27 अप्रैल तक उक्त स्थान को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के निर्णय से जहां फल सब्जी व्यापारी सकते में हैं। फल सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पहुंचकर इस संबंध में नगर आयुक्त केएस नेगी से उनके रोजगार पर प्रहार न करने की अपील की। मंगलवार को गाड़ी पड़ाव में फड़ लगाकर फल सब्जी बेचने वाले लघु व्यापारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहले सहायक नगर आयुक्त अजहर अली से वार्ता की। इसके बाद वे नगर आयुक्त केएस नेगी से मिले और अपनी दिक्कत बताई। व्यापारियों ने कहा कि विगत 45-50 वर्षोँ से वह गाड़ीपड़ाव में फल सब्जी की फड़ लगाते आ रहे हैं। पूर्व में प्रशासन की ओर से गोखले मार्ग स्थित सब्जी मार्केट को भी गाड़ीपड़ाव में शिफ्ट किया गया था, लेकिन उक्त व्यापारियों में से कई ने फड़ लगानी छोड़ दी। 15 व्यापा...

जान बचाकर भागे लोग-लाठी-डंडों से हमला

जान बचाकर भागे लोग-लाठी-डंडों से हमला 17-APR-2022 दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव के बाद हुई हिंसा भड़क गई । कुशल सिनेमा के पास हुई घटना के बाद दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं। दिल्ली पुलिस ने हिंसा को काबू करने की कोशिश की, लेकिन दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पथराव के बाद दुकानों व वाहनों में आगजनी भी की है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे काबू करने के लिए एडिशनल फोर्स तैनात कर दी गई है। एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कुछ उपद्रवी शोभायात्रा में शामिल वाहनों पर चढ़ गए और लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान जश्न मना रही भीड़ जश्न छोड़ जान बचाकर भागने लगी।   जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास शाम करीब 5:30 बजे शोभायात्रा पर अचानक पथराव हुआ। इसके बाद दो गुटों में झड़प भी हुई। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। पथराव रोकने पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए।  6 पुलिसकर्मी और कुछ नागरिक घायल हुए हैं। इनमें एक SI भी शामिल है। घटना के बाद कई थानों से एडिशनल पुलिस फोर...

मुर्तजा कै अम्मी-अब्बा भी हिरासत में 2- भारत को कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं 3- मौसम विभाग की 34 साल में 18 बार गलत भविष्यवाणी

 16 APRIL 2022 FORCE TODAY NEWS REPORT  मुर्तजा कै अम्मी-अब्बा भी हिरासत में. Murtaza Kai Ammi-Abba also in custody. गोरखनाथ मंदिर हमले का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी अब ATS वालों पर भी हमलावर हो रहा है। पूछताछ के दौरान पुलिसवालों का करीब आना, उसको पसंद नहीं आ रहा है। शातिर मुर्तजा ने पूछताछ के दौरान एक सिपाही को कोहनी से मार दिया। ये वही कोहनी थी, जिस पर प्लास्टर लगा हुआ था। एक इंस्पेक्टर रैंक के अफसर के चेहरे पर नाखून से वार ​कर दिया। इतना ही नहीं, मेडिकल चेकअप के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम से भी मुर्तजा भिड़ गया। ऐसे में ATS के अफसर उस पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। ATS ने मुर्तजा के अम्मी-अब्बा और घर के एक नौकर को हिरासत में लिया है। 5 अप्रैल को ही इन्हें हिरासत में लिया गया था। इसके अतिरिक्त, ATS ने गोरखपुर सहित बांसी और सिद्धार्थनगर से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। मुर्तजा के 2 साथियों को भी सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर से पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि दोनों को मुर्तजा के आतंकी मानसिकता की खबर थी। वह उसका सहयोग भी किया करते थे। स्लीपिंग सेल के प्वाइंट से ...

बड़ा सबूत-करौली में दंगे का 2-फेक न्यूज-अब्दुल ने किया जानलेवा हमला 3-रूस के खतरनाक लड़ाके काट देते हैं दुश्मनों के कान,

बड़ा सबूत-करौली में दंगे का-- फोन पर बात करता पार्षद। नकाबपोश बदमाश भी उसी के साथ थे करौली में एक पार्षद के इशारे पर तमाशबीन पुलिस के सामने नकाबपोश दंगाई शहर को आग के हवाले करते रहे। पार्षद आगे-आगे चल रहा था और पीछे नकाबपोश हाथ में लाठियां लेकर तोड़फोड़ कर रहे थे, दुकानों में आग लगा रहे थे। वार्ड 33 के पार्षद मतलूब अहमद के इशारे पर हुए इन दंगों पर पुलिस भी चुप रही। नकाबपोश दंगाई पुलिस के सामने हाथों में लाठियां लेकर गुजरे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई, उन्हें रोकने की। लोग पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे थे- बहुत खून बह गया है, अस्पताल पहुंचा दीजिए, लेकिन पुलिस ने काफी देर तक कुछ नहीं किया। करौली दंगों को आज आठ दिन हो चुके हैं। लोग घरों में कैद हैं, लेकिन मुख्य आरोपी पार्षद अब भी गिरफ्त से दूर है।   वीडियो में एक वीडियो ऐसा है, जो दंगों की पूरी साजिश से पर्दा उठा रहा है।  नवसंवत्सर (हिंदू नववर्ष) पर शहर में फूटाकोट से गणेश गेट के बीच बाइक रैली गुजर रही थी। छतों पर पहले से पत्थरों का ढेर लगा हुआ था और दर्जनों युवक वहां छिपे हुए थे। जैसे ही बाइक रैली आई, छत से पथराव ...