Skip to main content

Posts

सो रहा है कोटद्वार नगर निगम 2-मुलायम का अंतिम संस्कार आज 3- शोभायात्रा पर पथराव 4-सबसे बड़ा रूसी हमला

 UPDATED TUE ,11Oct 2022 02 :27AM नगर निगम की लापरवाही भुगत रही है जनता-   The public is suffering the negligence of the Municipal Corporation Kotdwar Municipal Corporation is sleeping बेस अस्पताल में पहुंचने वाले बुखार के 20 फीसदी मरीजों में डेंगू के लक्षण बेस कोटद्वार में एक माह के दौरान डेंगू से चार लोगों की मौत सो रहा है नगर निगम -कीटनाशक का छिड़काव नहीं करवा रहा है-नगर निगम  40 वार्डों में बरसात के बाद अब मच्छरों की भरमार हो गई है- लोग डेंगू और मलेरिया के ज्यादा शिकार हो रहे हैं 15 दिनों में अस्पताल में करीब 30 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है लोग परेशान और हैरान - लाखों की लागत से कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग मशीनों को खरीदा गया है लेकिन इस्तेमाल करने मै नगर निगम को  डेंगू बढ़ने का इंतजार -या शुभ दिन का इतंजार है। रविवार को कोटद्वार में डेंगू का शिकार हुई एक महिला की मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पार्षद कविता मित्तल ने बताया कि गोविंदनगर निवासी कंचन मल्होत्रा (55) पत्नी नरेश मल्होत्रा को कुछ दिन पहले तेज बुखार हुआ था। उन्होंने बेस अस...

इंस्टाग्राम-हत्या मां-बेटी की {CRIME REPORT}

  CRIME REPORTER-MISS MONIKA FORCE TODAY NEWS इंस्टाग्राम बना मां-बेटी की हत्या की वजह मां और बेटी ज्यादातर इंस्टाग्राम रील्स साथ बनाती थीं। गाजियाबाद में इंस्टाग्राम की ग्लैमरस रील्स मां-बेटी की हत्या की वजह बन गया। रील्स देखकर पति को पत्नी के कैरेक्टर पर शक होने लगा। उसने पत्नी को रील्स बनाने के लिए मना किया। लेकिन, वह नहीं मानी। कुछ ऐसा ही 15 साल की बेटी के साथ भी था। वह भी मां के साथ रील्स बनाती थी। रिक्शावाले की पत्नी के मॉडर्न लुक को लेकर आस-पास के लोग भी तरह-तरह के सवाल उठाने लगे। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच रोज लड़ाइयां होने लगीं। गुरुवार रात को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो उसने पत्नी-बेटी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी।   घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र के सद्दीकनगर की है। यहां शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रेखा पाल (35 साल) और बेटी ताशु (15 साल) के शव घर में पड़े मिले। रेखा की लाश फर्स्ट फ्लोर पर कमरे में और ताशु की लाश छत पर थी।  पुलिस ने मामले में रेखा के पति संजय पाल को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआत में वह हत्या करने की वजह पर पुलिस को ब...

भागे पुलिसकर्मी-मां पीछे-पीछे दौड़ती रही,

  Updated wed, 05 Oct 2022 01:19 AM REPORT REENA JOSHI   भागे पुलिसकर्मी- मां पीछे-पीछे दौड़ती रही, औरैया के 17 साल की किशोरी का शव सोमवार को खेत में नग्न हालत में मिला। वह सुबह 8 बजे खेत में गई थी। तभी यह घटना हुई। शव लड़की के घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। पिता ने गैंगरेप के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैवानियत की पुष्टि नहीं हुई है। एक आंख पर सूजन और होंठ में दांत के निशान मिले हैं। गला दबाने यानी दम घुटने से मौत की बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आई है। लड़की की न्यूड लाश मिलने की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने तुरंत शव को बैग में पैक किया। इसके बाद वहां से लेकर भागने लगे। इस दौरान लड़की की मां पीछे-पीछे दौड़ लगाती रही। । करीब 500 मीटर के बाद पुलिस ने शव को गाड़ी में रखा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हालांकि, शव लेकर भागने की बात को SP चारु निगम ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, "खेत में शव मिला था, गाड़ी वहां से 500 मीटर दूर थी। ऐसे में पुलिसकर्मी शव को लेकर गाड़ी त...

अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि -2 -छात्राओं पर एसिड अटैक-3 बिना हिजाब खाना खाने पर महिला गिरफ्तार

 DATE 02 OCT 2022   FORCE TODAY NEWS REPORTER MISS REENA JOSHI अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि - अंकिता भंडारी की आत्मिक शांति के लिए दुर्गापुरी में कैंडल मार्च निकाला और बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में लोगों ने रक्तदान किया। शुक्रवार देर शाम को क्षेत्र की महिला मंगल दल, पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ता दुर्गापुरी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने हाथ में जलती हुई मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला और अंकिता भंडारी के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोगों ने प्रदेश सरकार से मामले की तत्काल सुनवाई कर दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से अंकिता भंडारी की याद में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 20 लोगों ने रक्तदान कर अंकिता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्ति की।   छात्राओं पर एसिड अटैक- जयपुर में कोचिंग जा रही दो लड़कियों पर शनिवार को एसिड अटैक हुआ। बाइक सवार युवक ने दो किलाेमीटर की दूरी पर दोनों छात्राओं पर अलग-अलग हमला किया। दोनों मामूली झुलसी हैं। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल...

हिजाब न पहनने पर पुलिस ने 6 गोलियां मारीं। 2-थाईलैंड की नौकरी से बचें भारतीय 3-जहाज समुद्र में डूबा

  FORCE TODAY NEWS REPORT REENA JOSHI  DATE- 27 TUE 2022  हिजाब न पहनने  पर पुलिस ने 6 गोलियां मारीं। नजफी ईरान की कट्टरपंथी इब्राहिम रईसी सरकार के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहीं थीं । ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों की अगुआई कर रहीं 20 साल की हदीस नजफी की पुलिस फायरिंग में मौत की खबर है। सोशल मीडिया पर उनकी मौत से संबंधित कई वीडियो वायरल हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हदीस तेहरान से कुछ दूर स्थित कराज शहर में कई महिलाओं के साथ विरोध कर रहीं थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। ईरान में 16 सितंबर को महसा अमीनी की मॉरल पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई थी। इसके बाद देश में हिजाब और सख्त पाबंदियों के खिलाफ विरोध प्रर्दशन शुरू हुए। इनमें चार महिलाओं समेत अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।रदर्शनों से घबराई और दमन पर उतारू ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने कुछ दिन पहले इंटरनेट बंद कर दिया था। लिहाजा वहां से काफी कम जानकारी सामने आ रही है। 22 साल की महसा अमीनी कुर्दिस्तान की रहने वाली थीं। वो 13 सितंबर को काम की तलाश में तेहरान आईं थीं। 3 दिन बाद परिवार को उनका...

कोटद्वार उमरावनगर -युवती का शव पंखे से लटका मिला-

 FORCE TODAY NEWS 25 SEP 2022 REPORT KOT  कोटद्वार उमरावनगर -युवती का शव पंखे से लटका मिला- उमरावनगर में एक युवती का शव कमरे के पंखे से लटका मिला। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उपनिरीक्षक  ने बताया कि राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार से युवती की फांसी लगाकर मौत की सूचना मिली थी। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मृतका मानसी देवरानी (19) पुत्री स्व. मुकेश देवरानी देहरादून के एक कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष में पढ़ती थी। बड़ी बहन आकांक्षा भी देहरादून में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। कॉलेज की छुट्टी पड़ने पर वह कुछ दिन पूर्व अपने उमरावनगर स्थित घर आई थी। पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इस कारण वह घर में अपनी मां के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे उसकी मां रिश्तेदारी में जयहरीखाल गई थी। इस दौरान यह घटना हो गई। सुबह साढ़े 11 बजे मानसी के मामा का लड़का कोचिंग क्लास से घर में आया। मानसी का कमरा अंदर से बंद होने से उसे आवाज लगाई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन अंद...

खुलासा- 19 साल की अंकिता मर्डर केस-

 19 साल की अंकिता भंडारी मर्डर केस- अंकिता भंडारी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 19 साल की अंकिता भंडारी मर्डर केस में भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलकित के साथ उसके दो अन्य साथियों अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को भी अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि अंकिता को तीनों आरोपियों ने पहाड़ी से नीचे गंगा में धक्का देकर मार डाला।अंकिता पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। यह रिसॉर्ट पुलकित आर्य का है। पुलिस ने रिसॉर्ट सील कर दिया है। इधर, महिलाओं ने पुलिस वैन रोककर आरोपियों की पिटाई की है। स्थानीय लोगों ने पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में भी तोड़फोड़ की है। भाजपा नेता के पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य  रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 साल की अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी। 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं दिखी। उसके पिता रिसॉर्ट पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की। बेटी का पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर गुम...